Lucky

Lucky

下載 Hindi 字幕

第 1 季

發布資訊

Lucky 2026 S01E02 Make em Dance 1080p WEBRip 10Bit DDP5 1 x265-NeoNoir
由 chargephoton88 評論 chargephoton88

標籤

webdl
發布於: 2026-08-21
下載次數: 2
聽障人士: No
FPS: 23.976

Hindi字幕預覽

前 200 行。

मैं जानता हूँ कब बाहर जाना चाहिए

मैं जानता हूँ कब घर पर रहना चाहिए

काम पूरे करने चाहिए

- हाँ। हाँ। - जानती हूँ।

मैं अख़बार वाले के समय उठ गया पर सच में कुछ भी नहीं बदला

मैं बहती हवा में खड़ा हूँ पर कभी अलविदा में हाथ नहीं हिलाता

इसके बाद क्या है?

पर मैं कोशिश करता हूँ

मैं कोशिश करता हूँ

ड्रॉइंग रूम - किताबें - ऑफ़िस

- मेरे साथ चलता है - आधुनिक प्यार

- मुझे छोड़कर चला जाता है - आधुनिक प्यार

मुझे समय पर चर्च पहुँचाता है

- समय पर चर्च पहुँचाता है - मुझे डराता है

- समय पर चर्च पहुँचाता है - मुझसे पार्टी करवाता है

- समय पर चर्च पहुँचाता है - भगवान और इंसान में मुझे विश्वास दिलाता है

- भगवान और इंसान में - कोई स्वीकरण नहीं

- भगवान और इंसान में - कोई धर्म नहीं

- भगवान और इंसान में - मुझे आधुनिक प्यार में विश्वास नहीं

मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित

लकी

माइकल लुइस गोइंग इन्फ़िनिट

आर्मस्ट्रॉन्ग। तुमसे मिलने कोई आया है।

अभी मुलाक़ात करने का समय नहीं है।

जानता हूँ। मुझे बस इतना पता है कि तुम्हें बुलाया गया है।

तुम अंदर नहीं आ रहे हो?

केवल तुम जाओगे।

मेरी याद आई?

कभी-कभी।

तुम कमाल की लग रही हो।

पता है, प्रिसिला, ज़्यादातर लोग जेल से निकलने के बाद…

वहाँ दोबारा आना पसंद नहीं करते हैं।

उस मामले में मैं थोड़ी अजीब हूँ।

तो, मैं जानती हूँ कि तुम उससे बात करते हो।

कभी-कभी।

तुम्हें पता है वह कहाँ है?

और मैं जानता हूँ कि तुम जानती हो कि अगर मुझे पता भी होता, तो भी मैं तुम्हें नहीं बताता।

तो, मुझे लगता है कि घूम-फिरकर आख़िर में

तुम मुझे वह संदेश दे दोगी जो तुम देना चाहती हो।

तुम मुझे कितने अच्छे से जानते हो।

ख़ैर, मैंने उसमें समय बिताया था।

तो, उसे वे पैसे मेरे पास लाने होंगे, जॉन। जल्दी।

फिर मैं वेन को शांत कर सकती हूँ,

हम दोनों के बच्चों को मरने से बचा सकती हूँ।

तुम्हारा लड़का,

नियमों को तोड़कर चला गया।

या किसी ने उसे अगवा कर लिया।

मैं अभी भी वह पता करने की कोशिश कर रही हूँ।

ख़ैर, जो भी हो।

इसका मतलब है कि अब पैसे लकी के पास नहीं हैं।

अगर अभी नहीं हैं, तो तुम और मैं, दोनों जानते हैं कि जल्द आ जाएँगे।

मैं उससे मिली थी।

हाँ।

वह मुलाक़ात कैसी रही?

उसके लिए बहुत सफलता भरा दिन नहीं था।

पर वह बचकर भाग निकली।

मेरे ख़्याल से लंगड़ाते हुए गई होगी।

वह उसे मार डालेगा।

तुम उसे मार डालोगी।

अगर वह सहयोग करेगी, तो नहीं।

प्रिसिला, वह पहले से सहयोग कर रही है।

तुम्हें बस अभी तक खेल समझ में नहीं आया है।

मैं भूल गई थी कि तुम्हारी हेकड़ी कितनी थकाऊ लगती है।

बाप का गर्व एक चीज़ है, और अँधा घमंड दूसरी चीज़ है।

ख़ैर,

कम से कम मेरी बच्ची अभी भी मुझसे बात करती है।

पता है, मुझसे पैसे चुराने के लिए मैं तुम्हें माफ़ कर सकती हूँ।

तुम जैसे हो वैसे हो।

पर…

जब तुम्हारी बेटी अकेले और डरते हुए,

किसी गली-कूचे में छुपने की जगह में सिर में पीछे गोली लगने से मरेगी,

तब मेरे ख़्याल से तुम भी ज़िम्मेदार महसूस करोगे।

- जब मैं यहाँ से बाहर निकलूँगा… - प्लीज़ रहने दो।

ख़ुद को शर्मिंदा मत करो।

मुझे…

मुझे सच में तुम्हारी याद आती है…

कभी-कभी।

उसके पास ज़्यादा समय नहीं है, जॉन।

उसे बता देना।

हे भगवान।

मेरी लड़कियों से दूर हटो।

माफ़ करना। मैं तुम्हें डराना नहीं चाहती थी।

अपने हाथ में विंचेस्टर बंदूक लिए हुए मैं तुम्हें डरी हुई लग रही हूँ?

मुझे बहुत प्यास लगी है। मैं घंटों से चल रही हूँ।

अच्छा?

अब तुम थोड़ा और चल सकती हो।

- इन्होंने साँप को मारा। - अच्छा?

- वह डसने वाला था। - अह-हँ।

बस प्रतिक्रिया थी।

तुमने भी यही किया होता।

तुम यहाँ क्या कर रही हो?

मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

तुम्हें चोट लगी है?

कुछ चोटें आई हैं, पर मेरे… मेरे ख़्याल से खून बहना बंद हो चुका है।

- मैं तुम्हारे लिए एम्बुलेंस बुलाऊँ? - नहीं। मत बुलाना। मेरे पास…

इंश्योरेंस नहीं है।

मैं यहाँ से चली जाती हूँ।

मुझे अपना पानी पीने देने के लिए शुक्रिया।

क्या मुझे सबसे क़रीबी शहर की दिशा बता सकती हो?

किंगमन यहाँ से दक्षिण में 40 मील दूर है।

वहाँ पहुँचने से पहले तुम गर्मी से मर जाओगी।

तुम अंदर क्यों नहीं आ जाती?

हम तुम्हारी मरहम-पट्टी करते हैं और तुम्हें एक गिलास साफ़ पानी पिलाते हैं।

और फिर हम सोचेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना है।

हमें पता चल गया है कि मरने वाले कौन हैं?

अभी तक नहीं।

कोई आईडी नहीं है। यह कैलिफ़ोर्निया की नंबर प्लेट डेलावेयर की एक नक़ली कंपनी के नाम पर पंजीकृत है।

आपको ऐसा क्यों लगता है कि ये हमारे केस से जुड़े हैं?

घातक दुर्घटना,

नक़ली पंजीकरण वाली गाड़ी जो उस जगह से

तीस मील से कम दूरी पर है जहाँ मेसन को मारा गया था।

तुम्हें लगता है यह संयोग है?

तुम और मैं, दोनों जानते हैं कि जब भी प्रिसिला आती है, लाशों के ढेर लग जाते हैं।

आपको लगता है वह यहाँ थी?

नहीं।

प्रिसिला अपने हाथ गंदे नहीं करती है।

मुझे लगता है लकी यहाँ थी।

और उसने संघर्ष भी किया है।

आपको लगता है कि उस लड़की ने इन दो आदमियों को मारा है? उसका वज़न 40 किलो भी नहीं होगा।

मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या हुआ था, पर मैं जानती हूँ कि वह यहाँ थी।

वह बचकर निकल गई थी।

उसे वापस किसने घसीटा?

एक करोड़ डॉलर ने।

नहीं।

कुछ और है।

आपके पीछे।

गुड मॉर्निंग, सहायक डायरेक्टर।

- मेसन की कोई ख़बर? - मैं सीधे अस्पताल से आ रहा हूँ।

उस कार ने उसे काफ़ी ज़ोर से टक्कर मारी थी।

उसकी सर्जरी हो गई है, पर फ़ील्ड में उसका करियर ख़त्म हुआ।

मैं तय करने की कोशिश कर रहा हूँ कि क्या बदतर है।

कि तुमने मुझे बताए बिना वेगस में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया,

या यह कि तुम्हारे हाथ कुछ नहीं लगा।

- मेरा अच्छा समय नहीं चल रहा है, सर। - और इसी समय तुम मुझे बताओगी

कि इसका प्रिसिला मैस्टरसन को फिर से जेल भेजने की

तुम्हारी इच्छा से कोई लेना-देना नहीं है।

हमें अकेला छोड़ दो, गेट्स।

- पीटर? - तुम डूब रही हो, बिली।

नहीं, डूब नहीं रही हूँ।

मैं अपना काम कर रही हूँ।

- मैं पैसों का पीछा कर रही हूँ। - प्रिसिला तक?

वेन व्हिटेकर तक।

तुम्हें लगता है प्रिसिला ने व्हिटेकर के पैसे चुराए हैं?

नहीं। नहीं, वह इतनी बेवक़ूफ़ नहीं है।

पर जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपना फ़ायदा देखे बिना कभी कुछ नहीं किया है।

मेरा अनुमान है कि उसने प्रिसिला की पीठ पीछे पैसे जमा किए थे।

अब जब वह जेल से छूट गई है,

उसने सोचा कि प्रिसिला को पता चलने से पहले उसे वे पैसे ठिकाने लगाने होंगे।

तो उसने अपनी बेटी को फ़ोन किया।

व्हिटेकर ने प्रिसिला को पैसों का पता लगाने भेजा।

अगर हम उसे पैसे कब्ज़े में लेते हुए पकड़ लें, तो हम उसे पकड़ लेंगे।

वह व्हिटेकर के ख़िलाफ़ बयान दे देगी, हम दोनों को जेल भेज सकते हैं।

हाँ, पर पिछली बार उसने मुँह नहीं खोला था।

अब वह जेल का मज़ा ले चुकी है।

ठीक है, मैं तुम्हें इस पर काम करने की आज़ादी देता हूँ।

पर मुझे जानकारी देती रहना, सुन रही हो?

- तुम सुन रही हो? - मैं सुन रही हूँ। जी, सर। मैं सुन रही हूँ।

मैं सुन रही हूँ।

यही चीज़।

तुम्हारी आँखों में यह भाव।

कैसा भाव?

- बिल्कुल यही। - यह भाव?

प्रतिशोध की भावना ऐसे केसों को डुबो देती है।

उसे फिर से अपना लक्ष्य मत बनाओ।

जी, सर। गेट्स।

इसके बाल पीछे करो। एकदम पीछे।

- एकदम पीछे? - हाँ।

- बस थोड़ा… - और फिर क्लिप लगा दो।

- ठीक है। - हाँ, हाँ, हाँ। एकदम पीछे।

हाँ। ताकि मैं यह देख सकूँ।

बहुत गहरा घाव है। देखो ज़रा।

इसमें शायद टाँकों की ज़रूरत थी, पर अब उसके लिए बहुत देर हो चुकी है।

लगता है तुम्हारी माँ जानती हैं कि यह क्या कर रही हैं।

यह हमारी माँ नहीं हैं।

यह हमारी नानी हैं।

ये मेरी बेटी की बेटियाँ हैं।

बहुत समय पहले की बात है, पर मैं एक हाई स्कूल में नर्स का काम करती थी।

और तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि मुझे ऐसे कितने घावों का इलाज करना पड़ता था।

वे सभी बच्चे कभी स्केटबोर्ड से गिरते थे और…

ठीक है।

यह तुम दोनों में से किसी ने बनाया है?

मैंने बनाया था। जब मैं छोटी थी।

बहुत अच्छा है, हँ? यह स्पष्ट रूप से कलाकर है।

अपनी माँ की तरह।

मुझे वह पसंद नहीं है, वह नानी उसे हटाने नहीं देती हैं।

क्या?

क्या मैं देख सकती हूँ?

ज़रूर।

चलो देखें।

इसमें क्या बुराई है? यह तुम्हें पसंद क्यों नहीं है?

यह मैं और नानी हैं।

- पर… - ये पक्षी जैसे दिखते हैं।

नहीं, पक्षी नहीं दिखते हैं।

- इन पंखों को देखिए। - बिल्कुल नहीं।

मेरे ख़्याल से ये स्पष्ट रूप से बाल हैं।

यह इसका मास्टरपीस है।

और यह पूरी तरह से मेरा है।

मैं इसे कभी नहीं हटाऊँगी।

क्या मैं तुम्हारे लिए किसी को फ़ोन कर सकती हूँ?

नहीं। नहीं। कोई बात नहीं।

More Hindi subtitles for Lucky

評論

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left