Jojo Rabbit

Jojo Rabbit

Hindi Altyazısını İndir

Sürüm bilgisi

Jojo Rabbit 2019 720p BluRay x264-YOL0W
Şunun yorumuyla Detective.Kofiko
Official Subtitles

Etiketler

BluRay
x264
720p
720
Yayınlandı: 2020-04-01
İndirmeler: 117
İşitme Engelliler: No

Hindi altyazı önizlemesi

İlk 200 satır.

जोजो बेट्ज़लर।

उम्र दस साल।

आज, तुम "यूलफ़ोल्क" का हिस्सा बनने जा रहे हो

एक बहुत ही विशेष प्रशिक्षण सप्ताहांत में शामिल हो कर।

यह बहुत ही कठोर होगा।

पर तुम आज आदमी बनोगे।

मैं अपनी सारी ऊर्जा और अपनी ताक़त हमारे देश के उद्धारकर्ता,

एडोल्फ़ हिटलर को समर्पित करने की शपथ लेता हूँ।

मैं उनके लिए अपनी जान देने को राज़ी और तैयार हूँ।

इसलिए मेरी मदद करो भगवान।

हाँ, यह सही है।

अब, जोजो बेट्ज़लर, तुम्हारा दिमाग़ कैसा है?

साँप जैसा शातिर।

और, जोजो बेट्ज़लर, तुम्हारा शरीर कैसा है?

भेड़िये जैसा।

-जोजो बेट्ज़लर, तुम्हारा साहस कैसा है? -तेंदुए जैसा।

और, जोजो बेट्ज़लर, तुम्हारी आत्मा कैसी है?

एक जर्मन आत्मा।

हाँ, यार। तुम तैयार हो।

-एडोल्फ़? -हम्म?

मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर सकता हूँ।

क्या?

बेशक़ तुम कर सकते हो।

तुम थोड़े दुबले-पतले और थोड़े अलोकप्रिय ज़रूर हो

और हालाँकि तुम दस साल के हो गए हो फिर भी तुम अपने जूते के फीते नहीं बाँध सकते।

लेकिन तब भी तुम सबसे अच्छे, सबसे वफ़ादार छोटे नाज़ी हो जिससे मैं कभी मिला हूँ।

यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि तुम वाक़ई अच्छे दिखते हो।

तो, तुम वहाँ जा रहे हो और तुम वहाँ मज़े करोगे, ठीक है?

-ठीक है। -यह हुई ना बात। ठीक है।

मेरा "हेल" करो, यार।

"हेल हिटलर।"

क्या? तुम इससे अच्छे से मेरी "हेल" कर सकते हो।

-"हेल हिटलर।" -नहीं...

ऐसे नहीं। फिर ऐसा कहना भी मत।

"हेल हिटलर।"

-नहीं, ज़्यादा सोच रहे हो। "हेल हिटलर।" -"हेल हिटलर्र।"

ये हिटलर्र कौन है? क्या तुम जर्मन भाषा बोलते भी हो?

-"हेल हिटलर।" -यह "हेल" नहीं है।

-यह "हेल" है, "हेल!" -"हेल हिटलर।"

-"हेल हिटलर।" -"हेल हिटलर।"

-"हेल हिटलर।" -"हेल हिटलर।"

-"हेल हिटलर।" -"हेल हिटलर।"

-ओह, हाँ, ऐसे ही। तुम्हें कहना आ गया। -"हेल हिटलर!"

-तुम्हारा दिन शुभ हो! "हेल हिटलर!" -"हेल हिटलर!"

-तुम सबसे बेहतरीन बनोगे। तुम बन सकते हो। -"हेल हिटलर!"

-"हेल हिटलर!" -"हेल हिटलर!"

"हेल हिटलर!"

"हेल हिटलर।"

"हेल हिटलर।"

"हेल हिटलर।"

"हेल हिटलर", योर्की।

"हेल हिटलर", जोजो।

-सबसे अच्छे सप्ताहांत के लिए तैयार हो? -हाँ, मैं तैयार हूँ।

चलो चलें।

"हेल!"

"हेल हिटलर", लोगों।

"हेल हिटलर!"

"यूलफ़ोल्क", "हिटलरयुगेंड" के प्रशिक्षण सप्ताहांत में तुम्हारा स्वागत है।

जिसमें हम तुम्हें आदमी और औरत बनने का प्रशिक्षण देंगे।

मेरा नाम कप्तान क्लेंजेनडोर्फ है।

तुम सब मुझे "कप्तान के" बुला सकते हो।

कप्तान के।

"ज़ा"। और आप हैं उप-अधिकारी फिंकल।

आप हैं "फ्रुलेइन" राम।

हैलो। सभी को "हेल हिटलर"।

तो मैं अपने बारे में बताता हूँ। मैं कौन हूँ?

और अपने लोगों का नेतृत्व कर उन्हें युद्ध में सम्मानित मृत्यु की ओर ले जाने की बजाय

मैं यहाँ दूध पीते बच्चों के साथ क्यों बोल रहा हूँ? बढ़िया सवाल है।

ऑपरेशन बर्बादी के बाद से यह सवाल मैं ख़ुद से हर रोज़ पूछता हूँ

जब दुश्मन को पूरी तरह से रोके जा सकने वाले हमले में मैंने एक अच्छी आँख खो दी थी।

और मेरे वरिष्ठों के अनुसार,

युद्ध का सार्थक हिस्सा बनने के लिए दो आँखों की आवश्यकता होती है।

क्या दो आँखों वाले यह कर सकते हैं?

हे, भगवान।

अगले दो दिनों में,

तुम बच्चे वह सब चीज़ें अनुभव करोगे

जो महान जर्मन सेना हर रोज़ अनुभव करती है।

और चाहे ऐसा लगे कि हमारे देश की प्रतिकूल परिस्थिति है

और हमारी यह जंग जीतने की ज़्यादा उम्मीद नहीं है

ऐसा लगता है कि हम ठीक कर रहे हैं।

ख़ैर। तुम लड़कों को तुम्हारे "डाएशे यूलफ़ोल्क" के खंजर जारी किए गए हैं।

ये बहुत ही विशेष और महंगे हथियार हैं।

तुम्हें उनके बिना कभी नहीं होना चाहिए।

और एक दूसरे को भोंकने की कोशिश मत करना।

भोंकना मना है!

भोंकना मना है।

आदमी बनने का यह तुम्हारा पहला कदम है।

आज तुम लड़के इन गतिविधियों में शामिल होंगे जैसे कि मार्चिंग, किर्च अभ्यास,

ग्रेनेड फेंकना, खाई खोदना, नक्शा पढ़ना, गैस से रक्षा,

छलावरण, घात लगाने की तकनीक,

युद्ध के खेल, बंदूकें चलाना, और चीज़ों को उड़ाना।

लड़कियाँ महत्वपूर्ण महिला कर्तव्यों का अभ्यास करेंगी

जैसे मरहम पट्टी करना, बिस्तर बनाना और गर्भवती होना सीखना।

मैंने जर्मनी के लिए 18 बच्चे पैदा किए हैं।

लड़की होने के लिए इतना बढ़िया साल है।

ठीक है। चलो काम पर लग जाते हैं।

चलो।

भगवान मेरी मदद करना।

जाओ!

तीन, दो, एक, स्वस्तिक!

दम लगाओ!

खींचो! ताक़त लगाओ!

-अब उसे मार डालो। -मत मारना, नहीं!

-नुकीले दाँत। -नुकीले दाँत, "ज़ा"।

-सर्प की जीभ। -सर्प की जीभ, "ज़ा"।

शल्क।

"ज़ा", शल्क। क्योंकि कभी किसी ज़माने में एक यहूदी आदमी ने मछली संग संभोग किया था।

आर्य किसी भी जाति के लोगों से

हज़ार गुना ज़्यादा सभ्य और उन्नत हैं।

अब, अपना सामान बटोरो, बच्चों।

अब समय है कुछ किताबें जलाने का।

हाँ!

यहूदी डरावने लगते हैं, हुँह?

मुझे नहीं लगते।

अगर कोई मुझे मिला, तो मैं उसे ऐसे मार दूँगा।

ऐसे... मार दूँगा।

लेकिन तुम्हें कैसे पता चलेगा? वे हमारे जैसे ही दिख सकते हैं।

मैं उसके सिर पर सींग खोजूँगा।

और उनकी गंध अंकुरित ब्रसेल्स की तरह होती है।

अरे, हाँ। मैं तो अंकुरित ब्रसेल्स के बारे में भूल ही गया था।

सोचो अगर हम एक को पकड़ कर हिटलर को दें तो।

यह उनका ख़ास अंगरक्षक बनने का निश्चित तरीक़ा है।

फिर हम सबसे अच्छे दोस्त बन जाएँगे।

मुझे लगा था कि मैं तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त हूँ।

योर्की, तुम मेरे दूसरे सबसे अच्छे दोस्त हो।

पहला स्थान "फ्यूहरर" के लिए आरक्षित है।

तो, अगर तुम छोटे मोटू लड़के के शरीर में हिटलर नहीं हो...

मैं दूसरे स्थान पर होने से ख़ुश होता।

शायद मैं बस एक मोटे बच्चे के शरीर में बसा बच्चा हूँ।

बात ख़त्म।

जब तुम दुश्मन के सामने खड़े होते हो और तुम्हें उसे मौत के घाट उतारना होगा,

तो ऐसा करने के लिए तुममें से किसमें इतनी हिम्मत है?

अच्छा है।

हिटलर की सेना में कमज़ोरों के लिए कोई जगह नहीं है।

हम कठोर योद्धा चाहते हैं।

जो अपनी इच्छा से मारने को तैयार हैं।

क्या तुम यह कर सकते हो?

-हाँ। -"ज़ा।"

जोहानस।

क्या तुम मार सकते हो?

बेशक़। मुझे मारना पसंद है।

अच्छा है। यहाँ आओ।

डरो मत। यहाँ आओ।

ठीक है।

मारो इसे।

हँ?

गरदन मरोड़ो और खरगोश को मार डालो।

या तुम्हें डर लग रहा है?

मुझे डर नहीं लग रहा है। मैं बस...

तुरंत।

अपने दोनों हाथों से उसकी गरदन को पकड़ो और फिर ज़ोर से मरोड़ दो।

वह चिल्ला सकता है, पर हम उसे बूट से मार डालेंगे।

मारो।

मारो।

मारो।

मारो।

मारो।

मारो।

मारो।

-शू! जाओ, शू। -अरे! अरे।

बढ़िया निशाना था।

तुम डरपोक हो।

बिल्कुल अपने पिता की तरह।

वह डरपोक नहीं हैं।

वह इटली के युद्ध में हैं।

सच्ची? पर दो सालों से उनके बारे में किसी ने नहीं सुना है।

वह एक भगोड़ा है।

वह डरे हुए हैं और तुम भी।

तुम एक छोटे खरगोश की तरह डरे हुए हो।

डरपोक छोटा खरगोश।

शायद हमें तुम्हारी भी गरदन तोड़ देनी चाहिए?

जोजो खरगोश।

जोजो खरगोश।

जोजो खरगोश।

जोजो खरगोश।

बेचारा जोजो।

क्या हुआ, बच्चे?

हैलो, एडोल्फ़।

क्या तुम वह खरगोश वाले हादसे के बारे में बताना चाहोगे?

वह सब कुछ किस बारे में था?

वे चाहते थे कि मैं उसे मार डालूँ।

मुझे माफ़ करना। मैं नहीं मार सका।

इसके बारे में चिंता मत करो। मुझे उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है।

पर वे अब मुझे डरपोक खरगोश बुलाते हैं।

उन्हें जो चाहे वह कहने दो।

लोग मेरे बारे में बहुत सी भद्दी बातें कहते थे।

"ओह, यह आदमी तो पागल है।"

"ओह, देखो तो उस सनकी को। वह हम सब को मरवा देगा।"

मैं तुम्हें एक राज़ की बात बताता हूँ। खरगोश डरपोक नहीं होता है।

यह विनम्र छोटा प्राणी हर रोज़ ख़तरनाक दुनिया का सामना करता है

जब वह अपने परिवार, अपने देश के लिए गाजर खोजता है।

मेरा साम्राज्य सभी जानवरों से भरा होगा।

शेर, जिराफ, जेब्रा,

गैंडे, ऑक्टोपस,

ऑक्टोगैंडे।

जिसमें पराक्रमी खरगोश भी होगा।

सिगरेट चाहिए?

ओह, नहीं धन्यवाद। मैं धूम्रपान नहीं करता।

चलो मैं तुम्हें एक अच्छी सलाह देता हूँ।

खरगोश बनो।

More Hindi subtitles for Jojo Rabbit

Yorumlar

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left