Cherry

Cherry

ดาวน์โหลดคำบรรยายHindi

ข้อมูลรุ่น

Cherry 2021 720p WEBRip x264 MSub
Cherry 2021 720p 10bit WEBRip x264 MSub
Cherry 2021 1080p WEBRip x264 MSub
Cherry 2021 1080p 10bit WEBRip x264 MSub
ความคิดเห็นโดย FilmyBRO.COM
❤️❤️ Synced Official Subtitle From Apple TV | will Work With All Type of WEBRip

แท็ก

webrip
web
x264
720p
720
BRip
1080
เผยแพร่เมื่อ: 2021-03-12
ดาวน์โหลด: 35
ผู้พิการทางการได้ยิน: No

ตัวอย่างคำบรรยาย Hindi

200 บรรทัดแรก

हे।

तुम चाहते हो मैं यहाँ बैठूँ?

मैं सिगरेट पी सकता हूँ?

रुको।

मैं कहाँ से शुरू करूँ?

आरंभ

मैं 23 साल का हूँ,

और मुझे अब भी समझ नहीं आता कि लोग करते क्या हैं।

मानो यह सब जो भी बना है इनकी नींव खोखली है...

इन सबको किसी भी आधार ने जोड़े नहीं रखा है।

मैं यहीं पला बढ़ा था।

सारे अपार्टमेंट अच्छे हैं। इनमें से कुछ में छज्जे भी हैं।

और पेड़ भी अच्छे हैं।

मुझे वे भी समझ नहीं आते, पर मुझे वे पसंद हैं।

शायद मुझे सारे ही पेड़ अच्छे लगते हैं।

अगर कोई पेड़ अच्छा न लगे तो उसे बहुत ही विकृत होना होगा।

कभी-कभी मैं सोचता हूँ कि मेरी ज़िंदगी बेकार है।

ऐसा नहीं है कि मैं चीज़ों की सुंदरता महसूस नहीं करता।

मैं सभी सुंदर चीज़ों से भावुक होता हूँ,

और इतना ज़्यादा भावुक हो जाता हूँ कि मुझे घुटन महसूस होने लगती है।

बात यह है कि मुझमें कुछ है जो मुझे गुमसुम कर देता है...

जब तक मैं पूरी तरह खो न जाऊँ।

जानते हो न कहाँ जाना है?

तीन बार पहला बायाँ मुड़ना। यह बिल्कुल आसान है।

मैं तुम्हें पार्किंग लॉट में मिलूँगा। लगभग, दो या तीन मिनटों में।

मैंने बेसबॉल वाली टोपी पहनी है।

लाल स्कार्फ़, सफ़ेद शर्ट, नीली जैकेट।

पुरानी जीन्स, पुराने जूते। कुछ अजीब नहीं पहना है।

मैंने यह स्कार्फ़ मुँह ढकने के लिए लिया है।

पर अब इसका कोई फायदा नहीं रहा।

मैं काफ़ी समय से यह कर रहा हूँ।

और यह कोई राज़ नहीं है कि मेरा चेहरा कैसा दिखता है।

ठीक है, अलार्म मत बजाना! मैं वांछित अपराधी हूँ! वे मुझे मार डालेंगे!

हे भगवान। क्या हो रहा है?

मेरे चेहरे से काफ़ी उदासी झलकती है,

इसलिए मुझे पागलपन दिखाना होगा, वरना लोग सोचेंगे कि मैं डरपोक हूँ।

हे!

फ़र्श पर लेटो! तुरंत फ़र्श पर लेटो!

बात यह है कि बैंक लूटते समय आप महिलाओं को ही ज़्यादातर लूटते हैं,

इसलिए आपको असभ्य बर्ताव नहीं करना चाहिए।

मैडम, यह व्यक्तिगत नहीं है।

-कोई बात नहीं। -तुम्हारा नाम क्या है?

-वेनेसा। -हे, वेनेसा। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

तुम्हारा नाम क्या है?

तुम मज़ाकिया हो, वेनेसा। अब, अपनी दराज़ खोलो।

बंदूक पकड़े, उसे ग़ौर से देखते हुए...

मैं कहीं खो गया।

मानो किसी उदासी में।

मानो... मुझे हमेशा से पता था कि चीज़ों का अंत ऐसे ही होना था।

पर ठीक उस पल तक मुझे एहसास...

नहीं हुआ था।

पहला अध्याय

जब ज़िंदगी शुरू हो रही थी,

तब मैंने तुम्हें देखा

मैंने एमिली को पहली बार तब देखा, जब मैं स्थानीय विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था।

जिसे जेश़ूइट चला रहे थे। वह अच्छा स्कूल था।

और मैं झूठ नहीं बोलना चाहता,

पर मैंने सोचा, "मैं सच में इस लड़की के साथ संभोग करना चाहूँगा।"

मैंने लगभग दस बार तुम्हारा नाम पुकारा।

माफ़ करना। मैं तेज़ गाना सुन रहा था।

-हे। -मुझे तुम्हारा स्वेटर पसंद आया।

धन्यवाद। मैंने यह कोवेंट्री में खरीदा था।

यह स्वेटर पुराना और उदासीन लगता है।

तुम मेरी अंग्रेज़ी क्लास में हो।

जानता हूँ। क्लास बेकार है, है न?

हाँ। पर तुम हमेशा आते हो।

हाँ।

फिर मिलेंगे।

हे, तुम कहाँ से हो?

एल्बा, न्यूयॉर्क।

वह कैसी जगह है?

आम झील। आम शहर। बस... थोड़ा ज़्यादा बदतर है।

मेरी हाई स्कूल से ही मेरी एक गर्लफ्रेंड रही है।

सच में? कितनी प्यारी बात है।

हाँ, वह न्यू जर्सी में पढ़ती है।

उसका नाम क्या है?

हाँ। मैडिसन कोवाल्स्की।

वह सच में सुंदर है।

हाँ। बहुत सुंदर है।

मुझे एमिली सच में पसंद थी,

पर मैंने पहले ही मैडिसन से वादा किया था कि मैं ग्रेहाउंड की बस पकड़कर

उस सप्ताहांत उससे मिलने उसके स्कूल जाऊँगा।

वह डॉर्म रूम में ठहरी थी, और उसका बिस्तर दो लोगों के लिए छोटा था,

पर...

कम से कम उसकी रूममेट घर गई हुई थी, क्योंकि...

उसकी दादी मर गई थी।

बहुत बुरा हुआ।

जो भी हो। वह बूढ़ी थी।

ख़ैर...

मैडिसन को मेरा नमस्ते कहना।

मैडिसन मुझ पर आदेश चलाती रहती थी।

चलो चलें।

वह मुझे जिन पार्टियों में ले जाती थी, वे बेकार थीं।

बच्चे सिंडर ब्लॉक से सजे बेसमेंट में बियर पीते थे।

बियर पॉन्ग, सेक्स वाली कालकोठरी, वेश्यावृत्ति जैसी बकवास।

वह माहौल बहुत ही भयानक था।

यह सारे आवारा लड़के मैडिसन को जानते थे।

उसे स्कूल आए केवल एक ही महीना हुआ था, पर किसी तरह सभी उसे जानते थे।

उसे आकर्षण का केंद्र बनना पसंद था, जो कि ठीक है। जो भी हो।

पर स्थिति अजीब तब होती है जब आप उस लड़की के साथ पार्टी में मौजूद हो

और वह टेबल के ऊपर अकेले नाचकर सबको आकर्षित कर रही हो।

मेरे पास नौकरी थी, और मैं काम पर जाता था पर मैं कुछ बेहतर कर सकता था,

कुछ भी। पर...

मुझे नौकरी करनी पड़ी।

ओल्ड मैन फ़टूक की आधी दर्जन बेटियाँ और पोतियाँ थी,

और वे सभी रेस्टोरेंट में काम करती थीं।

पता नहीं उसके पोते भी थे या नहीं, अगर थे भी, तो कोई वहाँ काम नहीं करता था।

सभी पोतियाँ एस्केलेड या डेनाली चलाती थीं।

कुछ वेटरों ने उन्हें डेट किया था।

और उसे संभोग करना पसंद है।

तकिये पर उसका मुँह दबाया। उस पर थूका।

मेरा मतलब, वह सच में पागल है।

पता नहीं उसे यह चीज़ें किसने सिखाई।

-हे। -हे।

चलो। मुझे वह करके दिखाओ।

अरे, नहीं। धत्। धत् तेरी की! धत्!

तुम मर्द हो या नहीं?

ऊँचा फेंको। ऊँचा!

ताकि वे डाइनिंग रूम तक इसकी आवाज़ सुन सकें, कमीने।

-इसे निकालो यहाँ से। -हाँ, सही कहा। निकालो इसे।

मेरी नौकरी दो हफ़्ते ही टिकी।

काम के बाद मैं जेम्स लाइटफुट के घर गया।

वह प्राथमिक स्कूल से ही मेरा सबसे अच्छा दोस्त था।

जब वह छोटा था तभी उसके पिता चल बसे और...

और उसकी माँ भी। और फिर...

और फिर उसका भाई मानसिक रूप से परेशान होकर युद्ध से लौटा,

इसलिए जेम्स का लगभग कोई नहीं है।

हे, दोस्त।

मेरे अलावा।

-तुम ठीक हो? -हाँ।

मुझे बैंक जाना था, तो जेम्स ने मुझे सवारी दी।

उस दिन हमारी क़िस्मत बहुत अच्छी थी।

और रॉय भी साथ चला।

वह घर रंगता था, पर फिलहाल उसके पास काम नहीं था।

कैसे हो?

और जेम्स लाइटफुट रॉय के कज़िन जो के कारण उस पर चिल्ला रहा था,

-क्योंकि जो कह रहा था... -मैं जा रहा हूँ, बस बात ख़त्म।

रॉय। तुमने उससे कहा? तुम्हें अपने कज़िन को बताना होगा

-कि वह मरीन्स में भर्ती नहीं हो सकता है। -मुझे ही क्यों बताना है?

-वह मरीन्स में भर्ती हो रहा है। -मरीन्स में भर्ती मत होना, दोस्त।

मुझे बस एक अच्छा कारण बताओ, ठीक है?

मैं बाकी बची ज़िंदगी बस यही नहीं करना चाहता।

तुम भर्ती क्यों होना चाहते हो?

मैं बाकी बची ज़िंदगी बस यही नहीं करना चाहता।

तुम यूँ ही यहाँ-वहाँ गाड़ी चलाकर संतुष्ट क्यों हो?

मुझे समझ नहीं आता तुम इससे ख़ुश क्यों हो।

उसे कुछ करना है। बस उसे करने दो। धत्।

यह तुम्हारे कज़िन के प्रति प्यार और कर्तव्य है,

जिसे हम इतना प्यार करते हैं।

अब तुम कह रहे हो, "मैं उसे मरने के लिए भेजना चाहता हूँ"?

तुम क्या कर रहे हो?

-क्या सोच रहे हो? -मैंने हस्ताक्षर कर दिए। बात ख़त्म।

मैं जेम्स की केवल आधी बातें ही समझ पा रहा था।

मेरा ध्यान गया कि अपने हाथ हिलाते हुए

वह बेबस दिख रहा था,

और शायद उम्रभर कोई उसकी बात नहीं सुनेगा।

यह कार बेकार नहीं है।

ज़रूर है। यह सबसे बेकार कार है।

मुझे इंजन ठंडा करने के लिए बस एक कप पानी चाहिए।

मुझे एक कप पानी ला दो।

मुझे बैंक में एक समस्या सुलझानी थी।

उन्होंने एक ग़लती की थी, और मैं वह सुधारने गया था।

तो आपने मुझे यह ओवरड्राफ्ट भेजा, पर यह सही नहीं है।

मैं पहले ही इसका भुगतान कर चुका हूँ।

यह देखिए।

यह नया ओवरड्राफ्ट नोटिस है।

पर यह संभव नहीं है। पिछली जमा के बाद से मैंने पैसे निकाले ही नहीं।

उस जमा के बाद आपकी जमा राशि दस डॉलर हुई।

पर आपके खाते में एक और अतिरिक्त ओवरड्राफ्ट चार्ज लगा

जिससे आपके खाते पर ऋण लगा।

पर आप अतिरिक्त ओवरड्राफ्ट चार्ज कैसे लगा सकती हैं

जब मैंने पहले ही भुगतान कर दिया था?

-आपने समय पर जमा नहीं किया था। -नहीं, पर मैंने यहाँ नक़द भुगतान किया था।

-समय पर नहीं दिया था, सर। -मैंने नक़द दिया था। ठीक यहीं।

समय पर नहीं दिया था।

अगला।

तुम्हारी गाड़ी के लिए खेद है, दोस्त।

यह गाड़ी बेकार थी।

तुम्हें तुम्हारे पैसे वापस मिले?

नहीं।

जेम्स के घर लौटते समय, रॉय ने उसका गांजा बाँटा।

और कुछ कश लगाने के बाद, हमें लगने लगा कि हम दोबारा जीत रहे हैं।

अगला दिन वसंत ऋतु का एक अच्छा दिन था, जिसमें भीगे पत्तों की ख़ुशबू आती है।

तो मैं कुछ परिचित लड़कों से मिलने के लिए शेकर स्क्वायर गया।

उन्हें ज़ेनेक्स चाहिए थे, जो मैं अपने दौरों के लिए...

लेता था।

सामान्य श्वेत पुरुष

-यह लो, लड़कों। -खाओ।

-इसके बाद क्या करोगे? -हम मैगी नामक इस लड़की के घर

-पार्टी करने जा रहे हैं। -बढ़िया है। मैं भी आ सकता हूँ?

हाँ, ज़रूर। क्या तुम्हें कुछ...

और बदले में, उन्होंने मुझे एक्सटेसी दी।

हाँ, मुझे एक्सटेसी चाहिए।

क्या वह तुम ही हो?

-हे। -हे।

-तुम यहाँ कैसे... -तुम मैगी को जानते हो?

-क्या? -तुम मैगी को जानते हो?

हाँ, थोड़ा-बहुत।

दुनिया छोटी है।

हे भगवान।

More Hindi subtitles for Cherry

ความคิดเห็น

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left