Top Gun: Maverick

Top Gun: Maverick

ดาวน์โหลดคำบรรยายNepali

ข้อมูลรุ่น

Top Gun Maverick 2022 IMAX 2160p AMZN WEB-DL DDP5 1 Atmos HDR H 265-SMURF-ind
ความคิดเห็นโดย ScanRip

แท็ก

other
เผยแพร่เมื่อ: 2022-08-25
ดาวน์โหลด: 177
ผู้พิการทางการได้ยิน: No

ตัวอย่างคำบรรยาย Nepali

200 บรรทัดแรก

तीन मार्च, 1969 में संयुक्त राष्ट्र अमरीकी नौसेना ने

एक कुलीन स्कूल की स्थापना की

अपने एक प्रतिशत उच्च विमानचालकों के लिए।

उसका मकसद था हवाई युद्ध की भुजी हुई कला को सिखाना

और यह पक्का करना कि मुट्ठी भर पुरुष और महिलाएँ

जो यहाँ से पढ़कर निकले हैं

वे दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानचालक बनें।

उन्हें सफलता मिली।

आज, नौसेना ने उसे नाम दिया है फ़ायटर वेपन स्कूल।

हवाबाज़ों ने नाम दिया है:

टॉप गन मैवरिक

आज, तापमान बहुत अधिक है…

मोहावे रेगिस्तान, कैलिफ़ोर्निया

माक नौ

कैप्टन पीट "मैवरिक" मिच्चल परीक्षण विमानचालक

सीमित क्षेत्र

हे।

क्या हुआ?

क्या?

हमें प्रोग्राम बंद करने के आर्डर मिले हैं। अब हम ये और नहीं करेंगे।

उनका कहना है हम असफल रहे।

कान्ट्रैक्ट की सीमा माक दस है।

माक दस का परीक्षण दो महीने में होना है। आज का परीक्षण बिंदु है माक नौ।

यह काफ़ी नहीं है।

किसने कहा?

एडमिरल केन ने।

ड्रोन रेंजर।

वह हमारे हिस्से की पूंजी अपने मानव-रहित प्रोग्राम पर लगाना चाहते हैं।

वह खुद आ रहे हैं हमारा परीक्षण रोकने और हमारा प्रोग्राम बंद करने के लिए।

वह अभी तक आए नहीं हैं।

उन्हें माक दस चाहिए,

हम उन्हें माक दस देंगे।

मैवरिक

याद रखना, कान्ट्रेक्ट सीमा माक 10 है।

न कि 10.1। न कि 10.2। माक दस।

इससे प्रोग्राम जीवित रहेगा।

तुम्हारे हाव भाव ठीक नहीं है, मैव।

मेरा चेहरा ही ऐसा है।

कंट्रोल, यह है डार्कस्टार। तुम्हें सुनाई दे रहा है?

डार्कस्टार, कंट्रोल। साफ़-साफ़ सुनाई दे रहा है। मेरी आवाज़ आ रही है?

साफ़-साफ़ आ रही है। प्रस्थान से पहले की पूर्व जाँच पूरी हुई।

ऐपीयु शुरू करो।

बायाँ इंजन चालू करो।

दायाँ इंजन चालू करो।

विमान ज़मीन पर चलने का संकेत।

हम विमान ज़मीन पर चलाने के लिए तैयार हैं।

टावर, डार्कस्टार बोल रहा है। जानकारी के अनुसार हम विमान ज़मीन पर ला रहे हैं।

डार्कस्टार, तुम विमान ज़मीन पर चला सकते हो।

रनवे 21। हवा 210, 10।

-ईंधन का तापमान ठीक लग रहा है। -कंट्रोल सहमत है।

बैटरी की क्षमता 95 प्रतिशत है। केबिन दबाव ठीक लग रहा है।

कंट्रोल सहमत है।

टावर, यह डार्कस्टार है। हम प्रस्थान के लिए तैयार हैं।

600 मील और आगे की अप्रतिबंधित चढ़ाई का निवेदन करता हूँ।

डार्कस्टार, रनवे और आसमान तुम्हारा है।

रियर एडमिरल चेस्टर केन।

मैवरिक, केन यहाँ आ पहुँचे हैं।

अभी भी वक्त है यह सब रोकने का, दोस्त।

अगर तुम आगे बढ़े तो पता है न तुम्हारे साथ क्या होगा।

मुझे यह पता है कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो सबके साथ क्या होगा।

डार्कस्टार प्रस्थान के लिए तैयार है।

सभी,

प्रस्थान के लिए तैयार, इंजन से शुरू करो।

-इंजन, तैयार है। -थर्मल्स, तैयार है।

-ईंधन, तैयार है। -विद्युन्यय, तैयार है।

नियंत्रण सतह, तैयार है।

डार्कस्टार, कंट्रोल बोल रहा है। अब तुम प्रस्थान कर सकते हो।

ठीक है, मेरी जान,

एक आखिरी उड़ान।

डार्कस्टार, 600 मील के आगे का रास्ता साफ़ है। गति माक 3.5 करो।

600 मील के आगे रास्ता साफ़। गति माक 3.5 बढ़ाई।

एडमिरल।

-सही समय पर आए हैं, जनाब। -मैं जल्दी आ गया। और तुम भी।

यह सब क्या हो रहा है?

स्क्रैमजेट में अवस्थांतर।

मैव, एडमिरल पूछ रहे हैं…

-आदेश दे रहे हैं। -आदेश दे रहे हैं कि हम उसे नीचे ले आएँ।

…छह मिनटों के अंदर…

इसी जगह पर हमें संसूचना में तकलीफ़ें आती हैं, एडमिरल।

यह पृथ्वी के घुमाव की वजह से है। इसे "पृथ्वी उभाड़" कहा जाता है।

क्या कोई आपके लिए कॉफ़ी लाया?

ठीक है।

गति माक सात है, माक आठ की ओर बढ़ रहा है।

-विमान आँकड़े? -हम तक पहुँच रहे हैं। आँकड़ें बढ़िया हैं।

तापमन बढ़ रहा है। प्रतिक्रिया अभी भी स्थिर है।

सब अच्छा चल रहा है।

माक 8.8।

8.9।

माक नौ।

यह दुनिया का सबसे तेज़ इंसान है।

मुझसे बात करो, गूस।

माक 9.1।

9.2।

माक 9.3।

9.4।

प्रखर पराध्वनिक के समीप पहुँच रहे हैं।

हवारोधी शीशा के गर्म होने की चेतावनी।

सतह का तापमान बढ़ रहा है।

लगी रहो, मेरी जान, बस थोड़ा सा और।

बस थोड़ा सा।

लगी रहो!

लगी रहो!

माक दस!

इसे अपने पेन्टागॉन बजट में शामिल करना!

जनाब।

आगे कुछ मत करना। आगे कुछ मत करना।

बस...

थोड़ा सा और दम लगाओ।

हे भगवान।

हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, पायलट।

यह बात तो माननी पड़ेगी।

हे भगवान।

मैवरिक।

मैवरिक!

शुक्रिया।

मैं कहाँ हूँ?

धरती पर।

मैवरिक।

तीस सालों से ज़्यादा की सर्विस।

युद्ध तमगे।

प्रशंसात्मक उल्लेख।

पिछले 40 सालों में इकलौते ऐसे इंसान जिसने तीन दुश्मन विमानों को मार गिराया।

"प्रतिष्ठित।"

"प्रतिष्ठित।" "प्रतिष्ठित।"

फिर भी तुम्हें तरक्की नहीं मिल रही है, न ही काम से छुट्टी ले रहे हो,

और अपनी लाख कोशिशों के बावजूद तुम अभी भी ज़िंदा हो।

अभी तक तो तुम्हें दो-सितारा एडमिरल बन जाना चाहिए, अगर मंत्री नहीं तो।

फिर भी तुम वही हो:

एक कैप्टन।

ऐसा क्यों है?

यह ज़िंदगी का रहस्य है, जनाब।

यह कोई मज़ाक नहीं है। मैंने तुमसे एक सवाल पूछा है।

मुझे जहाँ होना चाहिए मैं वहाँ हूँ, जनाब।

खैर, नौसेना को ऐसा नहीं लगता है।

बिल्कुल भी नहीं।

जिन विमानों का तुम परीक्षण कर रहे हो,

कैप्टन,

एक दिन, आज नहीं तो कल, उन्हें चालकों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

चालक जिन्हें नींद चाहिए, खाना चाहिए, बाथरूम चाहिए।

चालक जो आदेशों का पालन नहीं करते।

तुमने बस यह किया है कि उन चालकों के लिए कुछ समय खरीद लिया है।

भविष्य बदल रहा है,

और तुम उसका हिस्सा नहीं हो।

इस आदमी को बेस से बाहर ले जाओ।

इसे इसके कमरे में ले जाओ। इसका इंतज़ार करो जब तक यह अपना सामान नहीं बाँध लेता।

मैं चाहता हूँ कि एक घंटे में नार्थआइलैंड के लिए निकल जाए।

नार्थआइलैंड, जनाब?

जब मैं यहाँ आ रहा था तुम्हें तुम्हारे किए की सज़ा सुनाने

उसी वक्त एक फ़ोन आया।

मुझे कहते हुए बहुत कष्ट हो रहा है, पर…

और इसके पीछे की वजह सिर्फ़ भगवान या तुम्हारी देवात्मा जानती है…

पर तुम्हें टॉपगन में वापस बुलाया गया है।

-जनाब? -तुम जा सकते हो, कैप्टन।

अंत निश्चित है, मैवरिक।

तुम जैसे लोग लुप्त होने वाले हैं।

हो सकता है, जनाब।

पर आज नहीं।

सेन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया फ़ायटरटाउन यू.एस.ए.

पैसिफ़िक फ़्लीट नाविक वायु सेना

टॉम "आइसमैन" कज़ैस्की कमांडर, यू.एस. पैसिफ़िक फ़्लीट

कैप्टन पीट "मैवरिक" मिच्चल।

तुम्हारा यश तुमसे पहले पहुँच जाता है।

शुक्रिया, जनाब।

यह तुम्हारी तारीफ़ नहीं थी।

मैं हूँ एडमिरल बो सिंप्सन।

मैं ऐयर बॉस हूँ। तुम एडमिरल बेट्स को तो जानते ही होगे।

वॉरलॉक, जनाब।

मैं सच कहूँगा, वापस बुलाने के न्यौते की उम्मीद नहीं थी।

उन्हें न्योता नहीं आदेश कहते हैं, मैवरिक।

तुम दोनों में कुछ समानता है।

1988 में साइक्लोन अपने कक्षा में प्रथम आए थे।

और जनाब, मैं द्वितीय था।

मैं बस उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता हूँ।

लक्ष्य है…

अस्वीकृत यूरेनियम संवर्धन कारखाना

जिसे बहुपक्षीय नाटो संधी के उल्लंघन में बनाया गया है।

इसमें निर्मित युरेनियम उस क्षेत्र में बसे हमारे मित्रराष्ट्रों को

खतरा है।

पेंटागॉन ने हमें एक स्ट्राइक टीम तैयार करने का काम दिया है

इससे पहले यह पूरी तरह से परिचालित हो जाए।

कारखाना घाटी के अंत में बने एक भूमिगत तहखाने में मौजूद है।

इस घाटी में जीपीएस नहीं चलता है

और कई सारी सतहों से हवा मिसाइलें इसका बचाव करती हैं

जिसके चलते पाँचवी-पीढ़ी के कुछ ही विमान यहाँ उड़ सकते हैं,

पर इनकी सुरक्षा के लिए ढेर सारे विमान तैयार खड़े हैं।

उनमें कुछ पुराने एफ़-14 भी शामिल हैं।

केवल हम ही नहीं हैं जो पुराने विमानों को अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस जानकारी पर तुम्हारा क्या कहना है, कैप्टन?

जनाब, अगर एफ़-35 स्टेल्थ विमान होता तो यह कार्य बहुत ही आसान होता,

पर जीपीस रुकावट के चलते यह भी नहीं हो पाएगा।

सतह से हवा खतरे के चलते यह ज़रूरी हो जाता है कि कम स्तर पर लेज़र सहायक हमला करें

जो एफ़-18 करने के लिए उपयुक्त है।

मुझे लगता है,

कम से कम दो प्रीसीशन बम चाहिए होंगे।

तो हो जाते हैं चार विमान जोड़ो में उड़ाते हुए।

वहाँ से निकलने के लिए यह एक बहुत ही ऊँची चढ़ाई है,

जो हमें सतह से हवा वाले मिसाइलों का निशाना बना सकती है।

अगर इससे बच निकले,

तो वापस लौटने तक हवाई लड़ाई करनी होगी।

यह वो सारी आवश्यकताएँ हैं जिनके लिए तुम्हारे पास असली-दुनिया वाला अनुभव है।

ความคิดเห็น

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left