200 บรรทัดแรก
मेडागस्केर
सर्प्राइज़!
एलेक्स। जब दिन में सपने देख रहा होता हूँ तो बाधा मत डाला करो।
ज़ीब्रा अपनी दुनिया में हो तो उसे अकेला छोड़ दो।
चलो भी, मार्टी। तुम्हें जन्मदिन पर मुबारकबाद देनी थी।
ऐ, यार, शुक्रिया।
ऐ, मेरे दाँतों में कुछ अटक गया है।
मुझे पागल कर रहा है। मेरी मदद करोगे? कृपया?
सही जगह आए हो, मेरे दोस्त।
डॉ मार्टी, डी.डी.एस, सेवा में प्रस्तुत हैं।
कृपया मेरे स्वच्छ परीक्षण पलंग पर चढ़ जाओ।
-मुझे कुछ नज़र नहीं आ रहा। -बाईं ओर है।
ओह, माफ़ करना।
ठीक है, पर मुँह भरा हो तो बात मत करना।
यह रहा। यह वहाँ क्या कर रहा है?
जन्मदिन मुबारक!
ऐ, यार, शुक्रिया।
तुमने दाँत के पीछे रखा। तुम ठीक तो हो।
अभी बिक्री शुरू नहीं हुई है। ये लो। देखो।
-देखो उसे। देखो उसे। -देखो उसे। बर्फ़ गिर रही है।
दस साल के हो गए, न? एक दशक।
दो संख्या। बड़ा सा 1-0।
तुम्हें पसंद नहीं आया?
-नहीं, नहीं, यह बढ़िया है। -तुम्हें नफ़रत है।
मुझे तुम्हें एलेक्स अलार्म देना चाहिए था।
वे जल्दी बिकते हैं।
न, न, न। तोहफ़ा बढ़िया है, सच में।
एलेक्स,
बात यह है कि एक और साल आया और चला भी गया,
और मैं अभी वही पुरानी बात दोहराता रहता हूँ।
"यहाँ खड़ा हूँ। वहाँ उछलता हूँ। थोड़ी घास खाता हूँ। वापस यहाँ चला आता हूँ।"
-परेशानी समझता हूँ। -शायद मुझे कानून पढ़ना चाहिए।
तुम्हें रोज़ की दिनचर्या से कुछ हटके करना चाहिए।
-वह कैसे? -पुराना प्रदर्शन बंद कर दो।
क्या पता क्या करने लगोगे। करते-करते नयापन लाओ।
अपनी मर्ज़ी से चलो। सुधार लाओ। उड़ते रहो। बूम, बूम, बूम।
-सच? -ताज़गी ले आओ।
ताज़गी? ठीक है। ताज़ा करूँगा।
मेरे लिए बात बनती है।
सेंट्रल पार्क चिड़ियाघर
लोग आ गए, मार्टी। मुझे लोग पसंद हैं।
मज़ेदार है, लोगों, मज़ेदार वक्त है!
चलो चलें, ग्लोरिया! ऊपर और आगे। हम तैयार हैं!
-कौनसा दिन है? -शुक्रवार है। सैर-सपाटे का दिन।
हाँ, सैर-सपाटे का दिन है।
दस मिनट के बाद उठकर चलते हैं।
चलो! मेलमन, मेलमन, मेलमन! मेलमन, मेलमन, मेलमन!
जागो! सुहाना दिन है!
बिग ऐपल में एक और सुनहरा सवेरा है।
चलते हैं।
-मेरे लिए तो नहीं। बीमार बताऊँगा। -क्या?
एक और भूरा धब्बा दिखा मेरी बाँह पर। यहाँ पर। देखा?
हाँ, वहीं। देखा?
मेलमन, सब तुम्हारे दिमाग में है।
चलते हैं! चलो!
अपना चिड़ियाघर साफ़ रखना
फ़िल! जागो, गंदे बंदर।
ओह, मैं ताज़ा होने जा रहा हूँ।
सीधे ज़मीन से। ताज़ा और स्वाद भरा! तरो-ताज़ा।
बहुत ताज़ा।
देवियों और सज्जनों, सभी उम्र के बच्चों,
सेंट्रल पार्क चिड़ियाघर सहर्ष प्रस्तुत करता है...
शेर दिखाओ। शेर कौन है?
...न्यू यॉर्क शहर का राजा।
-एलेक्स हमारा शेर। -एलेक्स हमारा शेर।
प्रदर्शन का वक्त है।
दहाड़ो!
सब लोग, आ जाओ। बड़ा प्रदर्शन शुरू होने वाला है।
देखो ज़ीब्रा कारोबार संभाल रहा है। ठीक कहा।
बस मुसकुराकर हाथ हिलाओ, यारों। बस मुसकुराकर हाथ हिलाओ।
कोवॉल्स्की, काम का ब्योरा।
हम मुख्य नाले से 500 फ़ीट की दूरी पर हैं।
-और बुरी खबर? -आखिरी बेलचा भी टूट गया।
ठीक है।
रीको, तुम कचरे में ढूँढ़ो। हमें बेलचे चाहिए।
और ज़्यादा आइस्क्रीम के डंडे ले आना। हम दोबारा गिरने का खतरा नहीं ले सकते।
और मैं, कप्तान?
तुम बस सुंदर और गुलगुले लगना, सिपाही।
आज इसे उड़ाने वाले हैं।
यहाँ आओ। यहाँ आओ। यहाँ आओ, पेंग्विन।
हाँ! इसे एनिमल प्लेनेट पर नहीं देख सकते।
हा-हा।
खैर, प्रदर्शन खत्म, यारों। आने का शुक्रिया।
आशा है ताज़ा लगा।
पूरे हफ़्ते यहीं रहूँगा।
असल में, अपनी पूरी ज़िंदगी यहीं रहूँगा।
साल के तीन सौ पैंसठ दिन,
क्रिसमस, हानका, हैलोवीन, क्वांज़ा को भी मिलाकर।
कृपया अपने पालतू जानवरों को जीवाणुहीन कभी मत करना।
और रिक्शावाले को बक्शीश देना, क्योंकि उसके पास पैसे नहीं हैं।
तुम, चार पैरवाले। अग्रेज़ी बोलते हो?
बोलता हूँ।
-यह कौन सा खंड है? -मैनहैटन।
हूवर बाँध! हम अभी तक न्यू यॉर्क में ही हैं।
खत्म। गोता लगाओ! गोता लगाओ! गोता लगाओ।
ऐ। टक्स पहनने वाले। रुको ज़रा।
तुम लोग क्या कर रहे हो?
हम अंटार्टिका तक सुरंग खोद रहे हैं।
अंट-क्या-वह?
कृपया इसे राज़ रखोगे, एक ही रंग के दोस्त?
क्या कभी न्यू यॉर्क शहर में पेंग्विनों को खुले घूमते देखा है?
बिलकुल नहीं। हम यहाँ के नहीं हैं। यह स्वाभाविक नहीं है।
यह किसी तरह का रचा हुआ षडयंत्र है।
हम अंटार्टिका के खुले मैदानों में जा रहे हैं।
खुली जगह में।
जंगल में? वहाँ सचमुच जा सकते हैं?
खयाल अच्छा है।
ऐ, रुको। ये जगह कहाँ है? बताओ न कहाँ है।
तुमने कुछ नहीं देखा।
-है न? -जी, जनाब।
मुझे माफ़ करना। नहीं, जनाब।
आज के लिए आखिरी बार, न्यू यॉर्क शहर का राजा।
एलेक्स हमारा शेर।
दहाड़!
शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।
तुम लोग बहुत अच्छे हो। बढ़िया दर्शक हो।
आपके लिए भी तालियाँ। शुक्रिया। शुक्रिया।
खैर। शुक्रिया।
ओह, मेहरबानी। बहुत मेहरबानी।
चड्डी!
सब लोग सुरक्षित रूप से घर जाओ। ऐ! मेरा वेबसाइट देखना।
चौबीस घंटे एलेक्स पर कैमरा। मुझे सोते देखना।
यही ज़िंदगी है।
वहीं पर।
मैं जन्नत में हूँ।
-मार्टी का जन्मदिन है। -बस खोल दो।
-क्या है? -चलो भी। खोलो। क्या मिला है?
थर्मामीटर।
शुक्रिया। मुझे पसंद है, मेलमन। बहुत पसंद है।
तुम्हें कोई निजी चीज़ देनी थी।
वह मेरा पहला गुदा थर्मामीटर था।
-साले... -उस शैतान बच्चे की याद आएगी।
केक लाओ। मेलमन, चलो भी।
जन्मदिन हो मुबारक
चिड़ियाघर में जो रहते हो
बंदर जैसे दिखते हो
और बंदर जैसी बदबू निकालते हो
मैं कहता हूँ।
खैर, अब, तुम लोग मुझे शर्मिंदा कर रहे हो।
और खुद भी शर्मिंदा हो रहे हो।
क्या? हमने हफ़्ते भर की तैयारी की थी।
चलो। मन्नत माँगते हैं, प्यारे।
-तुमने क्या माँगा? -नहीं। वह नहीं बताऊँगा।
चलो। बताओ न।
नहीं बताता। कह देता हूँ, यह अपशकुन है।
तुम्हें बदकिस्मती चाहिए तो बता देता हूँ।
पर अगर महफ़ूज़ रहना हो तो मुँह बंद रखता हूँ।
बता भी दो? क्या हो जाएगा?
ठीक है।
मैंने माँगा कि जंगल में जा सकूँ!
जंगल में?
मैंने कहा था अपशकुन है।
जंगल में? पागल हो गए हो?
इससे बुरा खयाल मैंने आज तक नहीं सुना।
बहुत गंदा है।
पेंग्विन जा रहे हैं। तो मैं क्यों नहीं?
पेंग्विन पागल हैं।
चलो भी। सोचो सब लोग कुदरत में लौटेंगे।
अपनी जड़ों में लौटना। साफ़ हवा, खुले मैदान!
सुना है कनेक्टिकट में खुले मैदान हैं।
-कनेक्टिकट? -तुम ग्रांड सेंट्रल चले जाना।
वहाँ से मेट्रो-उत्तर ट्रेन पकड़ना... उत्तर?
तो कोई ट्रेन ले सकता है? सिर्फ़ ऐसा सोचो।
चलो भी। कनेक्टिकट में हमें क्या मिलेगा?
-लाइम बीमारी? -शुक्रिया, मेलमन।
नहीं, मुझे तो बस...
जंगल में ये सबकुछ नहीं मिलता।
यह बहुत ही परिष्कृत खाना है
जो तुम्हें जंगल में नहीं मिलेगा।
क्या तुमने कभी सोचा है ज़िंदगी में गोश्त के अलावा भी कुछ है, एलेक्स?
उसका यह मतलब नहीं था, प्यारे। नहीं, नहीं, नहीं।
तुम लोगों को बुरा नहीं लगता
कि इस चिड़ियाघर के बाहर की ज़िंदगी के बारे में तुम कुछ भी नहीं जानते?
नहीं। बिलकुल नहीं।
मेरा मतलब, चलो भी। सिर्फ़ एक विषय की बात नहीं है।
थोड़ा सा लगा है तुम्हारे मुँह पर...
शुक्रिया, यारों। पार्टी के लिए शुक्रिया। बढ़िया था।
सच में।
उसे क्या चिंता खाए जा रही है?
शायद तुम्हें उससे बात करनी चाहिए। उससे जाकर उत्साह की बातें करो।
ऐ, मैंने उसे पहले ही बर्फ़ का ग्लोब दिया है। इससे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकता।
जानता हूँ इसका अंजाम क्या होने वाला है।
देर हो रही है। लगता है मुझे जाकर...
चलो भी। वह तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त है।
ठीक है, ठीक है। अच्छा।
-नाइट, मार्टी। -नाइट, ग्लो।
कैसा दिन रहा।
मतलब, मैं कहता हूँ, इससे बेहतर नहीं हो सकता, पता है?
बेहतर है। सितारा भी दिख रहा है।
इस तरह का सितारा जंगल में नहीं पाओगे।
हेलिकॉप्टर है।
मार्टी। दोस्त। सुनो।
ऐसे दिन आते हैं जब कोई सोचता है
किसी और जगह घास ज़्यादा हरी है।
एलेक्स।
मुझे देखो।
मैं दस साल का हूँ। मेरी आधी ज़िंदगी खत्म हो गई।
और मुझे यह भी पता नहीं कि मेरा शरीर काला है जिस पर सफ़ेद धारियाँ हैं,
या सफ़ेद है जिस पर काली धारियाँ हैं।
मार्टी।
No comments yet. Be the first to leave one.