The first 200 lines.
कोडा
कई बार होता है मुझे अच्छा एहसास, हां
हां
होता है मुझे एहसास
जो पहले कभी नहीं किया था मैंने महसूस
नहीं, नहीं
हां
बस अभी कहना चाहती हूं तुमसे कि मैं
यक़ीन है मुझे
सच में है यक़ीन मुझे
किसी ने थाम रखा है मुझे, हां
ओह, यह होगा प्यार
ओह, किसी ने थाम रखा है मुझे अभी, बच्चे
ओह, यह होगा प्यार
अभी बताती हूं तुम्हें
मुझे लगा रहा है कुछ, महसूस हो रहा है अजीब सा
कि मेरे बारे में सब कुछ बदल सा गया है
एंजेला रॉस, सुन रहे हो?
-अच्छा, समझ गए। -तुम लोग आ रहे हो?
मैं तुम्हें देख रहा हूं, रूबी!
मैं तुम्हारी बर्फ़ बंद कर रहा हूं। मैंने कोई धर्मशाला नहीं खोल रखी!
आ रही है!
कैसी हो, जान?
अरे, रूबी! मुझे लगा था कि तुम लोग सबसे पहले गए थे।
मछलियां पकड़ भी लाए?
बेकार के कोटे।
बेकार के कोटे, है ना?
तुम इसको इन हैडॉक का कितना दे रहे हो? आधा किलो के दो डॉलर?
-ढाई डॉलर। और मैं ज़्यादा दे रहा हूं। -ढाई डॉलर?
तुम लोगों को नीलामी में क्या मिल रहा है?
तुम चिंता मत करो। नंबरों की फ़िक्र मुझे करने दो।
यहां साइन करो।
क्या, तुम इसके लंच के पैसे भी ले लोगे?
बहुत घटिया आदमी है।
कबसे कह रहा हूं, हमें अपनी मछली ख़ुद बेचनी चाहिए।
केप पर लोगों ने कोशिश की थी।
उसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ।
तो चिकचिक करते रहो। उससे काम चल जाएगा।
मुझे जाना है। लव यू, पापा।
डॉक्टर का याद रखना।
और जाल भी।
पता है।
बाय, खूंसट।
बाय, मीठी पूरी।
अच्छा है। नया है!
ग्लॉस्टर हाई स्कूल
जहां अधिकारों के विधेयक ने संघीय सरकार से
लोगों की रक्षा की, संशोधन 13, 14 और 15 ने
उन्हें उनकी राज्य सरकारों से बचाए रखा।
दुखभरी बात है, सोने के अधिकार को बचाने के लिए कोई संशोधन नहीं था।
रूबी… रूबी!
क्या बात है?
अच्छा, फिर से पढ़ते हैं।
और कल जारी रखेंगे।
तुम लोग जा सकते हो!
-सोचो तो! -क्या?
मैंने कर लिया। मैंने टाइनी फिंगर्स के साथ सेक्स किया।
क्यों?
पता नहीं! मैं जानने को उत्सुक थी।
और, मैं बिल्कुल ग़लत थी!
उसके नन्हे, छोटे हाथ होते हुए भी, वह…
सच में?
हां, हमें उसका नाम बदलना होगा।
तुम्हें मछली की बदबू आ रही है?
कम से कम अब बधिरों वाली आवाज़ें तो नहीं निकालती।
पहले से तो बेहतर है।
हेलो, ऑड्रा!
बढ़िया। बस अभी म्यूज़िक से निकला।
-अब कौन सी क्लास है तुम्हारी? -गणित की।
तो उद्देश्य यह है कि ऐसा विषय चुनो
जिसमें तुमको सबसे कम मेहनत करनी पड़े।
फ़िल्म क्लब की तरह।
जिसे, "स्कूल बैग नीचे रखो और चरस का कश ले लो" भी कहते हैं।
और मि. वॉबच सच में पटाखा हैं, पता है?
जैसे कॉमिक-कॉन तरह से।
हेलो! क्वायर।
क्वायर।
अच्छा, बस इसे भर दो।
क्वायर?
नशे में हो क्या?
मैं हर वक़्त तो गाती हूं।
शुक्रिया।
अच्छा, तुम्हारा पहले ही यहां काफ़ी मज़ाक उड़ाया जाता है, पर बेशक़ करो।
पता है अगर तुमने बीटबॉक्सिंग
और वह कप क्लैपिंग शुरू कर दी, तो हमारी कट्टी, ठीक है?
उसे धीरे करो!
आवाज़ बहुत ऊंची है!
तुमने मछली पकड़ने के बाद कपड़े नहीं बदले।
तुमसे बदबू आ रही है।
मुझे रैप म्यूज़िक पसंद है।
मेरा पूरा पिछवाड़ा नाच रहा है।
अब ड्राइव करें!
खुजली तो सच में बहुत होती है।
खुजली होती है।
मेरी गोटियों में आग लगी रहती है।
इनकी, पता है…
वो गुस्से से भरे सख्त छोटे चुकंदरों के जैसी हैं।
छोटे-छोटे फफोलों से भरी हुई।
मैं समझ गई!
और तुम्हारी मां की हालत और भी ख़राब है।
जैसे केकड़े का उबला हुआ पंजा।
अच्छा। तो आम आदमी की भाषा में, आप दोनों को
"जॉक इच" है।
अगर आप ज़्यादा समय गीले कपड़ों में रहें, तो यह खुजली होना आम बात है,
और यह संभोग द्वारा आसानी से फैल सकती है।
-आप लोगों को जॉक इच है। -मैं आपको एंटी-फंगल क्रीम दे दूंगा,
पर आपको उस जगह को सूखा रखना होगा
और दो हफ़्तों तक सेक्स से परहेज करना होगा।
आप दोनों को अंदर के कपड़े साफ़ वाले पहनने होंगे।
और…
आप अब वह नहीं कर सकते।
क्या?
कब तक?
फिर कभी नहीं।
हमेशा के लिए छुट्टी।
दो हफ़्तों के लिए।
-असंभव। -नहीं कर सकते।
इन्हें उतारो। ग़लत बात है।
ग़लत बात तो आप लोगों का शोर है!
मैं ध्यान नहीं लगा सकती।
जाओ, खाना खाओ।
पता है भगवान ने बदबू वाले पाद क्यों बनाए?
ताकि बधिर लोग भी उनका मज़ा ले सकें।
झुको मत। अटक जाएगा।
पंद्रह डॉलर, सच में?
तुम चरस लेते हो, मैं वाइन।
तुम्हें यह नहीं चाहिए! बायें स्वाइप करो।
इनमें से कोई भी हँसती नहीं?
तो? यह सेक्सी तो है।
जब मैं मॉडलिंग कर रही थी…
लो, हो गईं शुरू!
हां! तुम्हारी मां सबसे अच्छी थी!
जिस साल मैं इसे पहली बार मिला था, यह यैंकी मिस पेजेंट जीती थी!
"…यह यैंकी मिस पेजेंट जीती थी।"
उन सब लड़कियों को हरा दिया था जो सुन सकती थीं।
यह उन सबसे ज़्यादा सेक्सी थी।
यह कैसी है?
ऐसी ही है।
मुझे लगा हमने कहा था मेज़ पर टिंडर नहीं!
संगीत बुरा, और टिंडर अच्छा कैसे है?
क्योंकि टिंडर हम सब मिलकर करके सकते हैं।
नहीं, मैंने तुम्हें बैठने को नहीं कहा।
खड़े हो जाओ, दोस्तो। खड़े हो जाओ!
उन्होंने आज सुबह मेरी कॉफ़ी में कोई बेकार सा बादाम वगैरह का दूध डाल दिया,
तो आज मेरा मिजाज़ अलग है।
अरे, चलो! चलो!
मेरा नाम बेर्नार्दो वियालोबोस है।
बेर्रनार्दो। बेर्रना…
अगर तुम र का उच्चारण ठीक से नहीं कर सकते,
तो प्लीज़, ख़ुद को शर्मिंदा मत करना,
और मुझे बस मि. वी ही बुलाना।
अच्छा, तुम सब, इस तरफ़ आओ।
चलो, हिलो! सब इस तरफ़।
चलो!
देखते हैं तुममें से कौन आल्टो गा सकता है या सोप्रानो
या बस "ग्ली" देखते रहते हो।
पिछले मंगलवार को मेरा जन्मदिन था, तो उपहार के तौर पर,
मुझे हैप्पी बर्थडे वाला गाना सुनना है।
मुझे पूरा गाना नहीं सुनना।
बस देखना है तुम्हारी आवाज़ कैसी है।
हैरी पॉर्टर, तुम। चलो, शुरू करो।
हैप्पी बर्थडे टू यू
टेनर। अगला!
हैप्पी बर्थडे टू यू
आल्टो।
अगला!
हैप्पी बर्थडे टू यू
हैप्पी बर्थडे
टू यू
हैप्पी बर्थ…
…डे, मि. बेर्नार्दो!
हैप्पी
बेर… अर… अर
हैप्पी बर्थडे
टू यू
-शुक्रिया। -टेनर। अगला!
चलो। हां, तुम!
लाल कमीज़ वाली।
मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाएं दो।
बोल भूल गई?
नहीं, इनकी तरफ़ मत देखो। ये तुम्हारी मदद नहीं करेंगे।
चलो!
यह तो धावक है।
हैप्पी बर्थडे
टू यू
हैप्पी बर्थडे
टू यू
हैप्पी बर्थडे
हैप्पी बर्थडे
हैप्पी बर्थडे
टू यू
कार्ड नहीं चला!
मैं कल कुछ कर लूंगा।
कितनी शर्मनाक बात है!
तुम क्या चाहती हो, मैं क्या करूं?
मुझे बर्फ़ और पेट्रोल ख़रीदना पड़ता है।
शायद हमें नाव बेच देनी चाहिए?
और फिर क्या?
मुझे बस एक यही काम करना आता है!
-क्या हो रहा है? -पता नहीं।
No comments yet. Be the first to leave one.