The first 200 lines.
तो, ऑल्ड्रिज भवन न्यू यॉर्क शहर का इकलौता 19वीं सदी का बना घर है,
जिसे भीतर व बाहर दोनों से परिरक्षित किया गया है।
इसके निर्माण के समय,
यह उस वक्त का सबसे भव्य घर था,
जिसमें हर विलास साधन था, जैसे कि फ़ेस बिडे और एक आयरिश-विरोधी सुरक्षा मेड़।
वहाँ देखने पर,
आप सर ऑल्ड्रिज को अपने अमीर मेहमानों का सत्कार करते हुए देख सकते हैं।
कहा जाता है कि, इस कमरे में, पी.टी. बार्नम को
पहली बार हाथियों को दास बनाने का विचार आया।
मेरे पीछे आएँ...
अब, मैं आपको एक ज़रा डरावनी बात बताऊँगा।
अक्टूबर 25, 1894 की सुबह को, सर ऑल्ड्रिज जागे, गुस्से से तमतमाते हुए,
जब उनका नाश्ता तैयार नहीं हुआ था।
तो उन्होंने अपने नौकरों को पुकारा, पर किसी ने जवाब न दिया।
क्यों?
क्योंकि, रात के दौरान, एक-एक करके,
नींद में उन सबकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
बाद में पता चला कि
ये सारी हत्याएँ उनकी सबसे बड़ी बेटी,
गर्ट्रूड ऑल्ड्रिज ने की थी।
सर ऑल्ड्रिज ने एक बार अपनी डायरी में लिखा था,
"मैं जानता हूँ कि ईश्वर गलती नहीं करते हैं,
पर शायद वह नशे में थे जब उन्होंने गर्ट्रूड की शख्सियत बनाई।"
अब, परिवार को समाज में शर्मिंदगी से बचाने हेतु,
उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय,
उन्होंने उसे तहखाने में बंद कर दिया।
और उसे इस छेद के ज़रिए
खाना दिया जाता था।
वर्षों बाद, जब एक नया मालिक घर में आया,
तो उन्होंने खोदकर उसके अवशेष निकाले।
पर, लगातार भयानक आवाज़ें सुनने के बाद,
उसने इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया।
यह सही है। यह दरवाज़ा तब से किसी ने नहीं खोला है।
अच्छा।
मेरे पीछे आइए।
दरवाज़े से ज़रा दूर ही रहना।
माफ़ करें, सर ऑल्ड्रिज। मुझे यहाँ से निकलना होगा!
गैरेट, मूर्ख कहीं के।
नहीं।
नहीं! नहीं! नहीं!
कोलंबिया विश्वविद्यालय का पुस्तकालय
डैनियल। टेरीसा।
शॉन, यह एक बेहतरीन सवाल है।
जैसा कि मेरी गणनाओं से देख सकते हो,
हम जल्द ही सामान्य सापेक्षता और प्रमात्रा सिद्धांत को मिला सकेंगे।
बड़े हॉल में पढ़ा रही हूँ। अहम दिन है।
मैक्स प्लैंक ऑडिटोरियम
बड़ा हॉल। बड़ा हॉल। बड़ा हॉल!
बड़ा हॉल!
टोकने की माफ़ी, पर आपकी लिखी एक चीज़ के बारे में कुछ पूछना था।
माफ़ कीजिए। हाँ। क्या...
कौन सा प्रकाशन?
आपकी किताब की बात कर रहा हूँ।
किताब।
माफ़ कीजिए, आपका मतलब समझी नहीं।
अब, अगर इजाज़त दें, मेरे छात्र आते होंगे।
आप एरिन गिल्बर्ट हैं, है ना?
"गोस्ट्स फ्रॉम अॉवर पास्ट" की सह-लेखिका?
दोनों यथाशब्द व अलंकारिक : अलौकिक घटनाओं का अध्ययन?
कोई आत्म-सम्मान वाला वैज्ञानिक अलौकिक में विश्वास नहीं करता।
मेरा विश्वास करें।
माफ़ करना।
दूसरी एरिन गिल्बर्ट को ढूँढ़ रहे हैं।
अच्छा। पर यह तस्वीर आपसे हूबहू मिलती है।
क्या? नहीं।
हाँ, वह मैं हूँ।
देखिए, यह बहुत समय पहले की बात है,
और यह दो दोस्तों की बीच मात्र एक ठिठोली थी।
माफ़ करना।
एक 460-पन्नों की ठिठोली?
पहला वाक्य है, "यह कोई मज़ाक नहीं है।"
आपको क्या चाहिए?
वैसे, मैं एड मल्ग्रेव हूँ।
ऑल्ड्रिज भवन में एक इतिहासकार, और मेरा मानना है वह प्रेतवाधित है।
कृपया एक बार आकर उसे देख लें।
मैंने पुलिस को बताने की कोशिश की, पर मैं पागल लग रहा था।
माफ़ कीजिए। जो किताब आप पकड़े हुए हैं वह कोरी बकवास है।
पता भी नहीं यह कहाँ से मिली। मैंने तो दोनों प्रतिलिपियाँ जला दी थीं।
यह ऐमज़ॉन पर है। हार्ड कॉपी व ई-बुक, दोनों।
-क्या? -यह "बुक्स ऑन टेप" पर भी है।
मुझे पढ़ना आता है।
अच्छा?
नहीं!
नहीं, नहीं, नहीं। तुम्हें मार डालूँगी, एबी।
"भूत असली होते हैं!"
एरिन।
हेलो! डॉ. फ़िल्मोर। हेलो, नमस्ते।
गुरुवार को तुम्हारे कार्यकाल मामले का आखिरी पुनरीक्षण है।
बहुत अच्छे।
पर मैंने देखा कि तुम्हें प्रिंस्टन के डॉ. ब्रेनम का
अनुशंसा पत्र मिला था।
उनका विज्ञान विभाग पहले जैसा नहीं रहा।
और मैं होता तो किसी ज़्यादा प्रतिष्ठित कॉलेज की सिफ़ारिश लेकर आता।
प्रिंस्टन से ज़्यादा प्रतिष्ठित?
हाँ।
देखो, तुम आधुनिक भौतिक-विज्ञान के लिए एक काबिल भागीदार हो,
पर तुम्हें उसे यूँ ज़ाया करते देख मुझे बहुत दुख होगा।
मैं उसे ज़ाया नहीं करूँगी, जनाब।
और वह पत्र लेकर आती हूँ।
और तुम्हारे कपड़े...
हाँ? क्या आप...
क्या शैक्षिक समुदाय के लिए कुछ ज़्यादा कामुक है?
रहने दो।
न, न, न। क्या बात है?
-रहने दो! -मुझे नहीं...
एरिन गिल्बर्ट - एबिगेल एल. येट्स
एबी। वादा किया था कि ऐसा नहीं करोगी।
"निर्भीक वैज्ञानिक"
"एबिगेल ने अलौकिक घटनाओं के अध्ययन की ओर अपना जुनून
केनेथ पी. हिगिन्स विज्ञान संस्था में बरकरार रखा है।"
हिगिन्स विज्ञान संस्था
चलो भी, एफ़7!
मज़ाक कर रहे हो?
अलौकिक अध्ययन प्रयोगशाला
दरवाज़े पर बेतुकी चीज़ें मत लिखना!
किताब की बिक्री - यहाँ खरीदें गोस्ट्स फ्रॉम अॉवर पास्ट
कोई है?
मैं बहुत वक्त से इंतज़ार कर रही थी।
काफ़ी समय हो गया है, है न?
आशा है एक से ज़्यादा वॉन्टॉन लाए होगे।
माफ़ करना?
अरे वाह जी वाह।
एरिन।
एबी।
बेनी।
हाँ, जानती हूँ तुम कौन हो, बेनी। क्या मैं बस...
खाना दोगे, जिसका एक घंटे से इंतज़ार कर रही थी?
पता है न अब छोटे हेडफ़ोन बनते हैं?
यह विज्ञान की प्रगति का नमूना है।
पूछने के लिए शुक्रिया।
शायद जो देख रहे हो, वही भविष्य है।
यह लो।
सुश्री गिल्बर्ट को दरवाज़े तक छोड़ आओ।
वही दरवाज़ा है जिससे हम अंदर आए थे।
-हाँ, पता है। अलंकारिक था। -मुश्किल नहीं।
-न, मैं ठीक हूँ। -मत करो।
-मैंने कोशिश की। -खराब कोशिश थी।
तुमने मेरी अनुमति के बगैर हमारी किताब ऑनलाइन डाली।
मुझे अनुमति की ज़रूरत नहीं।
यकीनन ज़रूरत है। मैंने किताब तुम्हारे साथ लिखी थी।
उस पर मेरा नाम छपा है।
नहीं। कतई नहीं।
वह किताब मेरे लिए आय का एक अलग ज़रिया है।
और मैं एक नया मिनी-फ़्रिज खरीदने से बस आधे कदम दूर हूँ।
देखो, मेरे कार्यकाल का पुनरीक्षण है।
"मेरे कार्यकाल का पुनरीक्षण है।"
अगर कोलंबिया विश्वविद्यालय के साथियों ने नाम गूगल किया,
तो यह सबसे पहला खोज परिणाम होगा।
अब एक भूत वाली इमोजी के संग, जो नाचता है,
-बहुत शुक्रिया। -पता है क्या?
वह किताब हमारे शिशु समान थी।
और तुमने उस शिशु के उड़ने से पहले ही उसे बेसहारा कर दिया!
अच्छा, वैसे, किताबें उड़ नहीं सकतीं। और शिशु भी नहीं, तो...
तुम्हें क्या पता। एक बात बताती हूँ।
अगर मेरे पास उड़ने वाला एक मानव शिशु होता, तो पत्रकारों को न बताती।
अगर मेरे पास उड़ता शिशु होता, तो अपना मुँह बंद रखती, और तुम भी।
उस किताब में लिखी किसी चीज़ का कोई प्रायोगिक आधार नहीं।
और उसे पढ़ने वाला मुझे पागल समझेगा।
-हे राम! मज़ाक कर रही हो? -क्या?
मुझे एक वॉन्टॉन मिला!
एक डिब्बा सूप मिला, और उसमें एक कटा वॉन्टॉन।
उसे देखो, तैर रहा है।
अफ़सोस है कि तुम सूप की विपदा में उलझी हो।
ज़रा सा मांस भी नहीं है। पर गाजर है।
एबी, भगवान के लिए।
-हाँ। -एबी!
मेरी जान ले रही हो। फिर से एक वॉन्टॉन मिला।
बेनी को वापस भेजो।
और उससे कहना टिप नहीं मिलेगी। मुझे उससे पैसे लेने चाहिए।
और वह बीच से कटा हुआ था!
यहाँ अक्सर आती हो?
माफ़ करना, हेलो?
तुम कौन हो?
-होल्ट्ज़मेन। -एरिन।
तुम्हारे बारे में बहुत बुरी बातें सुनी हैं।
इससे दोस्ती मत करना, होल्ट्ज़मेन।
तुमसे किताब लिखने को कहेगी, फिर सपने कुचल डालेगी।
अच्छा।
होल्ट्ज़मेन साथ में काम करती है।
बेहतरीन इंजीनियर है और बेहद वफ़ादार भी।
यह तुम्हें नहीं छोड़ेगी।
समझ गई।
इसने प्रायोगिक कण भौतिकी में महारत भी हासिल की है।
होल्ट्ज़मेन और मैं यहाँ बहुत व्यस्त हैं,
वह यथार्थ बनाने में जिसे हमने अपनी किताब में अनुमानित किया था।
-सच्ची? -हाँ।
हम रिवर्स ट्रैक्टर बीम के खोखले लेज़र के बहुत करीब हैं।
बहुत करीब।
तुम रिवर्स ट्रैक्टर बीम बना रही हो?
एबी, इसे ईवीपी क्यों नहीं सुनाती?
-ईवीपी क्या है? -नहीं। न... कोई ईवीपी नहीं है।
-ईवीपी है विद्युत... -विद्युत वार्ता संवृत्ति।
परिचित हूँ। उसका मतलब पता है।
और इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
नहीं हुई है? ऐसी किसी घटनी की...
पता है क्या? मेरे साथ चलो।
सूट-बूट पहनकर इतनी घमंडी हो गई हो।
कुछ महीनों पहले, हमने चेल्सी होटल में आठ रातें बिताई थीं।
हमें कुछ नहीं मिला।
खैर, हमें लगा तो नहीं था।
No comments yet. Be the first to leave one.