The first 200 lines.
सभी पात्र, स्थान, संगठन, घटनाएँ और समूह काल्पनिक हैं
बाल कलाकारों और जानवरों को सुरक्षित परिस्थितियों में फ़िल्माया गया था
मैं आपको अपनी दिनचर्या बताती हूँ।
सेहत, सुंदरता,
और बेल्लीसिमो।
एक बेल्लीसिमो दिन बिताएँ।
महिलाओं की 50 मीटर राइफ़ल 3 अंतिम स्थिति मुक़ाबला कर रही हैं चि हान-ना
हम आपके लिए सीधा प्रसारण कर रहे हैं
महिलाओं की 50 मीटर राइफ़ल 3 अंतिम स्थिति की।
कोरिया की चि हान-ना मैदान में प्रवेश कर रही हैं।
वह पहले ही 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
अगर वह इस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतती हैं,
तो लगातार तीसरी प्रतियोगिता में दोहरी स्वर्ण पदक विजेता बनेंगी।
-कितनी शानदार उपलब्धि है। -सचमुच।
सभी का उत्साह चरम पर है इस इंतज़ार में कि क्या वह विश्व कीर्तिमान तोड़ेंगी।
साओ पाउलो 2018
आर्थिक शोध विश्लेषण के अनुसार,
चि हान-ना द्वारा चलाया गया हर एक निशाना
-एक अरब वॉन से भी अधिक मूल्य का है। -हे भगवान!
वह वास्तव में मिलियन डॉलर बेबी है।
-यह सच में अद्भुत है। -हाँ।
-वह निश्चय ही स्वर्ण पदक जीतेंगी। -सही है।
विश्व कीर्तिमान अब बहुत निकट है।
बहुत बढ़िया।
यह एक शानदार निशाना था।
अगले दौर के लिए बंदूक में गोली भरें।
शुरू करें।
कोरिया की चि हान-ना को उनके अंतिम प्रयास के लिए शुभकामनाएँ।
पाँच।
चार।
तीन।
एपिसोड 3: मिलियन डॉलर बेबी
तुम हो।
-तुम कौन हो? -मुझे लगता है कि तुम जानते हो।
मैंने पहले ही कहा था कि मैं एक पुलिस ऑफ़िसर हूँ।
इनसौंग मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी के ऑफ़िसर युन दोंग-जू।
इनसौंग मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी के ऑफ़िसर युन दोंग-जू।
क्या तुम इतनी जल्दी भूल गए?
मुझे तुम
बहुत अच्छी तरह याद हो।
तुम टक्कर मारकर भागने वाले हरामी हो।
लगता है कोई ग़लतफ़हमी हुई है।
यह पहली बार है जब मैं तुमसे मिल रहा हूँ, डिटेक्टिव।
पहली बार?
मिन जू-यौंग इनसौंग कस्टम्स
अरे।
निगरानी विभाग कस्टम्स ऑफ़िसर मिन जू-यौंग
देखो इसे। अब भी कहोगे यह पहली बार है?
तुमने मेरे साथ ऐसा किया था। इसे देखो।
देखो!
तुम्हें क्या हो गया है?
माफ़ करना। तुम क्या कर रहे हो?
-मुझे छोड़ो। -सच में!
ऐ, अच्छा होगा तुम्हें याद आ जाए कि मैं कौन हूँ।
-चले जाओ। -याद करो कि मैं कौन हूँ।
-मुझे छोड़ो! -चुप रहो और चले जाओ।
मुझे याद रखना!
तुम सुन रहे हो, टक्कर मारकर भागने वाले हरामी?
बहुत ही अजीब इंसान है।
धन्यवाद।
अब आगे क्या करना है? कमिशनर ने क्या कहा?
उन्होंने आपके दल को लेकर बहुत नाराज़गी जताई।
वह इस तरह एससीआईटी को भंग नहीं कर सकते।
लेकिन वह आपकी खुलेआम नुमाइश भी नहीं करना चाहते।
यह उनके लिए सिरदर्द बन गया है।
तो चि हान-ना के साथ क्या होगा?
उनकी स्थिति अस्थायी रूप से स्थगित है। लेकिन वह त्यागपत्र दे, तो हम उन्हें रोक नहीं सकते।
उनका त्याग-पत्र अभी स्वीकार मत कीजिए।
मैं आज उनसे ख़ुद मिलकर बात करूँगा।
सेओबू थाने के सीनियर इंस्पेक्टर कैंग
अरे, क्या चल रहा है?
युन दोंग-जू?
अरे।
तुमने मेरे साथ ऐसा किया था। इसे देखो। देखो!
माफ़ करना। तुम ऐसा नहीं कर सकते।
-इसे बाहर निकालो। -मुझे छोड़ो!
तुम हर जगह अपनी पतलून क्यों उतारते फिरते हो?
क्या तुम्हें प्रदर्शन करना अच्छा लगता है?
इधर आ, कमीने।
अभी यह मुद्दा नहीं है।
मैं कह रहा हूँ, यह वही हरामी है।
यह रहा सबूत!
बहुत हो गया। अपनी पतलून ऊपर चढ़ाओ।
कौन सा सबूत? क्या तुम अपना पिछवाड़ा राष्ट्रीय अपराध-विज्ञान सेवा को भेजोगे?
अच्छा विचार है। क्या मैं एक तस्वीर खींचकर भेजूँ?
तस्वीर से कुछ नहीं होगा। मैं इसे काटकर भेजता हूँ।
तुम्हें क्या लगता है, जे-होंग?
मुझे पता नहीं।
वह तो साधारण सरकारी कर्मचारी जैसा दिखता है।
यही तो मैं कहना चाहता हूँ।
तुम्हारा क्या मतलब है?
एक दर्जा सात वाला कस्टम्स ऑफ़िसर…
जुड़ा हुआ है हत्या,
गिरोह के नेताओं, और चाकू चलाने वाले कोरियाई-चीनी गुंडों से।
क्या यह अजीब नहीं है?
अजीब तो तुम हो।
यह सब केवल अटकलबाज़ी है। तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं है।
इसीलिए हमें जाँच करनी चाहिए!
एक तस्वीर खींचते हैं और उसे एनएफ़एस को भेजते हैं।
जे-होंग, सबूत मिटने से पहले तस्वीर ले लो।
पहले तस्वीर लेना, फिर रिकार्डिंग करना।
तुम्हें दिख रहा है?
दो या तीन लकीरें थीं। या फिर एक ही थी?
-साफ़ नहीं दिख रहा। -ऊपर ध्यान से देखो।
-कितना घिनौना है। कहीं और जाकर करो। -यह घिनौना नहीं है।
अरे।
आप यहाँ किस काम से आए, सार्जेंट किम?
आपकी चोट कैसी है? मैं बहुत चिंतित था।
क्या तुम्हें नहीं दिख रहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं?
डाक्टर ने कहा कि मैं ठीक हूँ,
लेकिन मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा।
मुझे खुशी है कि आपको चोट नहीं लगी।
इस बात का बड़ा मुद्दा बनाना नहीं चाहता,
लेकिन सच तो यह है कि मैंने आपकी जान बचाई।
और मैं इसके लिए आभारी हूँ।
बहुत हुआ। इधर आइए।
हे भगवान, देखो ज़रा।
यह मेज़ तो जैसे इनके लिए ही बनी थी।
आप हमारी एससीआईटी दल को पूरा करने के बिल्कुल सही जोड़ हैं।
क्यों न आप हमारे दल में शामिल हो जाएँ
मेरा एहसान चुकाने के लिए?
वैसे, कैप्टन…
क्यों न हम एक स्वागत जश्न करें चूँकि आज दल का रात्रिभोज भी है?
-हम दोनों एक साथ कर लेंगे। -कैप्टन…
सार्जेंट किम, आपको क्या पसंद है? गोश्त?
मैं इसके ख़िलाफ़ हूँ।
-मैं जो भी खरीदूँ, तुम खाओगे, नालायक। -नहीं।
किसने कहा कि वह हमारे दल में शामिल हो सकता है?
चाहे आप कैप्टन हों, फिर भी अकेले कोई फ़ैसला नहीं ले सकते।
हर सदस्य की राय ज़रूरी है।
मैं इसके ख़िलाफ़ हूँ। तुम भी, है ना, जे-होंग?
मुझे कोई आपत्ति नहीं।
क्या?
ठीक है।
हान-ना और मैं इसके ख़िलाफ़ हैं, तो दो के मुक़ाबले एक।
आपको कैसे पता कि हान-ना क्या सोचती है?
बेशक मुझे पता है कि वह क्या सोचती है।
वह कह रहा है कि वह शामिल नहीं होना चाहता।
इतना गिड़गिड़ाइए मत। ऐसे आप कमज़ोर दिखते हैं।
अगर मैं शामिल होना चाहूँ तो?
क्या? सच में?
आप जो चाहें कर सकते हैं।
उसे मनमर्ज़ी करने की छूट क्यों है?
क्योंकि वह सार्जेंट किम हैं।
सच पहचानिए। वह बिल्कुल मददगार नहीं है।
उसे बस बच्चों की तरह तलवार घुमाना ही आता है
और वक़्त आने पर उसके पाँव जम जाते हैं।
क्या तुम ख़ुद आज़माना चाहोगे…
कि वाकई मेरे पाँव जम जाते हैं या नहीं?
मैं तैयार हूँ।
-कहाँ? -यहीं।
-कब? -अभी।
इस तरह के घूँसे से तुम मुझे नहीं हरा सकते।
मेरी परिधीय दृष्टि 180 डिग्री की है।
मुझे हर घूँसे का अमुमान रहता है…
-ये तो देखना ही होगा। -क्या हमें इनको रोकना नहीं चाहिए?
मुझे छोड़ो।
प्रशिक्षण कक्ष
तो? अब मुक़ाबले के लिए तैयार हो?
अच्छा है। वैसे भी मेरा मिज़ाज ख़राब था।
चलो अब गंभीर हो जाते हैं।
अगर तुम जीत गए, तो तुम शामिल हो सकते हो या जो चाहो कर सकते हो।
यह मेरे ऊपर है।
लेकिन अगर मैं जीता, तो तुम अनौपचारिक भाषा बंद कर दोगे।
यह बात जीतने के बाद कहना।
रोज़ाना ऐसा बड़ा मुक़ाबला देखने को नहीं मिलता।
गोबरचंद जू बनाम जोंग-ह्यन।
किसका पलड़ा भारी रहेगा?
तुम्हारा विभाग जो भी हो,
आज रात दल के रात्रिभोज का खर्च मैं दूँगा, इसलिए शर्त लगाओ!
मैं सार्जेंट किम जोंग-ह्यन पर दाँव लगाता हूँ।
उन्होंने उस गिरोह को हराया और चेहरे पर सिर्फ़ एक ख़रोच आई थी।
मेरे पैसे सार्जेंट किम पर, पाँच के मुक़ाबले एक।
चलो भी। जैसे ऑफ़िसर युन ने कहा।
बिना हथियार की लड़ाई में मुक्केबाज़ी सबसे अच्छा रास्ता है।
वह एशियाई मुक्केबाज़ी का विजेता है और स्वर्ण पदक जीत चुका है।
-सही कहा। हमने देखा था क्या हुआ। -बिल्कुल।
-तुम सही हो, हमने देखा था। -हाँ, देखा था।
-मैंने भी देखा। -हम सबने देखा।
मैं सार्जेंट किम पर दाँव लगाता हूँ।
और आप, कैप्टन?
किम जोंग-ह्यन या युन दोंग-जू?
मैं?
क्या यह स्पष्ट नहीं है?
मैं इसके पक्ष में हूँ।
चोट लगी?
लेकिन मैं तो हिला भी नहीं।
-मैं ठीक हूँ। -सुनकर अच्छा लगा।
अपनी हालत देखो।
तुम्हें चाल आती है।
सार्जेंट किम जोंग-ह्यन।
वह विद्यालय में राष्ट्रीय ताइक्वांडो दल के आरक्षित सदस्य थे।
-दोंग-जू, तुम ठीक हो? -क्या हुआ…
-क्या बकवास है? -क्या हुआ?
धत्त तेरी, मुझे बदलना नहीं चाहिए था।
-क्या वह हार गया? -धत्त तेरी!
कितनी नाइंसाफ़ी है।
उसे बताना चाहिए था कि उसने ताइक्वांडो सीखा है।
धूर्त कमीना कहीं का।
आपने कहा था गोश्त ख़रीदेंगे, ना कि गोपचाँग।
No comments yet. Be the first to leave one.