The first 200 lines.
कितनी देर लगेगी इसमें?
यह तो आप पर निर्भर करता है।
ठीक है, फिर।
मुझे पता है अब क्या करना है।
मेरा नाम एल्टन हरक्यूलिस जॉन है...
और मैं एक शराबी हूँ।
और कोकेन का नशेड़ी हूँ।
मुझे सेक्स की लत है।
और मैं अतिक्षुधाग्रस्त हूँ।
मुझे ख़रीददारी की लत भी है, साथ में नशीली दवाओं और...
निर्धारित दवाओं के दुरुपयोग की और...
अपने गुस्से पर काबू ना रख पाने की समस्या है।
अब आप यहाँ क्यों आए हैं?
मेरा विक्रेता बाहर गया हुआ है।
मुझे लगा यह एक अच्छा विकल्प है।
मैं यहाँ आया क्योंकि मैं ठीक होना चाहता हूँ।
तुम बचपन में कैसे थे, एल्टन?
बचपन में?
ये सब शुरू हुआ... जब मैं पाँच साल का था
छेड़ोगे मुझे, मैं दूँगा करारा जवाब
वक़्त बदल रहा है, ग़रीब हो रहे हैं मोटे
लेकिन सब बिगड़ेगा जब बुरा वक़्त आएगा पास!
फिर Friday को meat खाओगे
-पर कोई बात नहीं -पर कोई बात नहीं
-कबाब भी पसंद आएगा, शनिवार की रात को -शनिवार की रात को
-मैं सब बर्बाद कर सकता हूँ तुम्हारी... -तुम्हारी पार्टीज़ में
मुझे नशा हो जाता है शाम को, जैसे फूँका हो मैंने गोंद
मैं हूँ शैतान, मैं हूँ शैतान, शैतान वापस आ गया!
वैसे तो हूँ मैं बहुत सीधा साधा
लेकिन बुरा हूँ, मैं हूँ बुरा क्योंकि मैं तुमसे बेहतर हूँ
मैं तो ऐसा ही हूँ ऐसे ही करता हूँ सब
रैजी! तुमने देर कर दी!
मुझे तुम्हारा खाना कचरे में फेंकना पड़ा! चलो अंदर।
क्या वह वापस आ गए?
क्या हूँ मैं? जादूगरनी?
ज़्यादा आशा करने की ज़रूरत नहीं।
वह बहुत ग़ैरज़िम्मेदार और स्वार्थी है।
पर अगर मैं सो गया तो आप उन्हें ऊपर भेज दोगे?
रैजी! हटो!
मुझे जाने से पहले यह ख़त्म करना है।
ठीक है, हो गया।
जाने से पहले इसे रख कर जाना।
माँ, मुझे जाना है।
मेरा कार्डिगन कहाँ है?
क्या हुआ? मैंने कुछ ग़लत किया क्या?
बाप रे, शीला।
शायद हमें इसे सीखने के लिए भेजना चाहिए।
मुझे खुशी होगी। कुछ देर के लिए मेरी बला टलेगी।
चलो, फिर से बजाओ।
मैं यह डैडी को सुनाना चाहता हूँ।
तो आख़िरकार तुम घर आ गए।
-हैलो, स्टेनली। -कैसी हो तुम, आइवी?
जैसे तुम्हें कोई परवाह है।
आ जाओ। तुम्हारे कारण हवा अंदर आ रही है।
कितनी देर के लिए आए हो?
मुझे कुछ सप्ताह की छुट्टी मिली है।
रैजी को सोने गए ज़्यादा समय नहीं हुआ।
जाओ। ऊपर जाकर मिल आओ।
मैं उससे कल मिल लूँगा।
खाने को कुछ बचा है?
या सब उस लड़के को खिला दिया?
मेरे डैडी बहुत भावुक थे...
परिवार और संगीत के मामले में।
वह जैज़ संगीत के बारे में घंटों बातें करते थे।
वह मुझे हमेशा गले लगाते रहते थे।
मैं बहुत भाग्यशाली था।
मैं वास्तव में एक बहुत प्रसन्न बच्चा था।
डैडी, क्या यह सच है कि आप पियानो बजाते हो?
मैं पियानो सीखने के लिए पैसे बचा रहा हूँ।
अगर तुम्हें यहाँ बैठना है तो चुप रहना होगा।
मैं अपना संगीत सुन रहा हूँ।
मुझे यह वाला पसंद है, डैडी।
कभी भी मेरे संग्रह को बिना पूछे हाथ मत लगाना।
आप मुझे गले कब लगाओगे?
नाज़ुक मत बनो।
तुम अभी तक क्यों जागे हुए हो?
सीख रहा हूँ।
बत्ती बुझा दो। सो जाओ।
अरे वाह! यह काफ़ी जोशीला था!
एक और बजाओ।
"मूनलाइट सोनाटा" रैजी।
माँ? मेरे पियानो टीचर को लगता है "रॉयल अकैडमी ऑफ़ म्यूज़िक" में
मैं छात्रवृत्ति पाने के काबिल हूँ।
"रॉयल अकैडमी ऑफ़ म्यूज़िक?"
सुनने में तो अच्छा लग रहा है।
"रॉयल।"
कैंची।
-क्या ख़्याल है? -लाल वाला अच्छा है।
-केवल शनिवार को ही जाना होगा। -मुझे सप्ताहांत पर बहुत काम होते हैं।
-सब कुछ छोड़ तो नहीं सकती। -मैं तुम्हें ले जाऊँगी।
-कहाँ जा रही हो तुम? -पता नहीं।
अभी तक तय नहीं किया।
पर जो भी हो, तुम आमंत्रित नहीं हो।
रैजी के पियानो टीचर को लगता है यह छात्रवृत्ति पाने के काबिल है।
वाक़ई?
तुम्हें लगता है इसमें इतनी प्रतिभा है?
बिलकुल है। पर तुम्हें तो यह तब पता होता
अगर तुम मुझमें या इस परिवार में थोड़ी सी भी दिलचस्पी लेते।
यह देखना बंद करो। तुम कोई लड़की नहीं हो।
रॉयल अकैडमी ऑफ़ म्यूज़िक
-हम घर जा सकते हैं? -घर? बिलकुल नहीं जा सकते।
यही तुम्हारी ज़िंदगी है।
तुम्हें इस शरमीले स्वभाव पर काबू पाना ही होगा।
पर माँ कहती हैं मैं कभी नहीं...
हर कोई शुरू में डरता है।
तुम बेधड़क होने का दिखावा करो।
ज़िंदगी बहुत कम मौक़े देती है, रैजी,
और यह तुम्हारा मौक़ा है।
उन्हें दिखा दो तुम उनके जितने अच्छे बन सकते हो।
बल्कि बेहतर। अव्वल नंबर के। तुम यह कर सकते हो ना?
-हाँ, शायद। -शाबाश। चलो फिर। यह लो।
एक चिप्स के पैकेट और घर आने के बस के किराए के लिए।
रैजीनाल्ड ड्वाइट?
-जी हाँ। -हैलो। कैसे हो तुम?
अच्छा हूँ, धन्यवाद।
अपना कोट उतार दो।
तुम बजाने के लिए कुछ लेकर नहीं आए?
पता नहीं था कि लाना है।
अच्छा। तो...
तो क्या तुम कुछ बजाकर सुना सकते हो
ताकि मुझे पता चल सके तुम किस स्तर पर हो?
तुम रुक क्यों गए?
आप यहीं तक पहुँची थीं।
तुम्हारी याददाश्त और संगीत की पहचान चाहे अच्छी हो
पर तुम्हें काफ़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।
तो कलाईयाँ और पीठ एकदम सीधी।
सी-मेजर स्केल से शुरुआत करते हैं,
दोनों हाथ, दो अष्टम स्वर।
अपने हाथ मेज़ से हटाओ, रैजीनाल्ड। यह आवाज़ करना बंद करो।
तुम मेरी ओर क्यों देख रहे हो?
मुझे प्यार चाहिए
पर मिलता नहीं
इसके जैसा आदमी
कितना ग़ैरज़िम्मेदार
ये इंसान कुछ
महसूस करता ही नहीं
बाक़ी लोगों के पास सब कुछ है
मैं प्यार नहीं कर सकता
मेरे दिल में हैं पुराने घाव
कुछ महसूस नहीं होता
अंदर से ठंडा हूँ
कुछ महसूस नहीं होता
सिर्फ़ पुराने घाव
मैंने सीख लिया है
अकेले रहना
मुझे प्यार चाहिए
तो अपनी शर्तों पर
अब तक मैंने देख लिया है बहुत कुछ
मैं, मेरा दिल हो चुका है सख़्त
मैं आज़मा चुकी हूँ
सबको
पर मुझे चाहिए प्यार
बस थोड़ा अपने जैसा
-मैं प्यार करना चाहता हूँ -जो ना तोड़े मुझे
ना बांधे मुझे, ना रोके मुझे
मुझे ऐसा प्यार चाहिए जो मेरे लिए क़ीमती हो,
ऐसा प्यार चाहिए मुझे
मुझे प्यार चाहिए
लड़का...वहाँ एक लड़का खड़ा है।
रैजी। तुम क्या कर रहे हो?
हैलो, बेटे। मैं फ़्रैड हूँ। मैं तुम्हारी माँ का दोस्त हूँ।
तुमने उस बच्चे के बहाने मुझे बरसों पहले बाँध लिया था
और अब आख़िरकार मुझे तुमसे और इस घर से पीछा छुड़ाकर
जाने का कारण मिल ही गया!
उन्होंने मुझे जाते समय भी गले नहीं लगाया।
उसे प्यार दिखाना नहीं आता।
कभी भी नहीं आता था।
-काश मैं कोई और होता। -मूर्खतापूर्ण बात मत करो।
तो सोचो, कैसा लगा होगा मुझे?
मैं एक बच्चा था।
दिल टूट गया था मेरा।
पर लोगों को कोई फ़र्क नहीं पड़ता ना?
जो भी हो...
मुझे रिकॉर्ड मिल गए थे।
और रॉक एंड रोल।
एल्विस प्रेस्ले
मुझे पता है तुम्हें यह पसंद है। कुछ तो बात है इसमें।
-मुझे भी अच्छा लगे। -ओह, माँ!
धन्यवाद, माँ। यह बहुत बढ़िया है।
तुम सच में रॉक एंड रोल करने वाला बनना चाहते हो?
हाँ। ज़रूर।
बेहतर होगा तुम्हारे बाल ठीक तरह कटा दें।
-क्या मैं एल्विस की तरह बाल कटा सकता हूँ? -जब तक हैं, मज़े कर लो।
यह मेरी ओर के परिवार पर गया है।
बीस वर्ष का होते-होते पूरा गंजा हो जाएगा।
डेव को बधाई। उसने चार सुअर की बोटियाँ,
पाव किलो बढ़िया कीमा और कुछ सॉसेज जीते हैं।
आप अभी का धन्यवाद! धन्यवाद!
अब, शीला और फ़्रैड का बेटा
हमें पियानो पर कुछ गाने सुनाएगा।
रैजी ड्वाइट!
चलो, रैज!
जाओ, लड़के।
हैलो।
हे भगवान। क्या आपके पास माचिस है?
बकवास!
रैज, वह सुनाओ जो मुझे पसंद है।
माफ़ कीजिए।
-आप यह यहाँ नहीं रख सकते। -क्यों नहीं?
यह गिर जाएगा।
No comments yet. Be the first to leave one.