The first 200 lines.
मरे हुए
जीवित हैं
मेक्सिको शहर
डे ऑफ़ द डेड
तुम कहाँ जा रहे हो?
जल्द लौट आऊँगा।
स्वागत है, सिन्योर स्कियारा।
आशा है आपका सफ़र आनंदमय रहा हो।
क्या लेकर आए हो?
हाँ। वहाँ पर है।
स्टेडियम में विस्फोट कब करेंगे?
आज शाम छह बजे।
और यहाँ से जाने के लिए विमान?
सारी व्यवस्था हो गई है।
और उसके बाद क्या होगा?
फिर मैं द पेल किंग से मिलने जाऊँगा।
एक जाम टकराते हैं, मेरे दोस्त।
मौत के नाम!
गटागट पी जाओ।
मुझसे चौक में मिलना!
मेक्सिको में उपद्रव
विनाश का दिवस
जहाँ से चाहो शुरू कर सकते हो।
अपना समय ले लो, 007, पर पाँच मिनट के अंदर
संयुक्त सुरक्षा सेवा के प्रमुख इस दरवाज़े से पधारेंगे,
और मुझे उन्हें यह समझाना होगा
कि क्यों हमारा एजेंट मेक्सिको घूमने के लिए चला गया, वह भी अकेले,
और अंतरराष्ट्रीय स्तर का कांड कर आया।
सादर, जनाब, स्थिति और भी बदतर हो सकती थी।
बदतर? तुमने आधा खंड उड़ा डाला।
लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम से तो आधा खंड ही बेहतर है।
तुम्हें ऐसा करने का कोई अधिकार न था।
कतई भी नहीं।
जैसा कि जानते हो, हम ब्रिटिश आसूचना के
सबसे अहम पुनर्गठन के बीचोबीच हैं।
एमआइ5 के साथ हमारे विलय के करार की स्याही सूखी भी नहीं है
और वे डबल-0 प्रोग्राम को रद्द करने का अवसर ढूँढ़ने को उतावले हैं।
और तुम्हें उन्हें वह अवसर दे दिया है।
आप सही कह रहे हैं, जनाब।
आपका दिन बहुत जटिल होने वाला है।
यह एक आधिकारिक प्रश्न है।
मेक्सिको शहर। तुम वहाँ क्या कर रहे थे?
वह महज़ एक इत्तिफ़ाक था। मैं बस पहले से बकाया छुट्टी मना रहा था।
अच्छा। ठीक है।
आज सुबह से, तुम्हारी ड्यूटी पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है।
अनियत अवधि तक तुम्हें सारे अभियानों से हटाता हूँ।
बहुत अच्छे, जनाब।
007?
जनाब?
मुझे पता नहीं कि क्या खिचड़ी पका रहे हो, पर जो भी कर रहे हो, उसे रोकना होगा।
अभी के अभी।
-माफ़ कीजिए। हस्तक्षेप कर रहा हूँ? -ज़रा भी नहीं।
007, संयुक्त सुरक्षा सेवा के प्रमुख, मैक्स डेन्बी से मिलाना चाहूँगा।
आखिर मिलकर खुशी हुई, 007। तुम्हारे बारे में बहुत सुना है।
ज़्यादातर अच्छी बातें ही।
आपकी नई नियुक्ति के लिए बधाई हो।
शुक्रिया।
-मेरे खयाल से अब आपको सी बुलाना चाहिए। -न, न। प्लीज़, "मैक्स" बुलाओ।
नहीं, मैं आपको सी बुलाऊँगा,
सी।
जैसा तुम चाहो।
वैसे, मेरे द्वार हमेशा खुले रहेंगे, 007, मेरे कर्मचारियों के लिए।
यह विलय हम सबके लिए एक नया अध्याय होगा।
हम ब्रिटिश आसूचना को अंधकार युग से
रोशनी में लेकर आएँगे।
सुनने में उम्दा लगता है।
बस इतना, 007। कल क्यू के पास मेडिकल बाबत रिपोर्ट करना, शुक्रिया।
बहुत अच्छे, जनाब।
जेम्स?
मनीपेनी।
तो? मीटिंग कैसी थी?
बहुत अच्छी, शुक्रिया।
यह देखो।
-फ़ोरेन्सिक विभाग ने आखिरकार दे दिया। -क्या है?
यह स्काइफ़ॉल से बहाल किया गया वैयक्तिक सामान है।
अति उत्तम। बाद में मेरे पास लेकर आ सकती हो।
-क्या मतलब? -मेरे घर पर, 9:00 बजे।
गुड ईव्निंग।
अंदर आ जाओ।
क्या अभी-अभी यहाँ रहने आए हो?
नहीं।
घर की सजावट देखने में अच्छी लगी।
तुम्हारी डिलीवरी।
शुक्रिया।
क्या एक जाम लोगी?
-नहीं, शुक्रिया। मैं रुकूँगी नहीं। -दुख की बात है।
क्या चल रहा है, जेम्स?
एमआइ6 में एक भी ऐसा इंसान नहीं जो इस बारे में बात न कर रहा हो।
किस बारे में?
कि तुमने मेक्सिको में जो किया वह सीमा का उल्लंघन था।
कि तुम खत्म हो चुके हो।
और तुम्हारी क्या राय है?
मेरे खयाल से तुम्हारे करतब बस शुरू हुए हैं।
तुम्हारे कहने का मतलब समझ नहीं आया।
ठीक है।
मेरे खयाल से तुम कोई राज़ की बात जानते हो।
और उसे किसी को नहीं बताओगे।
क्योंकि तुम किसी पर विश्वास नहीं करते।
अगर मुझे कुछ हो जाए, 007, तो चाहती हूँ कि तुम एक काम करो ।
मार्को स्कियारा नाम के आदमी को ढूँढ़ना ।
उसे खत्म कर देना ।
और अंतिम संस्कार पर ज़रूर जाना ।
हे भगवान।
-तुम्हें यह कहाँ से मिला? -उनके मरने के बाद मेरे लेटरबॉक्स में।
खैर, वह कभी अचंभित करने से चूकती न थीं।
वह अपनी मौत को भी उनके काम के बीच में आने न देती।
मैं तबसे स्कियारा पर नज़र रखे हूँ।
और तुम्हें क्या जानकारी मिली?
अबतक तो कुछ भी सार्थक नहीं।
अंतिम संस्कार कब है?
तीन दिन बाद। रोम में।
अगर सोचते हो कि एम इसकी इजाज़त देंगे, तो तुम पागल हो।
-वह तुम्हें अपनी आँख से ओझल नहीं होने देंगे। -हाँ, थोड़ी परेशानी तो है।
सुनो।
मेरे लिए छिपकर थोड़ी तहकीकात कर सकती हो?
मैंने मेक्सिको में एक नाम सुना था। "द पेल किंग।"
तुम चाहते हो मैं तुम्हारी भेदिया बनूँ।
हाँ।
और किस बिनाह पर मुझ पर विश्वास कर रहे हो?
सहज ज्ञान के।
अस्थायी संरक्षण का आदेश
मास्टर बॉन्ड, जेम्स 12 वर्ष
अभिभावक : श्री ओबर्हाउज़र, हान्ज़
बेचारी इमारत। एक हफ़्ते में मलबे में तबदील कर दी जाएगी।
इसे गिराना पुनर्निमाण से ज़्यादा सस्ता पड़ेगा।
फिर भी।
समय किसी का इंतज़ार नहीं करता, वगैरह-वगैरह।
बहरहाल, सारा पैसा इस पर लगा दिया गया है,
न्यू सेंटर फ़ॉर नेश्नल सिक्युरिटी।
तो यह सी का नया कार्यालय है।
तुम उससे मिल चुके हो?
कल। उसके बारे में क्या जानते हो?
पारम्परिक व्हाइटहॉल नौकरशाह है।
पिछले साल डबल-0 प्रोग्राक के दिनाप्त होने पर सरकारी फ़ाइल लिखी थी,
कि कैसे विदेश में हमारे ड्रोन्स सारे गंदे काम निपटा सकते हैं।
-गृह सचिव के साथ स्कूल में पढ़ा था। -बेशक गया होगा।
यह विलप बस शुरुआत है।
तीन दिनों में, टोक्यो में एक सुरक्षा सम्मेलन है न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पर निर्णय लेने हेतु।
अगर सी का बस चला, तो उसे नौ देशों की
संयुक्त आसूचना स्रोतों में असीमित प्रवेश मिल जाएगा।
-हमें मिलाकर। -अच्छा।
खैर, तुम्हारे यहाँ न होने के वक्त काफ़ी कुछ हुआ है।
हैम्बर्ग में एक ट्रेन धमाका और ट्यूनिशिया में औद्योगिक विस्फोट।
हमारे लिए बहुत अच्छा समय नहीं है।
ये सब सी की स्थिति को और मज़बूत बना रहा है।
एम, खैर, कह सकते हैं कि वह काफ़ी दबाव में है।
हाँ, मैंने देखा।
अब, इस ओर, 007।
बचाकर। थोड़ी फिसलन है।
क्यू को व्हाइटहॉल में होना सुहा नहीं रहा था, नए विलय के कारण,
तो उसने यहाँ डेरा जमा लिया, ताँक-झाँक करती नज़रों से दूर।
सुना है उसने तुम्हारे लिए कुछ खास नियोजित किया है।
मुझे बेसब्री से इंतज़ार है।
007।
-क्यू। -गंदगी के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
सबकुछ फैला पड़ा है, इस बीच हुए बदलाव के कारण।
एक-दो काम पूरे करने हैं।
शुरू करें?
गहरी साँस लो।
बिलकुल ऐसे ही। बहुत अच्छे।
अब, तुम्हें शायद महसूस हो थोड़ी सी...
हाय दैय्या!
...चुभन।
-यह क्या है? -आधुनिक नैनोतकनीक।
स्मार्ट ब्लड।
रक्तप्रवाह में माइक्रोचिप्स।
कार्यक्षेत्र में तुम्हारी गतिविधियों की खबर रखने के काम आएँगी।
ये रीडआउट्स देख रहे हो?
हम पृथ्वी पर कहीं से भी तुम्हारे जीवनांक देख सकते हैं।
खैर, बहुत बढ़िया बात है।
इसे पश्च-मेक्सिको की बीमा योजना समझ लो।
एम के सीधे आदेशों के अनुसार।
मैं पूरी तरह समझता हूँ।
अच्छा।
सही। खैर, तुम्हारे लिए बस एक आखिरी चीज़ है
और फिर जा सकते हो।
ठाठदार, है न?
तीन दशमलव दो सेकंड में शून्य से 60 की गति।
पूर्णतया गोलीसह। इसमें कुछ खास तिकड़म छिपे हैं।
शर्म की बात है, सच्ची। यह तुम्हारे लिए थी, पर अब 009 को दे दी गई है।
पर तुम यह रख सकते हो।
क्या यह कुछ करती है?
समय बताती है।
तुम्हारी देरी से आने की आदत ठीक हो सकती है।
-एम का खयाल था? -बिलकुल सही।
एक बात के लिए आगाह किए देता हूँ। अलार्म बहुत तेज़ बजता है।
अगर मेरा मतलब समझो तो।
मेरे खयाल से समझ गया।
हाँ। वह पुरानी खटारा कुछ ज़्यादा ही समय ले रही है।
यह जान लो, ठीक करने हेतु ज्यादा कुछ बचा नहीं था।
केवल एक स्टियरिंग व्हील।
मैंने कहा था, "इसे एक हिस्से में वापस लाना," "एक हिस्सा वापस लाना," नहीं।
जो भी हो, काम से छुट्टी का लुत्फ़ उठाओ, 007।
-क्यू? -हाँ?
वैसे, अब तुम्हें पता रहेगा कि मैं हर वक्त कहाँ हूँ।
मेरे लिए एक काम करोगे?
तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है?
मुझे गायब कर दो।
तुम्हें याद दिला देता हूँ कि सीधे एम का जवाबदार हूँ।
घर का ऋण भी है। और दो बिल्लयों का पेट भरना है।
No comments yet. Be the first to leave one.