لومړۍ 200 کرښې.
अज्ञात नाम
माँ शहर से बाहर गई हैं। आ जाओ। मुफ़्त डिनर कर लो।
एम्बर: बेहतर वजह दो।
शराब की अलमारी खुली है।
एम्बर: मंज़ूर है!
अज्ञात नाम
कमबख्त लैंडलाइन बजती ही जा रही है।
एम्बर: क्या वेस अब भी परेशान करता है?
-हैलो? -हैलो।
क्या क्रिस्टीना वहाँ है?
नहीं, वह यहाँ नहीं है। कोई संदेश देना है?
माफ़ करना, मैं उसके ग्रुप से एक दोस्त हूँ… सत्यानाश।
सत्यानाशी दोस्त हो?
उसे बस इतना बता देना कि मैं ग्रुप से हूँ। मेरा नाम चार्ली है। उसके पास नंबर है।
वह तुम्हारे ग्रुप में है?
मुझे नहीं…
बस उससे कह देना कि चार्ली का फ़ोन आया था।
बेशक कह दूँगी, चार्ली,
जब तुम बता दोगे कि तुम किस ग्रुप की बात कर रहे हो।
शराब मुक्ति वाला? नशा मुक्ति वाला?
तुम वैसी ही लग रही हो जैसा वह कहती है।
शायद यह मेरी माँ का बॉयफ़्रेंड है।
वह ग्रुप में मेरे बारे में बात करती हैं?
एम्बर: सच में?
मैं उस बारे में बात नहीं कर सकता।
उन्होंने मेरे बारे में क्या कहा?
वह तुमसे बहुत प्यार करती है।
वह मेरी किस बात से प्यार करती हैं?
उसे तुम्हारी रचनात्मकता पसंद है।
तुम्हें कला और टीवी और फ़िल्में पसंद हैं।
बहुत से लोगों को फ़िल्में पसंद होती हैं।
हाँ, पर उसने कहा कि तुम्हें डरावनी फ़िल्में पसंद हैं
और यह शौक तुम दोनों को है।
उसे गर्व है कि उसने तुम्हें भी उनका दीवाना बना दिया।
-सच में? -हाँ।
एक दिन वह कह रही थी कि अक्सर सोचती है कि…
तुम्हारी पसंदीदा डरावनी फ़िल्म कौन सी है?
"द बाबाडूक"। उसमें माँ होने के एहसास और दुख का मेल दिखाया है।
यह थोड़ा दिखावटी नहीं हो गया?
उसे एलिवेटेड हॉरर बोलते हैं।
अच्छा। "एलिवेटेड हॉरर" क्या होता है?
मतलब डरावनी है पर साथ में पेचीदा भावनाएँ और उससे जुड़े बुनियादी एहसास भी हैं।
उसमें कोई बेकार, बकवास लगातार डराने वाले घटिया सीन नहीं हैं।
मुझे तो उबाऊ लग रही है।
तुमने "स्टैब" देखी है?
शायद एक बार देखी है।
सहेली के घर सोने गई थी, तब शायद 12 साल की थी।
तुम वुड्सबरो में रहती हो और "स्टैब" के बारे में नहीं पता?
तुम्हारी माँ को वह फ़िल्म बहुत पसंद है। अक्सर ग्रुप में उसकी बातें करती है।
तुम्हें ओरिजिनल फ़िल्म कितनी याद है?
पता नहीं। मतलब, वह 90 के दशक का अंदाज़ था।
ज़रूरत से ज़्यादा रोशनी थी और सबके बाल अजीबो-गरीब थे।
तुम्हें उसकी शुरुआत याद है?
नहीं।
एक कत्ल से शुरुआत हुई थी न? शुरुआत हमेशा हत्या के सीन से करते थे।
हाँ, सही कहा। सही कहा।
एक लड़की घर पर है, अकेली।
उसे एक अनजान नंबर से फ़ोन आया और उसने कातिल से बातें करना शुरू कर दिया
जो उससे एक खेल खिलवाता है।
क्या तुम एक खेल खेलना चाहोगी…
टैरा?
सारे दरवाज़े बंद
सिस्टम सक्रिय।
वह कोई पागल था। मैं दरवाज़े बंद कर रही हूँ।
क्या बकवास है? तुम ठीक हो?
मैं ठीक हूँ।
फ़ोन उठा लो।
तुम्हें कैसे पता कि मेरी लैंडलाइन बज रही है?
एम्बर?
मैं एम्बर नहीं हूँ।
फ़ोन उठा साली।
फ़ोन उठा वरना एम्बर मारी जाएगी।
यह कोई मज़ाक नहीं है, एम्बर।
मैंने कहा न मैं एम्बर नहीं हूँ।
आज रात एम्बर कुछ ज़्यादा ही अच्छी लग रही है।
उसे अपना फ़ोन यहाँ-वहाँ नहीं छोड़ना चाहिए वरना कोई फ़ोन क्लोन कर लेगा।
तुम क्या चाहते हो?
मैंने कहा न, मैं एक खेल खेलना चाहता हूँ।
"स्टैब" फ़िल्म की तरह, तीन राउंड।
पुलिस को फ़ोन किया, तो वह मारी जाएगी। सवाल का गलत जवाब दिया, तो वह मारी जाएगी।
उसके माता-पिता घर पर नहीं हैं। मैं 15 सेकंड में कमरे में जा सकता हूँ।
अभ्यास के लिए एक सवाल पूछूँ?
मैंने कहा न मुझे उन फ़िल्मों के बारे में नहीं पता!
वह पूछो जो मुझे पता है।
"इट फ़ॉलोज़" के बारे में पूछो। "हेरेडिटरी" के बारे में पूछो।
"द विच" के बारे में पूछो।
पहली "स्टैब" फ़िल्म में,
वुड्सबरो के किस इंसान को फ़्रैंचाइज़ी के मुख्य किरदार के रूप में पेश किया था?
सिड्नी प्रेसकॉट!
वह सिड्नी प्रेसकॉट थी और एल्म स्ट्रीट में रहती थी।
सही कहा। देखा, तुम खेल बहुत अच्छे से खेलोगी।
ठीक है, पहला सवाल…
नहीं, मैंने एक सवाल का जवाब सही दे दिया। यह भी गिनो।
उसका सही जवाब तो कोई भी दे देता। आखिरी के सिवाय सिड्नी हर फ़िल्म में है।
पहला सवाल:
जिस किताब पर "स्टैब" फ़िल्में बनी हैं, उसे किसने लिखा था?
उस टीवी वाली बंदी ने।
"उस टीवी वाली बंदी" से बात नहीं बनेगी, टैरा।
गेल वेदर्स!
गेल वेदर्स ने लिखी थी, कमीने!
सही जवाब। लगता है एम्बर एक सुबह और देख पाएगी।
दूसरा सवाल: "स्टैब 1" की शुरुआत में उस बेवकूफ़ लड़की का किरदार किसने निभाया था
जिसने फ़ोन पर बात की और कातिल के छुरे का शिकार बनी?
भाड़ में जाओ।
क्या यही तुम्हारा जवाब है?
चुप्पी को गलत जवाब माना जाएगा, टैरा।
स्टैब: कास्ट
समय निकलता जा रहा है।
टिक, टिक, टिक, टिक…
हेदर ग्राहम!
सही जवाब! सही जवाब दे ही दिया।
अब आखिरी सवाल:
"स्टैब 1" में कातिल कौन था?
मुझे जवाब पता है, कमीने।
वह बिली लूमिस था!
वह सिड्नी का बॉयफ़्रेंड था, और उसका किरदार ल्यूक विल्सन ने निभाया था,
और मैंने तुझे हरा दिया, साले कमीने!
मैंने जवाब दे दिया! मैंने जवाब दे दिया!
माफ़ करना, टैरा, पर यह सही जवाब नहीं है।
क्या?
नहीं, यह सही जवाब है। बिल्कुल सही है।
सही जवाब है बिली लूमिस और स्टू माकर।
ओरिजिनल "स्टैब" में दो कातिल हैं।
मुझे डर है कि अब किसी को मरना होगा।
नहीं। एम्बर, मैं आ रही हूँ।
हे भगवान।
सिस्टम सक्रिय।
इमरजेंसी! पुलिस को फ़ोन।
पुलिस आ रही है, कमीने!
सारे सिस्टम निष्किय।
दरवाज़े खुल गए।
सिस्टम सक्रिय।
-सारे सिस्टम निष्क्रिय। -हे भगवान। नहीं।
सिस्टम सक्रिय।
सारे सिस्टम निष्क्रिय। सिस्टम सक्रिय।
सारे सिस्टम निष्क्रिय।
सिस्टम सक्रिय।
हैलो?
एक बोनस सवाल, टैरा।
प्लीज़, बस करो।
लगता है कि मैं दोबारा दरवाज़ा बंद होने से पहले घर में घुस गया हूँ?
बचाओ!
मोडेस्टो, कैलिफ़ोर्निया
माफ़ कीजिएगा, मैडम।
-कौन सी दवा ली? -तुम्हारी वायग्रा।
अब तुम्हारा क्या होगा?
तुम…
मेरी वायग्रा तो तुम हो।
नहीं।
तुम ठीक हो?
हाँ।
तुम्हें हर वक्त मेरा खयाल रखने की ज़रूरत नहीं है। मैं इतनी नाज़ुक नहीं हूँ।
हाँ, वह तो मुझे पता है।
मैं वेस हिक्स हूँ। पता नहीं तुम्हें मैं याद हूँ या नहीं।
जल्दी फ़ोन करो, बात टैरा के बारे में है।
धत्।
-सैम? -हैलो। क्या बात है?
टैरा पर… हमला हुआ है।
क्या? क्या वह…
वह ज़िंदा है पर उसकी हालत बहुत खराब है।
उसे…
चाकू मारा गया है।
चाकू? क्या बकवास कर रहे हो?
उसका ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर ने कहा कि सब ठीक से हो गया।
अभी वह आराम कर रही है।
मुझे पता है कि तुम दोनों की नहीं बनती, पर…
मैं आ रही हूँ।
वह ठीक हो जाएगी, सैम। जल्द मिलेंगे।
ज़रा रुको, वेस!
हाँ?
कुछ पता चला कि यह किसने किया है?
बेहतर होगा कि तुम यहाँ आ जाओ।
वेस।
उसने कहा कि कोई गोस्टफ़ेस मुखौटा लगाकर आया था।
मेरी बहन पर हमला हुआ है।
मुझे जाना होगा।
रुको! मैं भी तुम्हारे साथ आ रहा हूँ।
नहीं, रिची…
नहीं, सैम। मैं तुम्हारे साथ आ रहा हूँ।
ठीक है। -ठीक है। हाँ।
पैंथर्स ध्यान दें। याद रहे कि सुरक्षा समस्याओं के कारण
कल की सारी कक्षाएँ और गतिविधियाँ रद्द की जा रही हैं।
वह सैम थी।
-क्या वह आ रही है? -हाँ।
अब देखना हालात कैसे बिगड़ते हैं।
सुनो, मैं बस इतना कह रहा हूँ कि इस समय जो कुछ हो रहा है,
उसे देखते हुए हमें अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहिए, और करीब आना चाहिए।
यह चाहता है कि मैं इसकी फ़ाइंड माई फ़ैम रिक्वेस्ट को हाँ कर दूँ।
चूँकि एक कातिल खुला घूम रहा है, ऐसा करना समझदारी होगी।
तुम्हें पता रहेगा कि मैं कहाँ हूँ और मुझे पता रहेगा कि तुम कहाँ हो।
तुम जलन के मारे बॉयफ़्रेंड की तरह मेरा पीछा करोगे?
तुम भी जलन के मारे बॉयफ़्रेंड की तरह मेरा पीछा कर सकती हो।
यह इसलिए कि तुम लोगों ने अब तक सेक्स करना शुरू नहीं किया है?
तुमने बहुत अच्छी बात कही। ऐसा मत सोचना
कि मैं बस एक आम खिलाड़ी हूँ जो गर्लफ़्रेंड को सेक्स के लिए फंसा रहा है।
बहुत खूब!
ऐसा मत करो, लिव। एक पागल खुला घूम रहा है।
खुद को अलग कर लो।
सोशल मीडिया डिलीट कर दो, फ़ोन कैमरा और जीपीएस बंद कर दो।
हाँ, बहुत-बहुत शुक्रिया, करमचंद।
No comments yet. Be the first to leave one.