200 baris pertama.
तीन मार्च, 1969 को यू.एस. नेवी ने अपने बेहतरीन एक फ़ीसदी पायलटों के लिए
एक उत्कृष्ट स्कूल की स्थापना की। इसका मक़सद था
पुरानी हवाई युद्ध-कला सिखाना और सुनिश्चित करना कि यहाँ से प्रशिक्षित
चुनिंदा लोग दुनिया के बेहतरीन फ़ाइटर पायलट हों। वो कामयाब हुए।
आज, नेवी इसे फ़ाइटर वैपन्स स्कूल के नाम से पुकारती है।
और उड़ाने वाले इसे कहते हैं:
हिंद महासागर। आज।
-गुड मॉर्निंग, स्कॉट। -मॉर्निंग, विन्स।
-मॉर्निंग, वैल्स। कैसे हो? -मॉर्निंग, सर।
गोस्ट राइडर, स्ट्राइक बोल रहा हूँ। अनजाना हवाई जहाज़।
हमारी तरफ़ आ रहा है, मस्टैंग। दिशा-निर्देश, अजनबी जहाज़ के लिए 0-9-0।
ऊपर कौन है?
कूगर और मर्लिन, और मैवरिक और गूस।
बहुत अच्छे।
मैवरिक और गूस।
मुझसे बात करो, गूस।
ठीक है, मिल गया। 30 मील पर बाएँ 20।
नौ सौ समुद्री मील पर।
कूगर, सुना तुमने?
हाँ।
-मर्लिन, तुम्हें मिला? -हाँ, रडार पर है।
मैं ढूँढ़ता हूँ। कूगर, तुम ये मछली फँसाओ।
ठीक है, और साफ़ करके तल भी लूँगा।
गूस वी.एफ़-1
मस्टैंग, गोस्ट राइडर से 2-0-3 बोल रहा हूँ।
वो इस ओर आ रहा है, अजनबी जहाज़ 2-7-0 पर बढ़ रहा है।
दस मील, 900 समुद्री मील पर।
गोस्ट राइडर, एंजेल्स को दस बाएँ लो, 3-0।
आज कोई आने वाला था क्या?
नहीं, सर।
-मर्लिन, देखो क्या वो अकेला है। -ठीक है।
गूस, कोई पीछे दिख रहा है?
नहीं, मर्लिन।
लगता है वो अकेला है।
कूगर, मैं उससे भिड़ने जा रहा हूँ।
मैवरिक, आराम से। मुझे ये बकवास पसंद नहीं।
मैं ऊपर जाकर दाईं ओर से देखता हूँ क्या वो वाक़ई अकेला है।
वो 1,000 समुद्री मील पर है, मैव। वो सीधा हमारी ओर आ रहा है।
ठीक है, दोस्त, क्या इरादा है?
हे भगवान, वो तो दो हैं।
मिग-28। इतना क़रीब पहले कभी कोई नहीं आया।
वो यहाँ क्या कर रहे हैं? स्थिति क्या है?
ढाई सौ मील, सर।
ढाई सौ मील? उन्हें यहाँ से निकालो।
कूगर, तुम मिग एक संभालो। मैं मिग दो के पीछे जाता हूँ।
धूप में दिख नहीं रहा।
धत। वो कर क्या रहा है? मर्लिन, तुम्हें मिला वह?
वो घूमकर आ रहा है। वो ठीक हमारे पीछे है।
धत। ये अजनबी जहाज़ मेरे पीछे लगा है।
-वो किस रेंज पर हैं? -दो सौ मील, सर।
जब 150 मील पर आ जाएँ,
-तो अलर्ट फ़ाइव विमा लॉन्च कर देना। -यस, सर।
हवाई रफ़्तार, 300। मार गिराओ, मैव।
मैं मिसाइल लॉक कर रहा हूँ।
देखता हूँ क्या मैं उसे डराकर भगा सकता हूँ।
चलो, निशाना साधो, बच्चे।
निशाना साधो, बच्चे। निशाना साधो।
वो मेरे निशाने पर है। एकदम।
हमने उसे पकड़ लिया, मैव। वो दुम दबाकर भाग रहा है।
मस्टैंग, मैवरिक बोल रहा हूँ। मिग दो लौट रहा है।
ठीक है। उनकी स्थिति क्या है?
सर, 0-1-0 पर एक सौ अस्सी मील।
कूगर, उसने हम पर मिसाइल से निशाना साधा है। दूर रहो।
क्या मुसीबत है? वो मुझ पर निशाना साध रहा है।
धत साला, मस्टैंग। गोस्ट राइडर बोल रहा हूँ, 1-1-7।
ये अजनबी जहाज़ मेरे पीछे है।
इसने मुझ पर मिसाइल साधा है। फ़ायर करने की आज्ञा दें।
जब तक वो फ़ायर न करे तब तक नहीं।
गूस, वो रहे, ठीक हमारे नीचे।
मिग फ़ायरिंग की सही स्थिति में है। वो कूगर के पीछे है।
नहीं, गूस। अब तक गोली चला चुका होता। वो बस हमें ग़ुस्सा दिला रहा है।
मैवरिक, इधर आओ और इस कमीने से मेरा पीछा छुड़ाओ।
आराम से, कूगर।
वापस लाओ, एकदम बाएँ। मुझे निशाना साधने में मदद करो।
मैं आ रहा हूँ।
मैं इस कमीने को मार तो नहीं सकता। चलो इससे थोड़ी मस्ती करते हैं।
तुम इसे मस्ती कहते हो, मैव?
आइए।
जहाज़ को देखो।
उफ़, मैं हँस-हँस के पागल हो रहा हूँ।
ये बेहतरीन तस्वीर ली, मैव। मुझे तो फ़ोटोग्राफ़र होना चाहिए।
कूगर,
रास्ता साफ़ है। मिग एक भाग गया।
कूगर, मैवरिक बोल रहा हूँ।
तुम्हें नहीं लगता आज के लिए काफ़ी मस्ती हो गई?
मेरे पास ईंधन कम है, इसलिए हम घर जा रहे हैं।
डेक पर मिलते हैं।
कूगर, गैस कम है, हमें यहाँ से निकलना होगा।
कूगर।
कूगर, हम वेपर पर हैं।
चलो चलते हैं।
कूगर। चलो, कूगर।
चलो बेड़े पर ले चलते हैं, यार।
चलो, कूगर।
जितनी जल्दी हो सके उसे डेक पर लाओ। जहाज़ में ईंधन कम होगा।
कूगर, हमें इसे नीचे उतारना है।
जहाज़ में गैस बहुत कम है। मेरी बात समझ रहे हो?
तुम ठीक हो, यार?
मैवरिक, तुम पौन मील पर हो, लैंडिंग देखो।
ठीक है। मैवरिक ने लैंडिंग देख ली।
-कूगर, अब उतरने का समय है। चलो उतरें। -गूस, कूगर मुसीबत में है।
चलो, मैव, हमारी गैस कम हो रही है।
इस साले को नीचे उतारते हैं।
कूगर!
हे भगवान, मैवरिक।
क्या कर रहे हो, मैव? इतना ईंधन नहीं है।
हम कूगर के पीछे जा रहे हैं।
उसे जहाज़ उतारने के लिए कहो। ये हुक्म है।
गोस्ट राइडर, तुम्हें उतरने का हुक्म दिया जाता है। तुरंत उतर जाओ।
तुममें से किसी ने कोई एयरक्राफ़्ट कैरियर देखा?
मैव, यहाँ थोड़ी दिक़्क़त है। उस मिग ने उसकी हालत ख़राब कर दी है।
मुझे नहीं लगता वो वापस आ पाएगा।
तुम ठीक हो, कूगर।
बस मेरे साथ रहो,
मैं तुम्हें वापस ले चलूँगा।
बस मेरे साथ-साथ रहो।
आराम से, कूगर। यार, बच्चों का खेल है।
तुम थोड़ा नीचे हो। तुम थोड़ा नीचे हो, कूग।
चलो, दोस्त, ऊपर लो।
ऊपर लो, कूगर।
ऐसे ही। बस पहुँचे समझो।
कूगर, तुम बहुत नीचे हो, पौन मील।
लैंडिंग देखो।
ठीक है, लैंडिंग देख ली है।
हम बहुत नीचे हैं, कूगर। हम बहुत नीचे हैं, कूगर।
पॉवर बढ़ाओ। और पॉवर दो!
अंदर आ जाओ।
सर।
कूगर, तुम्हें रोगीकक्ष में होना चाहिए। तुम्हारे दिमाग़ में क्या है?
मेरी बीवी और बच्चा, सर।
मैंने आज उसे यतीम बना ही दिया था, जबकि उसे देखा तक नहीं है।
पता नहीं ऊपर क्या हुआ था, पर मैं बहुत डर गया था।
-छोड़ो, पहली बार नहीं हुआ। -नहीं, सर।
मैं घबरा गया हूँ। मुझमें वो बात नहीं रही।
मुझे अफ़सोस है, सर।
मुझे अफ़सोस है।
कूगर।
शुक्रिया, मैवरिक।
मैवरिक, गूस, अंदर आओ।
-ये हो क्या रहा है? -पता नहीं।
धत।
मैवरिक, तुमने बहुत बहादुरी का काम किया।
लेकिन तुम्हें अपना जहाज़ उतारना चाहिए था।
वो जहाज़ तुम्हारा नहीं है, करदाताओं का है।
बेटे, तुम अपने अहंकार में अपनी सीमाएँ लाँघ रहे हो।
तुम गिरफ़्तार हो चुके हो।
बतौर सैक्शन लीडर तीन बार नाकाम हो चुके हो।
मैंने दो बार तुम्हें जहाज़ पर न जाने की सज़ा दी।
पाँच एयर-कंट्रोल टॉवर्स और एक एडमिरल की बेटी के ऊपर से
तेज़ रफ़्तार से जाने पर जुर्माना लग चुका है।
पैनी बेंजामिन?
और तुम, बेवक़ूफ़।
-तुम बस ख़ुशक़िस्मती से यहाँ हो। -शुक्रिया, सर।
सीधी बात करते हैं, मैवरिक,
नेवी में तुम्हारा परिवार बहुत नेकनाम नहीं है।
तुम्हें उस दूसरे बंदे से बेहतर करना चाहिए।
तुम चाहते क्या हो?
देश की सेवा करना चाहता हूँ, बेहतरीन फ़ाइटर पायलट बनना चाहता हूँ, सर।
मैवरिक, मुझे बेवक़ूफ़ मत बनाओ।
तुम बहुत अच्छे स्वाभाविक पायलट हो। शायद कुछ ज़्यादा ही अच्छे।
मैं तुम्हें सबक़ सिखाना चाहता हूँ, पर नहीं सिखा सकता। मेरे सामने एक और परेशानी है।
मुझे इस दस्ते में से किसी को मीरामार भेजना है।
मुझे कुछ करना होगा। अभी भी यक़ीन नहीं होता।
मैं तुम्हें सुनहरी मौक़ा दे रहा हूँ। बेहतरीन पायलटों के साथ भिड़ने का।
तुम दोनों नमूने
टॉप गन जा रहे हो।
पाँच हफ़्ते तक, तुम दुनिया के बेहतरीन पायलटों के साथ उड़ान भरोगे।
तुम दूसरे नंबर पर थे, कूगर पहले पर।
कूगर छोड़कर चला गया।
तुम लोग पहले नंबर पर हो।
लेकिन एक बात याद रखना:
अगर तुमने इतनी भी गड़बड़ की,
तो हाँगकाँग से रबड़ का कुत्ते का गू भरा कार्गो जहाज़ उड़ाते फिरोगे।
यस, सर।
जाओ अब।
मिग के बारे में फिर कभी बताना।
जैंटलमेन। मेरी शुभकामनाएँ, जैंटलमेन।
-शुक्रिया, सर। -शुक्रिया।
मीरामार, कैलिफ़ोर्निया फ़ाइटरटाऊन यू.एस.ए.
कोरिया युद्ध के दौरान, नेवी का मारने का अनुपात 12 पर एक था।
हमने अपने हर जेट के बदले उनके 12 जेट मार गिराए।
वियतनाम के दौरान, अनुपात घटकर तीन पर एक रह गया।
हमारे पायलट मिसाइलों पर निर्भर होने लगे।
उनकी हवाई युद्धकला में कमी आ गई।
टॉप गन की स्थापना ए.सी.एम. सिखाने के लिए हुई: एयर कॉम्बैट मैनूवरिंग ।
हवाई युद्धकला।
ये मुझे उत्तेजित करता है।
वियतनाम के अंत तक, अनुपात फिर से 12 पर एक हो गया।
-मुझे छेड़ो मत। -पर्दे हटा दें, प्लीज़।
अब मैं आपका परिचय करवाना चाहूँगा
टॉप गन के हमारे कमांडिंग ऑफ़िसर से।
सबसे पहली टॉप गन ट्रॉफ़ी जीतने वाले आदमी।
इनसे बेहतर लड़ाकू पायलट दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा।
कमांडर माइक मेटकाफ़। कॉलसाइन: वाइपर।
जैंटलमेन।
आप पूरी नेवी के पायलटों में से बेहतरीन एक प्रतिशत हैं।
चुनिंदा।
बेहतरीन में से बेहतरीन।
हम आपको और बेहतर बनाएँगे।
आप रोज़ाना कम से कम दो कॉम्बैट मिशन उड़ाएँगे,
No comments yet. Be the first to leave one.