200 baris pertama.
सत्य कथा पर आधारित
1953 - एड्मंड हिलरी और तेन्ज़िंग नोर्गे एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही बने।
अगले 40 सालों में, केवल पेशेवर पर्वतारोही ही यह सफलता हासिल कर पाए।
चार में से एक की मौत हो गई।
1992 - न्यूज़ीलैंड के रॉब हॉल ने नौसिखिए पर्वतारोहियों
के लिए एवरेस्ट पर पेशेवर मार्गदर्शन की शुरुआत की।
अगले चार साल में उनके दल, एड्वेन्चर कन्सल्टेन्ट्स ने
बगैर अपमृत्यु के 19 आरोहियों को चोटी तक पहुँचाया।
1996 - स्कॉट फ़िशर की माउन्टेन मैडनेस समेत
अन्य व्यावसायिक ऑपरेटरों ने भी रॉब हॉल का अनुकरण किया।
दो हफ़्ते में 20 से अधिक अभियान एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने की स्पर्धा में लग गए।
तुम लोग बात सुनोगे?
साथियो?
कैंप चार तक पहुँचने के लिए हमारे सामने
2,000 फ़ीट, 600 लंबवत मीटर हैं।
ऊपर तक रस्सी बंधी है, इसलिए जानता हूँ कि तुम सफल रहोगे।
पीले बैंड तक पहुँचने के बाद, हम फिर से दल बनाएँगे,
मास्क पहनेंगे, ऑक्सीजन चालू करेंगे।
समझ गए?
एक बोतल का दाम 325 डॉलर।
छह हफ़्ते पहले
-ऑक्सीजन के लिए? -यह तो सरासर लूट है!
क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड
बाज़ार में उसका ही बोलबाला है।
उसे यकीन है कि इस साल बेस कैंप में 20 दल होंगे।
बीस दल?
मतलब शेरपाओं और कूलियों के आने के बाद वहाँ भीड़ हो जाएगी।
रस्सियों से बंधा हंगामा होगा।
-यह क्या है? -हेलन का है।
खाने के टेंट की सजावट का सामान है।
-बालों में लगा सकती हो। -मैं पकड़ लूँगी। शुक्रिया।
ठीक है, एक खबर है।
क्रैकवर हमारे साथ है।
तुमने उसे स्कॉट फ़िशर से चुरा लिया?
-नहीं, यह उसका फ़ैसला था। -शाबाश, रॉब!
वह तुम्हें कितना पैसा दे रहा है, रॉब?
वह केवल अपने हवाई टिकट के पैसे दे रहा है
पर साथ में मैगज़ीन में 5,000 शब्दों का लेख और कवर पेज पर हमारी तस्वीर मिलेगी।
वह काफ़ी है। पूरी तरह से।
-तुम उसे चोटी तक पहुँचा पाए तो। -पहुँचा पाए तो?
पहुँचा पाए तो? मुझसे यह कह भी कैसे सकी?
-यह लो। तुम ठीक हो? -शुक्रिया, गाइ। चियर्स, यार।
-हेलो! -हेलो!
-तुम ठीक हो? -हाँ, तुम कैसी हो?
-मैं? अच्छी हूँ। -ज़रा देखो तो!
पता है, गोल-मटोल हो गई हूँ।
-यह लो। -तुम ठीक हो?
हाँ, पता तो है। मुझे तुम्हारी याद आएगी।
चलो।
चलो, गाइ।
बस सावधानी से जाना, ठीक है?
-यह... -प्लीज़, जान।
चलो भी। प्लीज़ चिंता मत करो।
मैं यहाँ कुछ नहीं कर रही इसलिए चिंता हो रही है।
-ऐसा नहीं है कि तुम कुछ नहीं कर रही। -नहीं, पर...
क्या?
तुम्हारा इंतज़ार।
-और बच्चे का। -बच्ची का।
-बच्ची का। -बच्ची का।
बस प्रसव तक लौट आना, रॉब हॉल।
मुझे रोकने की कोशिश करके देख लेना।
यह एयर न्यूज़ीलैंड फ़्लाइट 7419 की काठमांडू की उड़ान की अंतिम घोषणा है ।
-मैं तुमसे प्यार करता हूँ। -जाओ, वरना रो दूँगी।
जाओ।
बाए।
काठमांडू, नेपाल
मार्च 30 1996
हाँ।
-बस इतना ही है? -हाँ, इतना ही है।
शायद हमें वहाँ जाना है।
सुनो, तुम किस संस्था के साथ हो?
-एड्वेन्चर कन्सल्टेन्ट्स। -वाह। मैं भी। मैं बेक हूँ।
-बेक वेदर्स। -डग हैन्सन।
-जॉन क्रैकवर। -कैसे हो?
-अच्छा हूँ। -क्या तुम...
-आउटसाइ ड मैगज़ीन वाले क्रैकवर हो? -हाँ।
सच में?
यहाँ क्या कर रहे हो? लिखने आए हो या चढ़ाई करने?
दोनों करूँगा।
मैं तुम्हें बता दूँगा कि चोटी पर कैसा लगता है, ठीक है?
कोई ज़रूरत नहीं। मैं भी वहीं हूँगा।
देखते हैं।
पर्वतारोहण के अलावा क्या करते हो, डग?
-मतलब मेरा पेशा? -हाँ।
अलग-अलग काम करता हूँ। बढ़ई हूँ, डाकिया हूँ।
-बढ़ई और डाकिया? -हाँ।
-सच में चिट्ठियाँ पहुँचाते हो? -हाँ, चिट्ठियाँ पहुँचाता हूँ।
एवरेस्ट पर डाकिया?
आशा तो यही है।
मुझे पसंद आया।
एवरेस्ट पर डाकिया।
पहुँच गए।
-बेक। -हाँ?
वह पिछले साल एवरेस्ट की दक्षिणी चोटी पर चढ़ा था।
-कौन, डग? -हाँ।
डाकिया काफ़ी ऊपर पहुँच गया।
हाँ। लॉन्ग पीक, मैकिन्ली।
मैं कभी मैकिन्ली के ऊपर नहीं पहुँच पाया।
-पता है। -तुम्हें कैसे पता?
'89 में, है न?
तुमने सारी खोजबीन की है।
हम यही तो करते हैं।
होटल गरुड़ा
दोस्तो, तुम कुछ नामचीन लोगों के पदचिह्नों पर चल रहे हो।
इतिहास में जॉर्ज एवरेस्ट, जॉर्ज मैलरी,
तेन्ज़िंग नोर्गे, एड्मंड हिलरी का नाम दर्ज़ है।
और रॉब हॉल का!
वे सब महान हैं!
सही कहा।
जो अपने सपने सच करना चाहते हैं,
एड्वेन्चर कन्सल्टेन्ट्स उन्हें कुछ ऐसा पेश करते हैं जो शब्दों में बयान नहीं कर सकते।
और हम उसे पत्रिका में क्यों नहीं लिखते?
क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा दर्द है।
-हाँ। -सच कहा न?
और बुरा न मानो तो दिखाना, माइक,
कि एकाध अंग खो भी सकते हैं।
यह देखो।
मानव शरीर 747 की तरह
ऊँचाई पर काम करने के लिए नहीं बना है।
ठीक है, साउथ कोल के ऊपर पहुँचने के बाद
हमारे शरीर मरने लगेंगे। वाकई मरने लगेंगे।
इसे यूँ ही मृत्यु क्षेत्र नहीं कहते, दोस्तो।
तो खेल यह है,
कि क्या हम ऐसा होने से पहले तुम्हें ऊपर ले जाकर
वापस नीचे ला सकते हैं?
यकीनन ऐसा कर सकते हो।
बेक वेदर्स, देवियो और सज्जनो।
लोन स्टार स्टेट के इस बंदे को देख ही लिया होगा न?
यह 100 प्रतिशत टेक्सस वासी है, साथियो। 100 प्रतिशत टेक्सस वासी।
तुम सब माइक ग्रूम से भी मिल चुके होगे।
मैं सबको एंडी हैरिस से मिलवाना चाहूँगा।
-हैरल्ड। -क्वीनस्टोन से आया हमारा गाइड।
असल में टारानाकी से हूँ। नमस्ते।
हेलन और बाकी की टीम बेस कैंप के लिए निकल चुकी है।
वे हमारे वहाँ पहुँचने की तैयारी कर रहे हैं।
आज मार्च 30 है, साथियो।
मेरे अनुसार मई 10 को चोटी पर जाएँगे।
मेरे और एड्वेन्चर कन्सल्टेन्ट्स के लिए वह एक अच्छा दिन है
और उस समय मौसम भी काफ़ी शांत रहता है।
इसका मतलब,
इसके लिए तुम्हारे शरीर और दिमाग को तैयार करने के लिए
हमारे पास 40 दिन हैं।
मैं जानता हूँ कि यहाँ कई लोगों को पर्वतारोहण का तज़ुर्बा है।
उसके बिना यहाँ आते ही नहीं।
-स्टू, के2, ब्रॉड पीक। -वाह।
जॉन टास्की।
माउंट कोज़ियास्को की 1,192 मीटर की चढ़ाई की।
और... यासुको नाम्बा।
सात अभियानों में से छह का हिस्सा रही व इकलौती औरत।
यह लो।
-अब सात कर देते हैं। -शुक्रिया।
पर एवरेस्ट एक चुनौती है, एक अलग ही चुनौती है।
इसी लिए तुम यहाँ आए हो, है न, डगी?
हाँ। हाँ।
तो, सुनो। आज रात बस इतना ही कहूँगा। खाओ, पियो, मज़े करो।
कल हम ट्रेकिंग करेंगे।
-सब ठीक है? -तुम इसके लिए तैयार हो?
डगी?
ठीक है, दोस्तो, डटे रहो।
ठीक है।
हाँ, हो गया, कर्नल।
ठीक है, सब इयरबड पहन लें।
सब बैठ जाएँ और बेल्ट लगा लें।
शुक्रिया, माइक।
करेंगे या मरेंगे। अब हम चले।
ठीक है।
अविश्वसनीय है न?
ब्रावो 270 रास्ते पर, ब्रावो 410 से निवेदन ।
लक्ला 9,383 फ़ीट
-सबको एक दल में रखो। -अरे, दोस्तो, ज़रा आराम से।
-हाँ, मैं तैयार हूँ। -तैयार।
हम शुरू कर रहे हैं, चलो।
तुम अगुवाई करो, यार।
तुम ठीक हो?
हाँ।
नम्ची बाज़ार 12,303 फ़ीट
साथियो, इस बंदे को अपने पर्वतारोहण परमिट दिखाओ।
अपने पर्वतारोहण परमिट दिखाओ!
नमस्ते ।
बहुत शुक्रिया, लौटने पर फिर मिलेंगे।
बहुत शुक्रिया।
-सब ठीक है? -हाँ, हाँ। हाँ, और तुम?
-हाँ। -अरे...
शुक्रिया, रॉब।
किस बात का शुक्रिया?
पैसे कम करने का।
तुम तीन-तीन नौकरियाँ करते हो, डग।
इतना तो कर ही सकता हूँ, यार।
पता है, पर ऐसा करने की ज़रूरत नहीं थी, और मैं शुक्रगुज़ार हूँ।
इस बार तुम्हें चोटी तक पहुँचाते हैं।
हाँ।
कैसे हो, बेक?
ठीक-ठाक हूँ।
चलो भी, यार, तुम कर सकते हो।
लगा था आराम से यहाँ का आदी हो जाऊँगा।
तुम ठीक ही रहोगे।
बदमाश बच्चे।
हाँ।
चोटी के कितना पास तक पहुँचे थे?
बहुत पास पहुँच गया था पर मुझे देर हो गई थी
No comments yet. Be the first to leave one.