ആദ്യത്തെ 200 വരികൾ.
आपको उड़ान से जाना पसंद नहीं है, है न?
यह आप कैसे कह सकते हैं?
हवाई सफ़र आसान बनाने का राज़ बताऊँ?
आप जहाँ जा रहे हैं वहाँ पहुँचकर, अपने जूते और मोज़े उतारिएगा।
फिर कालीन पर नंगे पाँव घूमिए और अपने पँजों की मुट्ठियाँ बनाइए।
पँजों की मुट्ठियाँ?
जानता हूँ। सुनने में वाहियात लगता है।
पर यकीन मानिए। पिछले नौ सालों से कर रहा हूँ।
जी, जनाब! स्नान और गर्म कॉफ़ी से कहीं ज़्यादा असरदार।
अच्छा।
ठीक है। मैं पुलिसवाला हूँ।
यकीन मानिए। पिछले 11 सालों से कर रहा हूँ।
कप्तान और चालकदल की ओर से,
मैं आपका लॉस ऐंजलीस में स्वागत करती हूँ।
आपको क्रिसमस बहुत-बहुत मुबारक हो।
टयूसन को जाने वाली उड़ान 247 गेट 14 से रवाना हो रही है।
टयूसन को जाने वाली उड़ान 247 गेट 14 से रवाना हो रही है।
कैसे हैं आप?
देवियों और सज्जनों...
देवियों और सज्जनों!
मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूँ
इस साल को नाकटॉमी कॉर्पोरेशन के इतिहास में
सबसे बढ़िया साल बनाने के लिए।
प्रमुख कार्यकारी अधिकारी, श्री ऑज़ू और
निदेशक मंडल की ओर से,
हम आप सबका शुक्रिया अदा करते हैं
और आपके लिए मंगलमयी क्रिसमस और नव वर्ष की कामना करते हैं!
क्रिसमस मुबारक हो! नया साल मुबारक हो!
हेलो, हॉली। रात के खाने का क्या विचार है?
हैरी, क्रिसमस की शाम है।
परिवार, मोज़े...
चेस्टनट्स?
रुडॉल्फ़ और फ़्रॉस्टी?
आया कुछ समझ में?
दरअसल, मैं तो बढ़िया शराब,
अच्छी तरह पके हुए पनीर
और अलाव के बारे में सोच रहा था। मेरा मतलब समझ रही हो, न?
जिनी, 5.40 हो गए हैं। जाओ, दावत का लुत्फ़ उठाओ। दारू-वारू पिओ।
तुम तो मुझे खूसट होने का एहसास करवा रहे हो।
शुक्रिया। यह बच्चा एक घूंट बर्दाश्त कर पाएगा?
अरे, वह दारू का ठेका संभाल सकता है।
आखिरी मौका।
अलविदा।
मकलेन निवास। लूसी मकलेन बोल रही हूँ।
हेलो, लूसी मकलेन। आपकी माँ बोल रही हूँ।
माँ! आप घर कब आ रही हैं?
बहुत जल्दी।
जबकि मेरे पहुँचने तक तुम सो चुकी होगी।
पॉलिना से मेरी बात करवाओगी, जान?
और तोहफ़ों के लिए घर में ताक-झाँक मत करना।
क्या पापा भी आपके साथ घर आ रहे हैं?
खैर, देखते हैं इस मामले में
माँ और सेंटा क्या कर सकते हैं, ठीक है?
पॉलिना को फ़ोन दो। अलविदा, जान।
पॉलिना!
हेलो, श्रीमती हॉली।
श्री मकलेन का फ़ोन आया?
न, श्रीमती हॉली। कोई फ़ोन नहीं आया।
शायद जहाज़ पर सवार होने से पहले वक्त न मिला हो।
फिर भी बेडरूम तैयार रखना
मुनासिब होगा।
जी, श्रीमती हॉली। मैंने पहले ही तैयार कर दिया है।
पता नहीं तुम्हारे बगैर मैं कैसे गुज़ारा करती, पॉलिना?
कैलिफ़ोर्निया!
जे. मकलेन
ऐ, मैं हूँ जॉन मकलेन।
आर्गाइल।
मैं आपकी लिमो का ड्राइवर हूँ।
बढ़िया भालू है।
अच्छा... आर्गाइल।
अब क्या करें?
मैं तो सोच रहा था तुम बताओगे।
पहली बार लिमो चला रहा हूँ।
कोई बात नहीं। मैं भी पहली बार इसकी सवारी कर रहा हूँ।
शांत हो जाओ। इसमें सबकुछ है, यार।
ज़रा देखो इसे... सीडी, सीबी, टीवी,
टेलीफ़ोन, भरा हुआ बार, वीहेचएस।
अगर दोस्त चाहे,
तो मैं कई हसीनाओं को जानता हूँ।
या फिर वह शादीशुदा है?
वह शादीशुदा है।
ठीक है।
उसके लिए माफ़ी चाहूँगा। हसीना आज छुट्टी पर है।
मुझे नहीं पता था आप सामने बैठेंगे।
आपकी जानेमन यहाँ रहती है?
पिछले छह महीने से।
यानि आप अभी भी न्यू यॉर्क में रह रहे हैं?
हमेशा ही इतने सवाल-जवाब करते हो, आर्गाइल?
माफ़ कीजिएगा। टैक्सी चलाया करता था जिसमें लोग बातचीत करना पसंद करते हैं।
-तो, तलाकशुदा हैं? -बस कार चलाओ, यार।
अरे, छोड़िए। तलाकशुदा हैं? अलग रहते हैं? उसने पिटाई की?
उसके पास अच्छी नौकरी थी जो बाद में पेशा बन गई।
-यानि कि उसे यहाँ आना पड़ा। -बहुत होशियार हो, आर्गाइल।
तो, आप क्यों नहीं आए?
बहरहाल?
आप साथ क्यों नहीं आए?
क्योंकि मैं न्यू यॉर्क का पुलिसिया हूँ।
न्यू यॉर्क के कई अपराधियों को पकड़ना बाकी है।
बोरिया-बिस्तर बाँधना आसान नहीं है।
आपने सोचा उसके लिए यहाँ रहना मुश्किल होगा
और वह वापस दौड़ी चली आएगी तो सामान बाँधने की तकलीफ़ क्यों उठानी, है न?
जैसा मैंने कहा, तुम बहुत होशियार हो, आर्गाइल।
थोड़ा गाना-बजाना सुनाऊँ तो चलेगा?
ऐ, ज़रूर चलेगा।
क्रिसमस वाला कोई गीत नहीं है?
यह क्रिसमस वाला ही है।
तो आपकी जानेमन आपको देखते ही,
बाँहों में दौड़ी चली आएगी, संगीत बज उठेगा और खुशी-खुशी जीवन बिताएँगे, है न?
मेरे लिए इतना ही काफ़ी होगा।
अगर बात नहीं बनी तो रहने के लिए जगह है?
ढूँढ़ लूँगा।
एक बात कहूँ...
मैं यहाँ पार्किंग में इंतज़ार करता हूँ। सब ठीक-ठाक है तो फ़ोन कर देना।
मैं आपका सामान लेकर आ जाऊँगा। बात न बनी तो मैं आपको होटल ले चलूँगा।
-ठीक कह रहे हो, आर्गाइल। -टिप देते वक्त यह बात याद रखना।
-हेलो। -गुड इवनिंग।
मैं हॉली मकलेन से मिलने आया हूँ।
यहाँ टाईप कीजिए।
बढ़िया खिलौना है।
व्यक्ति के आखिरी नाम के पहले वर्ण को टाइप कीजिए
हाँ, मूतना हो तो ज़िप भी ढूँढ़कर देगा।
नक्शे के लिए व्यक्ति का नाम टाइप कीजिए
जनेरो, हॉली
हे भगवान।
-तेरहवीं मंज़िल? -दावत।
इमारत में वही एक बचे हैं।
एक्सप्रेस एलिवेटर ले लीजिए।
जहाँ शोर सुनाई दे वहीं उतर जाइएगा।
शुक्रिया।
-शैम्पेन, जनाब? -हाँ, शुक्रिया।
ओह, माफ़ कीजिएगा।
ऐ! क्रिसमस मुबारक हो!
हे राम।
कमबख्त कैलिफ़ोर्निया!
बिलकुल सही कहा।
क्यों न मैं इसी वक्त उससे बात करूँ?
हेलो। मैं ढूँढ रहा...
-हॉली जनेरो। -जी हाँ।
तो तुम यकीनन जॉन मकलेन होंगे।
जो टकागी। गाड़ी कैसी लगी?
बहुत बढ़िया। उसके लिए आपका शुक्रिया अदा करना है?
कम से कम इतना तो हम कर ही सकते थे।
-बहुत बढ़िया जगह है आपकी। -निर्माण पूरा होने पर होगी।
कई मंज़िलों पर काम चल रहा है।
हॉली कुछ कागज़ात फ़ैक्स से भिजवाने गई है। आती ही होगी।
इस दौरान, उसके ऑफ़िस में चले चलते हैं।
एलिस?
एक फ़ोन करना था। यही सबसे नज़दीक था।
मिलो जॉन मकलेन से,
हॉली के पति।
हॉली का पुलिसिया।
एलिस अंतर्राष्ट्रीय विकास का प्रमुख है।
काफ़ी कुछ सुना है आपके बारे में।
काफ़ी बाकी है।
कुछ मंगवाऊँ तुम्हारे लिए?
खाना? केक? थोड़ी शैम्पेन?
न, शुक्रिया। मैं ऐसे ही ठीक हूँ।
काफ़ी शानदार दावत है आपकी।
मुझे नहीं पता था कि जापान में भी क्रिसमस मनाते हैं।
हम अड़ियल नहीं हैं।
पर्ल हार्बर से बात नहीं बनी, तो टेप डेक्स के ज़रिए तुम पर कब्ज़ा कर लिया।
आज दोहरा जश्न मना रहे हैं। आज एक बड़ा सौदा पक्का हुआ
और इसका सेहरा हॉली के सिर पर बँधता है। है न, जो?
मैं कुछ मिनटों में आती हूँ।
जॉन।
सबसे मिल लिए?
हम उस पर बर्छियाँ चला रहे हैं।
बेशक मिल लिया है।
यह तो बनी ही कारोबार के लिए है। सख्तजान है।
दुआ कर रही थी कि तुम जहाज़ पकड़ पाओ।
उसे घड़ी दिखाओ।
बाद में।
दिखाओ न। संकोच हो रहा है?
उसकी कड़ी मेहनत की सराहना के लिए
एक नाचीज़ सा तोहफ़ा। रोलेक्स है।
यकीनन बाद में देख लूँगा।
कहीं हाथ-मुँह धो सकता हूँ?
ज़रूर।
एलिस की बातों पर गौर मत करना।
साल के इस दौरान वह बहुत दुखी हो जाता है।
पता है, अपने आपको कुदरत का दिया नायाब तोहफ़ा समझता था?
ऐसे लोगों को पहचानता हूँ।
मेरे खयाल से उसकी नज़र तुम पर है।
चलता है। मेरी नज़र उसके निजी बाथरूम पर है।
तुम कहाँ ठहरे हो? सबकुछ इतनी जल्दी हुआ
फ़ोन पर तुमसे पूछने का मौका ही नहीं मिला।
कैपी रॉबर्ट्स रिटायर होकर यहीं रह रहा है।
अरे, हाँ?
कह रहा था उसके साथ रह सकता हूँ।
कैपी रिटायर हो गया, हैं? कहाँ रहता है?
-रोमोना। -हा! पोमोना।
-उह? -पोमोना।
-पोमोना। -हाँ।
आधा वक्त कार में ही बीत जाएगा।
ऐसा क्यों नहीं करते? मेरे पास एक और बेडरूम है।
ज़्यादा बड़ा तो नहीं है,
पर घर पर रहोगे तो बच्चे खुश हो जाएँगे।
होंगे तो?
मुझे भी खुशी होगी।
माफ़ करना।
No comments yet. Be the first to leave one.