Mudbound

Mudbound

Hindi 자막 다운로드

릴리스 정보

Mudbound 2017 1080p NF WEB-DL DDP5 1 x264-QOQ HIN
다음의 해설 nortwing
Netflix Official subtitle , runtime 02:15:02 , Frame rate 23.976 FPS

태그

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
x264
1080
게시일: 2019-09-10
다운로드: 32
청각 장애인용: No

Hindi 자막 미리보기

처음 200줄입니다.

NETFLIX प्रस्तुत करता है

मूलभूत NETFLIX फ़िल्म

बेहतर होगा कि थोड़ी जल्दी हाथ चलाओ।

हम नहीं कर पाएँगे।

हम कर लेंगे। करना ही होगा।

थोड़ी देर आराम कर लो। आओ।

मेरी बारी।

"हम कर लेंगे। करना ही होगा।"

वह था मेरा भाई, हेनरी।

उसे हमेशा यक़ीन होता था कि वह जैसा चाहता है वैसा ही होगा।

बारिश समय रहते थम जाएगी ताकि हम फिर कपास बो सकें।

तूफ़ान के आने से पहले हम यह गड्ढा खोद लेंगे।

सत्यानाश!

-हे भगवान! -क्या हुआ?

यह किसी ग़ुलाम की क़ब्र है।

तुम्हें कैसे पता?

सिर पर गोली लगी है।

भगोड़ा रहा होगा।

तो तय हो गया।

क्या तय हो गया?

मैं एक ग़ुलाम की क़ब्र में अपने पिता को नहीं दफ़नाऊँगा।

उन्हें यह ज़रा भी पसंद नहीं आता।

मुझे ऊपर खींचो।

और कोई चारा नहीं है।

बस, भाई! आ जाओ!

बस हो गया!

अब तुम्हें बाहर निकालते हैं!

आओ!

आओ।

सत्यानाश!

-शाबाश, जेमी। कोशिश करते रहो! -नहीं।

मैं एक सीढ़ी लेकर आता हूँ!

हेनरी!

हेनरी!

-हेनरी, कहाँ हो तुम? -यहाँ पर! मैं यहाँ हूँ!

वह था मेरा भाई, हेनरी।

उसे हमेशा यक़ीन होता था कि वह जैसा चाहता है वैसा ही होगा।

और उसका छोटा भाई...

जेमी।

...कभी उससे दग़ा नहीं कर सकता।

यहाँ आओ। तुम्हें क्या हो गया?

मुझे लगा कि तुम... मुझे वहीं छोड़ दोगे!

चलो भी। मैं भला ऐसा क्यों करूँगा?

मैं भला ऐसा क्यों करूँगा?

जब फ़ार्म के बारे में सोचती हूँ, तो कीचड़ याद आता है।

कीचड़ में सने पैर और बाल।

जूतों के निशान फ़र्श पर छोड़ते हुए।

मेरे सपने भी भूरे होते थे।

ठीक है। चलो, ऊपर उठाओ।

-चलो। -बस... चलो!

-रुको। बस इसे... रुको। -रुको ज़रा।

उठाओ, जेमी। उठाओ। बस थोड़ा सा और...

रुक जाओ, ठीक है? नीचे रखते हैं।

क्यों न लंबाई में रस्सी डालें? हम दोनों ओर खड़े हो जाएँगे।

नहीं, ताबूत बहुत संकरा है। अब गिरा तो टूट जाएगा।

-कोशिश कर लेते हैं। -नहीं!

-हैप! -हेनरी।

-हैप! -हेनरी, नहीं।

जो हुआ वह मेरी गलती नहीं है।

-मैंने उन दोनों को चेताया था। -उन्हें जाने दो।

हैप!

हैप, ज़रा रुक सकते हो?

हमारी मदद कर सकते हो, हैप?

हमें इस ताबूत को दफ़नाना है।

हैप?

मैं 31-वर्षीया कुँवारी थी

जब मैं 1939 के बसंत के महीने में हेनरी मकैलन से मिली।

जिस घर में मैं पली-बढ़ी थी उसी में अपने माँ-बाप के साथ रहती थी।

मेरी दुनिया छोटी सी थी

और तंगहाली के मेरे जीवन से उसने मुझे बचाया।

अच्छा? इसने बताया कि तुमने कॉलेज में पढ़ाई की है।

इंजीनियर हूँ।

-ओल मिस से इंजीनियरिंग की डिगरी। -हाँ।

तुमने सुना, लॉरा? ओल मिस से इंजीनियरिंग की डिगरी।

बहुत ख़ूब।

लॉरा भी कॉलेज ग्रैजुएट है।

वेस्ट टेनेसी स्टेट से अध्यापन की डिग्री है।

इस पर नाज़ है।

मेरी बहन इस परिवार में सबसे समझदार है।

हमेशा मुझसे अच्छे अंक लाती थी। हमेशा सुनने को मिलता था।

यह बहुत समझदार है।

लॉरा, तुम खाने के बाद पियानो बजाना।

इसे कभी गाते हुए सुनना। परियों की तरह गाती है।

मिस्टर मकैलन को ज़रूर कुछ बजाकर सुनाना।

-माँ। -"आवे मरिया।" वह मुझे बेहद पसंद है।

-आपको पसंद आएगा। बहुत सुंदर है। -माँ।

क्या?

मुझे यक़ीन है कि टेडी अपने नए बॉस,

मिस्टर मकैलन को भजन सुनाने नहीं लाया है।

क्यों न उन्हीं से पूछ लें? मिस्टर मकैलन?

क्या आप खाने के बाद संगीत सुनना चाहेंगे?

मुझे भजन पसंद हैं।

इन्हें भजन पसंद हैं।

मर्दों से तारीफ़ मिलना मेरे लिए नया था, पर वह चाहती ज़रूर थी।

कम से कम वह बूढ़ी नौकरानियों को

मिलने वाली सच्ची दया और छलपूर्ण करुणा से तो बेहतर थी।

-हाँ। -तो...

मुझसे अलग, उसे माहौल को शब्दों से भरने की ज़रूरत महसूस न होती थी।

उसमें आत्मविश्वास था, मुझमें नहीं।

इतना ही?

ख़ैर...

ऐसा तो नहीं कह सकती कि मुझे उससे प्यार हो गया था...

पर मैं उसकी इतनी एहसानमंद थी कि बाकी सब गौण लगने लगा।

अगले सप्ताहांत मेरा भाई जेमी ऑक्सफ़र्ड से आ रहा है।

मैं चाहूँगा कि वह भी तुमसे मिले।

वह रहा, वहाँ पर।

भाई!

-अच्छे लग रहे हो, भाई। -तुम भी।

मेम्फ़िस की हवा तुम्हें रास आ गई है।

या कोई और बात है?

मिस शपेल, यह मेरा भाई जेमी है।

-मिलकर ख़ुशी हुई। -मुझे भी।

इसे लगता है कि यह अपने नाटकों का कोई नायक है।

हाँ, वह कौन सा नाटक है, भाई? हैमलेट? फ़ाउस्ट? प्रिंस हैल?

वह जिससे एक दिन तुम कमाने लगो।

आप क्या कहेंगी, मिस शपेल?

मुझे लगता है कि तुम पक जैसे हो।

-पक कौन है? -हे भगवान, इन मूर्खों को सद्बुद्धि दो।

पक एक बदमाश लड़का है।

वह उधमी है।

माफ़ करना, भाई। बस इन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहा हूँ।

तो जान जाओगे कि मिस लॉरा को प्रभावित करना आसान नहीं है।

-चलें? -चलिए।

मैंने पैपी को बता दिया कि तुम आज आ रहे हो।

मुझे सुनना है।

फिर देखा तो मैं नीचे फँस चुका था,

सिर पर चोट लगी थी, खून बह रहा था, और मौत के करीब था,

सन् '27 की बाढ़ का एक और शिकार।

-तुमने कभी बताया क्यों नहीं? -किस्सा ख़त्म नहीं हुआ।

फिर क्या हुआ?

मुझे एक चमचमाती हुई रोशनी दिखाई दी,

-एक टूटे तारे की तरह। -"चमचमाती।"

और उससे एक बड़ा सा हाथ निकला

और मुझे लगा कि मुझे लेने स्वयं ईश्वर आए हैं।

पर ऐसा नहीं था। वह मेरा प्यारा बड़ा भाई हेनरी था।

-तुमने इसकी जान बचाई। तुम तो हीरो हो। -यक़ीनन।

भला और क्या करता? इसे डूबने देता?

यह जाम भविष्य के नाम, चाहे वह जैसा भी हो।

भगवान तुम्हें खुशियाँ, स्वास्थ्य और समृद्धि से नवाज़े,

और अगर यह मान जाए, तो कई बच्चों से भी।

तुम दोनों को मेरा प्यार।

बुलबुले।

तुम्हारी प्रेमिका के साथ नाचूँ तो एतराज़ तो न होगा?

मिस शपेल, मेरे साथ नाचना चाहेंगी?

मुझे ख़ुशी होगी।

जेमी का नज़रिया अलग था।

और जब वह मुझे देखता था, तो लगता कि अब मैं अदृश्य नहीं हूँ।

सबका बहुत शुक्रिया।

-मैं अभी आया। -बिल्कुल।

आज बहुत ख़ूबसूरत लग रही हो।

शुक्रिया।

जेमी का लड़कियों पर ऐसा ही असर होता है।

वे उसके लिए चमक उठती हैं।

दिख रहा था कि वह तुम्हें पसंद करता है।

मुझे यक़ीन है कि वह किसी को नापसंद नहीं करता।

हाँ, किसी लड़की को तो नहीं।

हेनरी का शादी का प्रस्ताव वैसा नहीं था जैसा मैंने सोचा था।

वह घुटनों पर नहीं बैठा था, और वह सवाल कम और कथन ज़्यादा था।

हेनरी रूमानी नहीं है।

वह सख़्त जान है।

-हाँ? -हाँ।

मुझे घरेलू ज़िंदगी रास आई।

हेनरी की बातें मानने व उसके लौटने का इंतज़ार

करने के लिए ही मैं बनी थी।

और जब अमैंडा ली पैदा हुई, तो मैं पूरी उसकी हो गई।

फिर वह दिन आया जिसने सब बदल दिया।

हमेशा के लिए।

दिसम्बर 7, 1941,

यह दिन सदा के लिए कुख्यात हो जाएगा।

संयुक्त राज्य अमरीका पर

अचानक और जानबूझकर

जापानी साम्राज्य की नौसेना और हवाई सेना ने हमला किया है।

अमरीका के इस देश के साथ शांतिपूर्ण संबंध थे,

और जापान के उकसाने के कारण...

डैडी ने मुझे ले जाने के लिए मिस्टर रॉबर्ट और अन्य का ट्रक लिया।

मुझे वही याद है।

शुरू की और आख़िर की बातें...

वही हमेशा याद रहती हैं।

शुक्रिया।

तुम्हारे लिए प्रार्थना करेंगे।

ठीक है।

हमें भूल मत जाना।

हरगिज़ नहीं।

नहीं भूलूँगा। ठीक है?

अपना ख़याल रखना।

ज़रूर।

तुम सब यहाँ मदद करना, ठीक है? अपनी माँ की मदद करना।

-ठीक है? -ज़रूर करेंगे।

लड़कों को लिली मे से दूर रखना। उसे जल्दी बड़ी मत होने देना।

-बस तुम लौट आना। -मैं आऊँगा।

तुम वापस ज़रूर आना। समझे?

-आपसे प्यार करता हूँ, माँ। -मैं भी, मेरे बच्चे।

शुक्रिया।

मैं पलटकर नहीं देख सकती।

मैंने पलटकर नहीं देखा।

कहते हैं किसी को जाते हुए देखना अशुभ होता है।

मैंने उसकी धड़कन अपनी हथेली में थामी है।

मुझे उसकी हर धड़कन याद है।

वह गर्म और जोशिला था।

मैं उसके हर अंग से वाक़िफ़ हूँ...

댓글

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left