처음 200줄입니다.
मिनियन।
इस ग्रह पर मिनियन हम इंसानों से कहीं पहले से हैं।
उनके कई नाम हैं। डेव, कार्ल, पॉल, माइक।
वह नोर्बर्ट है।
वह बेवकूफ़ है।
वे सब अलग-अलग हैं, पर उनका लक्ष्य एक ही है।
एक अत्यंत नीच स्वामी की सेवा करना।
अपने स्वामी को खुश करना ही इस कबीले के अस्तित्व का एकमात्र कारण है।
पर ऐसा नहीं है कि उनके कोई और शौक नहीं थे।
एक स्वामी को ढूँढना आसान था।
पर उसे ज़िंदा रखना, वह सबसे बड़ी समस्या थी।
नहीं, इन लोगों की ज़िंदगी आसान नहीं थी।
पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
पाषाण युग के आगमन के साथ ही एक नई प्रजाति का उद्भव हुआ।
इंसान डायनासोर से बहुत अलग था।
उससे छोटा था, बालों वाला था,
और उससे कहीं ज़्यादा समझदार था।
मिनियनों को इंसान तुरंत ही भा गया और उन्होंने उसकी भरपूर मदद की।
बेचारा इंसान। इतना विश्वासी, इतना दुर्बल।
बेहद, बेहद लज़ीज़!
एक स्वामी की तलाश ने मिनियनों को
सभ्यता के सबसे ऐतिहासिक पलों से रूबरू करवाया।
अनूबिस!
प्राचीन मिस्र ने एक बेहतरीन अवसर दिया।
पर वह ज़्यादा दिन नहीं चल पाया।
अंधकार युग बहुत मज़ेदार वक्त था।
उनके नए स्वामी को सारी रात जश्न मनाने और सारा दिन सोने की आदत थी।
जन्मदिन मुबारक हो 357
पर अंतत: जश्न खत्म हो गया।
वे एक दुष्ट स्वामी से दूसरे के पास जाते रहे,
पर उन्हें एक उपयुक्त स्वामी नहीं मिल रहा था।
एक ख़ास मालिक को उनकी हार का बहुत भारी खामियाज़ा भुगतना पड़ा।
मिनियनों के पास आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
और फिर, जब सारी आशाएँ खत्म होती लग रही थीं,
उन्हें एक शरण स्थान मिल गया।
मिनियन सुरक्षित थे!
कई साल बीत गए और मिनियनों ने अपनी एक सभ्यता बना ली।
उन्होंने वाकई अपनी एक दुनिया बसा ली।
पर कुछ तो कमी थी।
उन्हें अपने अंदर खालीपन महसूस होता।
बिना स्वामी के उनके पास कोई उद्देश्य नहीं था।
वे लक्ष्यहीन और दुखी हो गए।
अगर ऐसा ही चलता रहा, तो मिनियन खत्म हो जाएँगे।
पर अभी सब खत्म नहीं हुआ था क्योंकि एक मिनियन के पास एक योजना थी।
उसका नाम केविन था।
वह कबीले वालों को अपनी योजना बताने को आतुर था।
वह कई दिनों, हफ़्तों, महीनों से इसकी तैयारी कर रहा था।
पर अब वह तैयार था।
केविन गुफ़ा से निकलकर बाहर की दुनिया में वापस जाएगा,
और तब तक वापस नहीं लौटेगा जब तक वह अपने कबीले के लिए
सबसे बड़ा, सबसे दुष्ट खलनायक न ढूँढ ले।
पर उसे मदद की ज़रूरत थी।
बॉब साथ जाने के लिए आतुर था,
पर केविन को लगा कि उसमें इस खतरनाक सफ़र को
तय करने की क्षमता नहीं है।
खुशकिस्मती से कोई और सामने आ गया।
स्टुअर्ट को कोई अंदाज़ा नहीं था कि उसे किस लिए चुना गया है,
पर वह खुश था कि उस वजह से सब उसे बधाई दे रहे थे।
आखिरकार, बॉब के जोश और जुनून
और इच्छुकों की कमी के कारण केविन को अपना फ़ैसला बदलना पड़ा।
कबीले वालों ने उनसे विदा ली।
केविन ने उन्हें वह दे दिया था जो उनके पास एक अरसे से नहीं था।
आशा।
केविन को गर्व महसूस हुआ।
वह अपने कबीले का रक्षक बनने वाला था।
स्टुअर्ट को भूख महसूस हुई।
वह इस केले को खाने वाला था।
और बॉब…
बॉब आने वाले इस सफ़र से डरा हुआ था।
और वे निकल पड़े।
वे निकल पड़े अपने नए स्वामी की तलाश में!
न्यू यॉर्क, 1968
आखिरकार एक भरोसेमंद नाम! निक्सन
उसे देखो!
-शांति! -प्यार करो, युद्ध नहीं!
शांति और प्यार!
बू या!
म्यूज़िक पैड
प्यार के गीत
साल 1968 के सबसे लोकप्रिय गाने
फ़ैन्सीज़
औरतों की पतलूनों और बाँधनी कमीज़ों के दाम घटा दिए गए हैं।
जूतों और मिनी स्कर्टों का हमारा संग्रह ज़रूर देखें।
अब दुकान बंद हो रही है।
अरे, यह क्या कर रहे हो?
यह मुझे दो!
बिविच्ड
द डेटिंग गेम
"द डेटिंग गेम" में फिर एक बार आपका स्वागत है!
तो, जेनिफ़र, क्या तुमने तय किया
कि तुम इन तीनों में से किसके साथ मुलाकात करना चाहोगी?
बॉब के साथ?
केविन के साथ?
या स्टुअर्ट के साथ?
हाय! यह कितना मुश्किल है! सुनने में तो सभी प्यारे लगते हैं।
मेरे खयाल से मैं…
वीएनसी!
आप देख रहे हैं अतिरहस्यमयी विलेन नेटवर्क चैनल।
अगर आपने किसी को भी बताया, तो हम आपको ढूँढ निकालेंगे।
विलेन-कॉन द्वारा प्रायोजित,
पिछले 89 सालों में अपराधियों का सबसे बड़ा सम्मेलन!
प्रशस्त खलनायकों के भाषण सुनें,
अपराध जगत से संपर्क करें,
श्री स्पाइकी खलनायक
और पहली बार दुनिया के सामने आएँगी,
स्कार्लेट ओवरकिल!
दुष्ट।
अत्यंत दुष्ट।
आपराधिक प्रतिभा!
अरे, रोज़ी-रोटी तो कमानी पड़ती ही है!
-रास्ता छोड़ो, मर्दो! -रास्ता छोड़ो।
-शहर में एक नया खलनायक आया है… -माफ़ करना।
…और वह खलनायक एक खलनायिका है!
अपराध आकर्षक नहीं है!
वह मनमोहक है!
इस सप्ताहांत विलेन-कॉन में आइए।
अंतर्राष्ट्रीय खलनायक सभा
ऑर्लैंडो, फ़्लोरिडा के पाँच सौ पैंतालीस ऑरेन्ज ग्रोव एवेन्यू में।
इतना मज़ा आएगा कि पाप लगने लगेगा।
न्यू यॉर्क
हाँ! वाह!
प्यार की राह पर, भाई!
ऑर्लैंडो
वॉल्टर, देखो!
ये प्यारे से नमूने भी ऑर्लैंडो जा रहे हैं!
हाँ, मैंने देखा! ए, वॉल्टर जूनियर!
क्या चल रहा है?
-टीना। -हैलो!
बिन्की।
क्यों न हम इन लोगों को साथ ले चलें?
हाँ! नए दोस्त!
सब नेल्सन एक्सप्रेस में बैठ जाएँ!
तुम, एक आँख वाले! तुम मेरे पास बैठो!
शुक्र है कि किसी बदमाश के आने से पहले हमने तुम्हें साथ ले लिया।
सेब कौन खाएगा?
तुम भी लो!
अजीब बढ़ते बच्चों को ताकत की ज़रूरत होती है।
हाँ, बिल्कुल!
शुक्रिया, यार!
ठीक है! किसे टहलने जाना है?
-हाँ! -हाँ! मुझे!
-मज़ेदार! -तुम लोग यहीं रुको, हम अभी आते हैं।
ठीक है, नेल्सन परिवार, चलो कर दिखाएँ!
बैंक
चलो!
ठीक है। अब चलते हैं।
पापा! हमारा पीछा किया जा रहा है!
क्योंकि मुझसे अलार्म बज गया था। मैं किसी काम की नहीं!
अरे, गलतियाँ हम सबसे होती हैं, मेरी जान। तुम अभी सीख ही रही हो।
क्या?
-पापा सही कह रहे हैं, टीना। -गोलियाँ भरो।
वह एक रात में इतने दुष्ट नहीं बन गए!
-गोलियाँ भरो! -तुम्हारा समय भी आएगा।
यह फँस गई है!
ठीक है, यह किसने किया था?
कमाल कर दिया!
सुनो, दोस्तो, क्या मैं कुछ पूछ सकती हूँ?
तुम ऑर्लैंडो क्यों जा रहे हो?
चलो भी। तुम हमें बता सकते हो। तुम विलेन-कॉन जा रहे हो, है न?
वाह! एक गाड़ी में इतने सारे बदमाश। मज़ा आ गया!
मैं जानता था। जानता था कि तुम बदमाश हो! जानता था न, जानू?
कितनी छोटी दुनिया है! आशा है हम विरोधी दलों से नहीं हैं।
बिन्की! मज़ाक है! बच्चे भी न।
जब ऑर्लैंडो पहुँचेंगे,
तब अपने पसंदीदा खलनायकों के दस्तखत अपनी किताब पर लूँगी!
डूमो द सूमो!
केविन, इसके लिए काम नहीं करना चाहोगे! पिछली बार अपने ही आदमी को खा गया था!
फ़्रैंकी फ़िश लिप्स
यह समंदर में रहता है।
पानी में साँस ले सकते हो?
इसे देखो! स्कार्लेट ओवरकिल!
आज तक की सबसे लाजवाब खलनायिका!
वह भी एक साधारण लड़की थी, दाँतों में गेलिस लगाए, दो चुटिया बनाए।
पर 13 साल की उम्र तक उसने अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा कर लिया!
अंतर्राष्ट्रीय विलेन-कॉन
अगर मैं एक मिनियन होती, तो इसी के लिए काम करना चाहती!
-लो, पहुँच गए! खूबसूरत ऑर्लैंडो! -याहू! हम पहुँच गए!
ऑर्लैंडो जल्द ही!
ऑर्लैंडो!
चारे की दुकान
सुनो, दोस्तो, यह देखना!
बिली बॉब की चारे की दुकान में स्वागत है। क्या मदद कर सकता हूँ?
हाँ, हैलो।
हम यहाँ इतना मज़ा करने आए हैं कि पाप लगने लगेगा।
पार्किंग
लव - 2 - रॉब न्यू यॉर्क
ठीक है! लो, पहुँच गए!
तो मंज़िल आ गई! तुमसे कुछ कहना है, और मैं दिल से कह रहा हूँ।
तुमने जैसे पुलिसवालों से बचाया उसके लिए एहसानमंद हूँ। सच में!
पापा! वह फ़्रैंकी फ़िश लिप्स है! मुझे उसकी गंध यहाँ तक आ रही है!
-जूनियर! मेरा कैमरा लाओ! -शुभकामनाएँ, लड़कों!
आशा है कि तुम्हें जिसकी तलाश है वह मिल जाए!
अंतर्राष्ट्रीय विलेन-कॉन
विलेन-कॉन 1968 में स्वागत है
बर्फ़ीली-बंदूक पहली बार बाज़ार में
तुममें कोई शैतानी प्रतिभा है?
हत्यारा रोज़गार विशेषज्ञ
अच्छा है।
और तुम? तुममें कोई शैतानी प्रतिभा है?
यह न तो शैतानी है और न ही कोई प्रतिभा है।
No comments yet. Be the first to leave one.