200 ensimmäistä riviä.
शाम के 4:58 बजे
तुम ठीक हो?
हाँ। माफ़ करना, बस तनाव दूर कर रहा हूँ।
तुम्हें पता है सैटनैव इस्तेमाल करने के बाद मेरा क्या हाल होता है।
हाँ।
तुम्हें पता है सैटनैव-संबंधी दुर्घटनाओं की वजह से मैं अपनी नौकरी में सालाना
कितने बीमा दावे देखता हूँ?
ढेरों। हाँ, देश के लगभग एक चौथाई हिस्से में यह हो चुका है।
माफ़ करना, काम की बातचीत नहीं करेंगे।
इस छुट्टी में केवल पारिवारिक समय बिताएँगे।
मुझे बेहद ख़ुशी है कि हम यह कर रहे हैं। बस हम तीन।
बस हम तीन?
बात बस यह है कि जब तुमने पारिवारिक समय कहा, तो मैंने...
यहाँ! हम पहुँच गए!
- ए! - ए।
तुमने अपने माता-पिता को आमंत्रित किया।
माफ़ करना। तुम्हें कोई आपत्ति तो नहीं न?
नहीं। नहीं, बचकानी बात मत बोलो। नहीं, कोई बात नहीं। नहीं, यह शानदार है।
बढ़िया है। वैजेस!
इकट्ठे हो जाओ!
- येय! - येय!
- यह रही पॉप स्टार। - यह रही। हैलो कहो।
- हैलो। - हैलो, लीसा!
क्या वह ठीक है? वह थोड़ी बीमार दिख रही है।
स्टिल अप
ए, वैजर्स और वैजेट्स।
मेरे चैनल पर दोबारा स्वागत है।
मैं मार्क वैज हूँ।
आज मेरे साथ एक बेहद ख़ास मेहमान हैं।
नहीं।
उनका नाम रसल है। क़ानूनन, वह मेरे सौतेले पिता हैं,
पर मेरे लिए, वह बस डैड हैं।
और वह बेहद बेवकूफ़ हैं!
ए, वैजी के फ़ैन। क्या हाल-चाल?
"हाल-चाल।" मुझे नहीं पता था यह ऐसा कहेंगे। इनका दिमाग़ सरका हुआ है।
- वे दोनों भी। - हाँ।
बिल्कुल बच्चों जैसे हैं।
- उनमें ख़ूब बनती है, है न? - हाँ। हमेशा से बनती आ रही है।
जब वह जूनियर स्कूल में था,
तब मार्क के टीचर ने उससे पूछा था कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है।
पता है उसने क्या कहा था?
- उसैन बोल्ट? - सौतेला पिता।
सच में? क्या, नौ साल की उम्र में?
जानती हूँ।
आज हम खोलेंगे, कोलमन मेडोवुड...
- हाँ। - ...एयर प्रीमियर... मेरी मदद करेंगे?
- यह भारी है। - एयर प्रीमियर टेंट को।
अब, हम यह टेंट बाद में खड़ा करेंगे और साथ ही हम समीक्षा करेंगे, सनशाइन...
थोड़ा सा ऊपर, जान।
सनशाइन 20-लीटर पोर्टेबल कैंपिंग टॉयलेट का।
और मैं पहले ही बता दूँ यह बेहद सुंदर है।
मैं बेसब्र हूँ।
हम बेहद सफल हुए, है न? जीवन साथी के मामले में।
हम शुरू करने के लिए तैयार हैं, हाँ?
हम बिल्कुल एक जैसी हैं, मैं और तुम।
सच में?
जैसे वह पॉपी से प्यार करता है। मानो वह उसका असली पिता हो।
हाँ, पॉपी उससे सच में प्यार करती है।
मेरा मतलब, वह सच में उसका पिता है, है न?
है न?
हाँ। हाँ।
हमें बेहद ख़ुशी है कि तुमने और मार्क ने हमें इस तरह आमंत्रित किया।
हाँ। बेशक़।
जब मार्क छोटा था, तब हम फ़्रांस में कैंपिंग करने जाया करते थे।
बेहद सुंदर जगह है।
लॉन्गीडॉक-रूसियौं।
पॉपी को वह बेहद पसंद आएगा।
तुम्हें उसे इस बारे में कहना चाहिए। वह बेहद ख़ुश हो जाएगा।
हाँ। शायद अगले साल।
लॉन्गीडॉक-रूसियौं। हाँ, चलो। बोलने की कोशिश करो।
- लॉन्गीडॉ... - लॉन्गीडॉक।
- लॉन्गोडॉक। - नहीं, नहीं। लॉन्गीडॉक।
पक्का वह मेरा मतलब समझ जाएगा,
- है न? - अरे, चलो भी।
अगर कुछ करना ही है, तो अच्छे से करो।
- हम विच्छेद करके कोशिश करेंगे, ठीक है? हाँ? - ठीक है। हाँ। हाँ, चलो करें।
- लौं। - लॉन्ग।
नहीं, सुनो। लौं।
- लौं। - शाबाश।
अब। न्ग।
न्ग।
- न्ग। - न्ग।
सुनो, सुनो। न्ग। न्ग।
- न्ग। न्ग। - न्ग। हाँ। बहुत ख़ूब।
अब, डॉक। डॉक।
- डॉक। - देखा? मुझे पता था तुम बोल सकोगी।
- हाँ, अब। रूसियौं। हाँ। - पता है क्या?
मैं बस यह ले जाती हूँ क्योंकि मुझे पेशाब लगी है।
बढ़िया, जान। हम चाहते हैं कि कोई उसका इस्तेमाल करे
- ताकि अगले वीडियो में उसकी समीक्षा कर सकूँ। - नहीं, जान।
चलो भी। मुझे बस थोड़ी सी जानकारी चाहिए। क्या वह आरामदायक है?
- नहीं, जान, बस करो। नहीं! - क्या वह जल्दी भरता है,
- छूने लगता... समझी? - छी। नहीं, वैजी।
बढ़िया पंप कर रहे हो।
मैं कौन हूँ?
हे भगवान। तुम सच में सो रहे थे?
पता नहीं था तुम जवाब दोगे या नहीं।
मुझे लगा शायद तुम अब भी मुझसे थोड़ा नाराज़ हो।
किस बारे में?
कि मैंने तुम्हें क्लोई के बारे में वह बात नहीं बताई।
अरे, हाँ। मैं उस बारे में भूल गया था।
पर मुझे बेहद खेद है।
हाँ, जानता हूँ। जानता हूँ तुम्हें खेद है।
अब कितने बजे हैं?
नौ बज गए हैं।
- रात के? - हाँ।
- बढ़िया है। यानी वह चला गया होगा। - कौन?
बिल्डर। आख़िरकार मकान मालिक बाथरूम में नई टाइलें लगवा रहा है।
तो, यहाँ कोई रिक, राल्फ़, रॉन नामक आदमी आया था।
वह सुबह के सात बजे आ गया था। वह काफ़ी भयानक था।
तुम्हें पता है कि मैं पुरुषों से बात नहीं कर सकता हूँ,
ख़ासकर उनसे जो औज़ार इस्तेमाल करना जानते हैं।
कल रात को मैच देखा था?
अरे, हाँ। हाँ, नहीं, मैं वह... हाँ, मैं वह कभी नहीं चूकूँगा।
हाँ। आर्सनल ने बढ़िया खेला था, है न?
अरे, हाँ। हाँ।
वे बेहद शानदार लड़के हैं।
मुझे सैलाह के लिए बुरा लगा।
- जानता हूँ, है न? - मेरा मतलब, वह ऑफ़साइड नहीं था।
ऑफ़साइड? नहीं।
हाँ, उसने कोई साइड नहीं छूई थी। उनके पास भी नहीं गया था।
- तुमने मैच नहीं देखा, है न? - नहीं, मैंने नहीं देखा। माफ़ कर दो।
मुझे कॉन्टैक्ट स्पोर्ट से डर लगता है, इसलिए...
मैं बस...
तो, मैंने वही किया जो करना चाहिए था।
जब तक वह घर नहीं चला गया,
मैं कफ़ सिरप की एक बोतल पीकर सो गया।
ख़ैर, पूरा दिन ही बर्बाद हो गया, है न?
यह उचित है। दिन बर्बाद होने से याद आया, कैंपिंग कैसी चल रही है?
मैं बेहद मज़े कर रही हूँ।
वह कैसा था? विश्वास करने योग्य था?
नहीं, बिल्कुल नहीं।
अगर तुम्हें कैंपिंग पसंद नहीं है, तो जाने के लिए क्यों सहमत हुई थी?
क्योंकि वैजी को यह पसंद है।
मैंने बस सोचा था कि यह शानदार होगा, बस हम तीनों जाएँगे।
फिर वैजी ने अपने माता-पिता को आमंत्रित कर लिया।
वैजी के माता-पिता कैसे हैं?
सौतेले पिता बेहद अच्छे हैं। दिलचस्प हैं।
अच्छा? और माँ?
क्रिस्टीन बेहद प्यारी हैं।
वह सकारात्मकता से भरपूर हैं।
दरअसल, वह बेहद, बेहद अच्छी इंसान हैं
और मुझे उनसे बेहद नफ़रत है।
क्या इसका मतलब मैं बुरी इंसान हूँ?
देखो, मैं तुम्हें पहले ही बता चुका हूँ, तुम बेहद बुरी हो। लोग यह जानते हैं।
- वह क्या था? - क्या, क्या था?
क़दमों की आवाज़ लगती है।
- हे भगवान। यह उस फ़िल्म जैसी स्थिति है। - इससे स्थिति समझ नहीं आ रही है।
हैलो? हैलो? क्या वहाँ कोई है?
- वह क्या है? - पता नहीं, मुझे कुछ दिख नहीं रहा है।
- हे भगवान! - क्या हुआ?
हे भगवान, यह गायों का एक बड़ा झुंड है।
गायें?
क्या गायें हमला करती हैं?
नहीं, बेशक़ नहीं।
दरअसल, मुझे नहीं पता। रुको, सब्र रखो। मुझे पता करने दो।
"क्या गायें हमला करती हैं?" ठीक है।
हाँ, हाँ, वे हमला करती हैं। और वे... और वे जान भी लेती हैं।
क्या?
डैनी? डैनी!
डैनी!
- मैं तुम्हें बाद में फ़ोन करूँगा। - नहीं, नहीं, तुम नहीं जा सकते!
नहीं, डैनी, यह सच में बेहद डरावना है...
हैलो।
एक समय की बात है मुझे प्यार होने लगा था
और अब मैं बस टूटकर बिखर रहा हूँ
मेरे बस में कुछ नहीं है इस दिल पर पूर्ण ग्रहण लग गया है
- हैलो? - तुम ठीक हो, दोस्त?
तो तुम अब भी यहीं हो?
हाँ, मैंने सोचा कि काम करना जारी रखूँ, समझे?
एक ही बार में पूरा काम ख़त्म करने की कोशिश करूँ अगर... अगर तुम्हें कोई समस्या नहीं हो तो।
दरअसल, मैं बस...
हाँ, नहीं, टाइलें सुंदर हैं।
मेरे बाथरूम में भी यही टाइलें लगी हैं।
मेरे जीवनसाथी ने चुना था।
उसकी पसंद हमेशा बढ़िया होती है।
ख़ैर, मुझे ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए।
बढ़िया है।
तुम चाय पीना चाहोगे?
हाँ। बढ़िया होगा, धन्यवाद।
हैलो, श्री काऊ।
लीस?
- तुम ठीक हो? - ठीक हूँ।
तो, किससे कतरा रही हो?
किसी को नहीं, पागल। बस थोड़ा अकेले रहना चाहती थी।
गायों के साथ?
हाँ।
हाँ, ये गायें अचानक आ गईं।
इस सप्ताहांत को बाकी सबकी तरह ही।
अरे, लीस, मुझे माफ़ कर दो। मैंने सोचा भी नहीं।
उनके यहाँ होने से समस्या तो नहीं होगी न?
मैं उन्हें यहाँ से जाने को नहीं कह सकता।
नहीं, बेशक़ कोई समस्या नहीं है।
मुझे रसल बेहद पसंद है।
और क्रिस्टीन भी।
मैंने बस सोचा था कि हम अकेले में थोड़ा अच्छा समय बिताएँगे।
हम यह अब भी कर सकते हैं। क्यों न मैं उस पब में एक टेबल बुक करूँ जो हमें रास्ते में दिखी थी?
कल रात के लिए। बस हम तीनों के लिए।
- सच में? - हाँ, बेशक़।
माँ और डैड को दूसरी टेबल पर बैठने से ऐतराज़ नहीं होगा।
No comments yet. Be the first to leave one.