194 ensimmäistä riviä.
रात के 10:41 बजे
जल्द ही।
जल्द ही क्या?
जब तक कोई प्रोपोज़ नहीं करता है।
सुनो, लीस।
- सुनो, लीस। - माफ़ करना। क्या कहा?
हम बस कह रहे थे कि अगली शादी तुम्हारी होगी।
- अरे, नहीं। मुझे नहीं लगता ऐसा होगा। - अगर तुम्हें वैजी नहीं चाहिए, तो मैं उसे अपना लूँगी।
वैसे भी तुम एक तरह से शादीशुदा ही हो। फिर क्यों इंतज़ार कर रही हो?
बस यूँ ही। अभी सही समय नहीं है।
साथ ही, शायद पहले वैजी अपना वजन कम करना चाहेगा ताकि उसकी टक्सीडो फिट हो, तो...
लीसा बस ऐसी ही है।
तुम्हें पता है वह कैसी है। वह चीज़ों को पेचीदा बनाए बिना नहीं रह सकती।
क्या मैंने तुम्हें बताया कि मैं विश्वविद्यालय वाली पेनी से मिली थी?
आगे बोलो।
- नाक ठीक करवाई, फ़िलर, एक स्तन। - चुप रहो।
- ए! लीसा ऑस्गुड, कहाँ जा रही हो? - बस बाथरूम जा रही हूँ।
ठीक है। पर जल्दी लौटना, अगला राउंड तुम्हारा है।
ठीक है।
हैलो। मैं लीसा वैज हूँ।
मैं... मैं मिसेज़ वैज हूँ।
- वैज। मिसेज़ वैज। - समय रहते रिश्ता तोड़ दो!
उसकी बात मत सुनो, लीसा वैज! हम सभी तुम्हारी सफलता की उम्मीद कर रहे हैं!
अगर उसका नाम लेकर तुम इतनी उदास हो जाती हो, जान...
- मैं... हाँ। - ...तो अभी रिश्ता तोड़ देना चाहिए।
- ए... - माफ़ करना। हाँ।
हैलो।
- हाँ? - हैलो। कृपया मुझे दस टकीला दोगे?
आपको ट्रे चाहिए?
नहीं। मैं बस यहीं पीयूँगी।
स्टिल अप
अज्ञात नंबर
- हैलो? - मैं ठीक महसूस नहीं कर रही।
लीसा? तुम कहाँ से फ़ोन कर रही हो? कहाँ हो?
मैं लंदन में ही कहीं हूँ।
- ठीक है, यह अच्छी शुरुआत है। - अरे, हाँ। मैं एक फ़ोन बूथ में हूँ।
फ़ोन बूथ में?
जहाँ फ़ोन अपने ही एक छोटे से ग्रीनहाउस में होता है।
पे फ़ोन? तुम मुझे पे फ़ोन से क्यों फ़ोन कर रही हो?
बिल्कुल सही।
नहीं... ठीक है, मैं सवाल दोहराता हूँ।
तुम मुझे पे फ़ोन से क्यों फ़ोन कर रही हो?
मैंने अपना फ़ोन खो दिया।
और सबसे बुरी बात यह है कि मुझे पता भी नहीं कि मैंने वह कहाँ खोया।
रुको। पर तुम्हें मेरा नंबर याद था?
हाँ, बेशक़, डैनी।
डैनी!
- हाँ। मुझे बताओ। क्या हो रहा है? - ठीक है।
तो, तुम्हें पता है कि आज रात को मेरी दोस्त, जैमा की बैचलरेट पार्टी थी?
- हाँ। - शायद मैंने थोड़ी
पी ली... कुछ ज़्यादा ही पी ली।
और फिर,
शायद मैं थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई थी।
पर जब मैं होश में आई, तो उन सबने सोचा होगा
कि मैं घर चली गई क्योंकि वे सभी मुझे छोड़कर चली गईं।
- तुमने वैजी को फ़ोन किया? - हाँ।
पर वैजी... मेरा मतलब, जब वह सोता है तो उसे उठाना असंभव है।
देखो, कृपया मुझ पर ध्यान दो। तुम अभी कहाँ हो?
ठीक है, मैं सच बोलूँगी, ठीक है? तो बात यह है।
मुझे नहीं पता।
ठीक है, ठीक है। कोई बात नहीं। चिंता मत करो। चलो पता लगाएँ।
- यह क्लब कहाँ था? - हाँ।
- यह हॉक्सटन में था। - ठीक है।
- तुम कितनी देर से पैदल चल रही हो? - बीस मिनटों से
डेढ़ घंटे के बीच।
ठीक है। आस-पास देखो। सड़क पर कोई साइन है?
क्या तुम थोड़ा इंतज़ार करोगे?
लीसा?
लीसा?
डैनी, मैं क्या कर रही थी?
- ठीक है, सुनो। हम यह ऐसे करेंगे। - ठीक है।
मुझे परवाह नहीं अगर तुम्हें किसी पेंशनभोगी से वह चुराना पड़े।
तुम एक फ़ोन हासिल करोगी और मुझे पिन भेजोगी।
- ठीक है। - हाँ।
- यह पिन क्या होता है? - जहाँ तुम मौजूद हो।
- मुझे वह नहीं दिख रहा है। - नहीं।
वह दिखाई नहीं देगा...
बस एक फ़ोन ढूँढो और मुझे अपनी स्थिति मैसेज में भेजो।
- ठीक है। हाँ। - हाँ।
मैं... मैं संदेश में क्या लिखूँ?
संदेश महत्वपूर्ण नहीं... यह नहीं... नहीं।
ठीक है, बस... मुझे एक छोटा सा संदेश भेजना,
-"हैलो, डैनी।" बस यह डाल देना, ठीक है? - ठीक है।
देखो, मैं बस तुम्हें घर पहुँचने में मदद करना चाहता हूँ।
इसलिए कृपया मेरे लिए यह छोटा सा काम करोगी?
हाँ... शायद।
- बढ़िया है। - शायद।
इतना काफ़ी है। ठीक है।
अगर तुम्हें दूसरा फ़ोन नहीं मिला, तो आधे घंटे बाद
इसी फ़ोन से फ़ोन करना, समझी?
अगर मुझे दूसरा क्या नहीं मिला तो?
लीसा, तुम्हें उस पे फ़ोन में सिक्का डालना होगा।
नहीं...
वापस कॉल करने के लिए, एक दबाएँ।
तीस मिनट शुरू
उत्तरी लंदन ओएस एक्स्प्लोरर
हॉक्सटन
चलो भी, लीसा।
क्लॉक टाइमर
- हैलो! - ए।
आख़िरकार... तुम्हें कोई फ़ोन मिल गया?
- हाँ। यह एल का फ़ोन है। - क्या मैं टिकटॉक पर हूँ?
नहीं, नहीं हो। यह बस... बस मैं हूँ।
मैं एल की दुकान में हूँ। एल के पास फ़ोन है और उसके पास दुकान है।
विश्वास होता है?
- मैं यह दुकान 1996 से चला रहा हूँ। - क्या?
- वह यह दुकान 1996 से चला रहा है। - हाँ, मैंने वह सुन लिया था। तुम कहाँ हो?
मैंने कहा न, मैं एल की दुकान में हूँ।
बेशक़, एल की दुकान में हो।
मैं बस नक़्शे में दुकान ढूँढ लूँगा। विश्वास करोगी? वह नक़्शे में नहीं है।
- यह अजीब है। - यह सच में अजीब है।
हाँ। कृपया, देखो। तुम लंदन के किस हिस्से में हो?
- एल... - हाँ?
माफ़ करना, हम कहाँ हैं?
यह वेल स्ट्रीट, हैक्नी है, जान।
- ठीक है। धीरज रखो... - यह बढ़िया है।
हाँ। ठीक है, तुम लगभग घर के रास्ते में ही हो।
- सच में? यह अच्छी ख़बर है। - हाँ।
हाँ।
- ठीक है। तुम वहाँ से बस पकड़ सकती हो। - हाँ।
यह ऐसा है मानो मुझे हैक्नी आना ही था
ताकि यह पल घटित हो सके।
- मेरा मतलब समझ रहे हो, डैनी? - ज़रूर।
ठीक है, तो वहाँ से दो बसें लेनी होंगी।
- पहली बस, 253। - अरे, 253।
हाँ। और दूसरी, 91।
इक्यानवे। ठीक है।
- दो सौ तिरपन। 91। 253। 91... - तुम क्या कर रही हो?
मैं संख्याएँ गा रही हूँ।
दरअसल संख्याएँ बेहद अजीब होती हैं, है न?
कृपया अब एल को फ़ोन दो।
- फ़ोन उसे दो। - हैलो।
हैलो। परेशान करने के लिए माफ़ी चाहूँगा, पर क्या तुम
मेरी दोस्त को बस संख्या 253 में चढ़ने में मदद कर दोगे?
हाँ। दरअसल बस संख्या 253 मेरी दुकान के बाहर ही रुकती है।
- मैं उसे ख़ुद चढ़ा दूँगा। - शुक्र है।
बहुत-बहुत धन्यवाद। तुम बेहद शानदार हो।
हाँ। लीसा, सब ठीक है। एल सुनिश्चित करेगा कि तुम उस बस में चढ़ो।
- एल कौन है? - एल कौन है?
क्या तुम...
चली गई।
रात के 02:15 बजे - रात के 02:16 बजे - रात के 02:17 बजे
- हैलो। - हैलो।
- वह घर जैसा नहीं लग रहा है। - नहीं।
- बस में थोड़ी गड़बड़ी हो गई। - तुम ग़लत बस में चढ़ गई?
नहीं। मैं ग़लत दिशा में जाने वाली सही बस में चढ़ी थी।
ठीक है। यह ग़लती हो सकती है।
- अब तुम कहाँ हो? - मैं कहाँ हूँ?
बरमंडज़ी।
- बरमंडज़ी? - जमैका रोड।
ठीक है। जमैका रोड में कहाँ?
- एक लॉन्ड्रेट में। - उस लॉन्ड्रेट का नाम क्या है?
- लॉन्ड्रेट। - यह लॉन्ड्रेट है।
- सच में? - हाँ।
लॉन्ड्रेट
यह लीना है।
उसने मेरी जान बचाई। मुझे अपना फ़ोन इस्तेमाल करने दिया।
हैलो। हैलो, लीना। उसकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद।
चिंता मत करो, जान। वह इस जगह को रोशन करती है।
- ठीक है। - धन्यवाद, लीना।
- मैं तुम्हारे लिए एक कैब बुक कर देता हूँ। - अरे, नहीं, नहीं।
नहीं। अभी नहीं।
यहाँ एक ड्रायर है और हम पता करने की कोशिश में हैं कि अंदर क्या है।
और मुझे लगता है कि एक विशाल पुरुष-तकिया है।
लीना को लगता है कि वह कई ब्रा का एक बड़ा गुच्छा है। हमने पैसे लगाए हैं।
- कितने? - 150 पाउंड।
लीसा, नहीं। शायद लीना तुम्हारा फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
- क्या? नहीं। बेशक़ वह ऐसा नहीं कर रही है। - हाँ।
- तुम्हें तुरंत वहाँ से निकलना होगा। - नहीं, मैं नहीं जा सकती।
अगर मैं सही हुई तो?
पर मुझे काफ़ी भूख लगी है। शायद पास ही कोई कबाब घर हो।
तुम्हें भूख कैसे लग सकती है?
तुम पूरी रात बस कुकी ही खा रही हो।
सच में, है न?
पिपा बैचलरेट पार्टी में ये कुकी लेकर आई थी।
और पता नहीं, पक्का बेहोश होने से पहले मैंने इन्हें अपने बैग में
डाल लिया होगा।
पिपा बैचलरेट पार्टी में कुकी लेकर आई थी?
- हाँ। - घबराना मत। वे भाँग से बने कुकी हैं।
नहीं, नहीं हैं।
लीसा। बैचलरेट पार्टी में बिस्किट का डब्बा कौन लाता है?
पिपा को बेक करना बेहद पसंद है। मुझे नहीं लगता कि तुम उसे अच्छी तरह जानते हो।
हे भगवान।
डैनी, तुम्हें लगता है कि ये... तुम्हें लगता है कि ये बिस्किट खाकर मुझे नशा हो गया है?
हाँ। तुम क्या कर रही हो? बिस्किट खाना बंद करो।
माफ़ कर दो। ये बस बेहद स्वादिष्ट हैं।
- क्या लगता है तुमने कितने खाए होंगे? - पाँच या छह?
- पाँच या छह? - शायद सात।
- ठीक है, तो फिर आठ खाए होंगे। - शायद लगभग दस खाए होंगे।
लीना। लीना, यह रुक रहा है।
वह क्या है?
शायद वह एक पुतला है। उसकी एक चोंच है।
सुबह के दो बजे पुतला कौन धोता है?
हे भगवान। तुमने बिल्कुल सही कहा। और वे इसके साथ क्या कर रहे हैं?
No comments yet. Be the first to leave one.