200 ensimmäistä riviä.
रात के 10:41 बजे
मैं अब भी पूरी तरह से जगी हुई हूँ। शायद दबाव की वजह से।
अगर मैं शांत नहीं हो सकी तो?
जब भी मैं शांत होना चाहता हूँ, तो आँखें बंद करके एक शानदार, गर्म बाथटब में होने की कल्पना करता हूँ।
मुझे बाथटब से नफ़रत है। उसमें अपने ही मैल में पड़े रहना होता है। दरियाई घोड़े की तरह।
इसलिए बाथटब से निकलने के बाद, मैं हमेशा नहाता हूँ।
यह बेतुका है।
यह बस नहाने में दुगुना समय बर्बाद करने जैसा है।
तुम सीधे शावर में क्यों नहीं नहाते?
क्योंकि मुझे बाथ टब मे जाना और दरियाई घोड़े की तरह अपने मैल में बैठना पसंद है।
इसलिए सुबह मेरे लिए गर्म पानी नहीं बचता है।
यह करने के लिए शाबाश।
नहीं, मैं यह करना चाहती हूँ।
- तो फिर, मैं तुमसे सुबह मिलूँगा। - हाँ।
- शुभकामनाएँ। - धन्यवाद।
ठीक है।
मुझे तुम्हारी याद आएगी।
बेशक़ आएगी। क्योंकि मैं शानदार हूँ।
साथ ही, पानी के अगले बिल का भुगतान तुम करोगे।
उचित है।
- शुभरात्रि, वैज। - शुभकामनाएँ।
- हाँ, माफ़ करना। - चलो भी, दोस्त।
मेरे पास पूरा दिन नहीं है।
धन्यवाद।
- हैलो। - हैलो।
- लीसा ऑस्गुड। - ठीक है।
वाइटैलिटी स्लीप क्लिनिक
कृपया, यह भर देंगी?
धन्यवाद।
- आपका कमरा इस तरफ़ है। - धन्यवाद।
क्या मैं आपके पीने के लिए कुछ लाऊँ?
मैं वाइट वाइन पीना चाहूँगी।
- मुझे नहीं लगता... - नहीं, मज़ाक था। माफ़ करना, कुछ नहीं चाहिए। धन्यवाद।
धन्यवाद।
ठीक है, हाँ, यह सुंदर है...
स्टिल अप
ठीक है, सवाल। बाथटब से निकलने के बाद, क्या तुम दोबारा शावर में नहाते हो?
नहीं। यह नहाने में दुगुना समय बर्बाद करने जैसा होगा। यह पागलपन है।
धन्यवाद। मैंने भी यही कहा था। माफ़ करना, मुझे बस एक और राय जाननी थी।
चलो तुम्हारा कमरा देखें। वह कैसा है?
क्या तुम बज़्ज़ लाइटयर ताबूत की कल्पना कर सकते हो?
क्या कह रही हो? नहीं।
यह थोड़ा आकस्मिक था, है न?
पर, सच कहूँ तो, तुम्हें भी यह करने के बारे में सोचना चाहिए।
क्या? तुम्हें अभी पता भी नहीं कि यह कारगर है या नहीं।
- वाह। तुम अच्छी दिख रही हो। - धन्यवाद।
वह शानदार है। बिल्कुल ऐसे ही।
इस समय, मैं कुछ भी आज़माऊँगी।
शायद वैजी को मेरी काफ़ी चिंता होने लगी है।
कल उसने मुझे पॉपी का एक खिलौना कुकर में डालते हुए देख लिया था।
तुमने क्या किया?
दरअसल, वह खिलौने वाली केतली थी,
पर मैं बस... मैं बिना नींद के नहीं रह सकती, है न?
क्या लगता है इससे तुम्हें क्या फ़ायदा होगा? तुम्हें लगता है वे तुम्हें ठीक कर देंगे?
भगवान, काश ऐसा हो।
और अगर क़िस्मत अच्छी रही, तो वे मेरे रेस्टलैस लैग सिंड्रोम का
कुछ कर सकेंगे।
- तुम्हारे रेस्टलैस क्या? - यह सच में अजीब है।
जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूँ, मेरे पैर चलना चाहते हैं।
तुम और तुम्हारे पैर एक ही दिमाग़ साझा करते हैं?
हाँ, अब मुझे शक़ है कि यह सच नहीं है, डैनी।
यही सच्चाई है।
वह क्या था?
वह डेज़ी थी।
डेज़ी कौन है?
यह है डेज़ी।
वह कहाँ से आई?
हाँ, एडम ने मेरा दरवाज़ा खटखटाया था।
ठीक हो, दोस्त?
मेरे लिए डेज़ी की देखभाल करोगे?
- डेज़ी कौन है? - क्या?
डेज़ी, डैनी से मिलो।
जब तक मिसेज़ जैक्सन अस्पताल में हैं, मैं इसकी देखभाल कर रहा हूँ।
उनकी छाती में दोबारा दर्द उठा है। पर मुझे अभी-अभी काम पर बुलाया गया है।
केमिकल प्लांट में आग लगी है।
अब, डेज़ी को ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं है।
पर, अभी उसे कुछ समस्याएँ हो रही हैं। भावनात्मक समस्याएँ।
किस तरह की समस्याएँ?
उसके थेरेपिस्ट ने कहा है कि यह नैदानिक अवसाद है।
- उसकी हीन भावना के कारण हुआ है। - माफ़ करना, इसकी थेरेपिस्ट भी है?
डेज़ी को ऊँची आवाज़ें, तेज़ लाइटें या आश्चर्यचकित होना पसंद नहीं है।
और उसे आलोचना सच में पसंद नहीं है। इससे वह बेचैन होने लगती है।
मैंने बस सोचा कि तुम्हारी समस्याओं के चलते,
तुम दोनों में ख़ूब जमेगी।
और अगर उसे तनाव हो ही जाता है, तो श्री पॉपेट उसे शांत कर देंगे।
और चूँकि मैं इतना शानदार पड़ोसी हूँ, मैंने कहा...
नहीं। बिल्कुल नहीं। धन्यवाद।
ठीक है। चलो।
- नन्ही सी डेज़ी। - नन्ही सी?
मैं इस पर ज़ीन डालकर, इस पर सवार होकर शहर जा सकता हूँ। इसे देखो। इसके बाइसेप हैं।
सबसे ज़्यादा परेशानी की बात यह है कि इसे अकेली रहना पसंद नहीं है। मैंने टॉयलेट जाने की कोशिश की, समझी?
और वह दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुस आई। मुझे लगा एसएएस वाले आ गए।
शायद उसे ज़ोर की लगी थी।
देखा, यह मुझे अकेला छोड़ती ही नहीं है।
- तुम्हें मुझसे क्या चाहिए? - वह तुम्हें पसंद करती है, डैनी।
तुम्हें तो ख़ुश होना चाहिए।
एक मादा को तुम में दिलचस्पी है। यह अक्सर नहीं होता है।
- यह कठोर था। - माफ़ कर दो।
दरअसल, इससे याद आया। मैं एमी से संपर्क करने के बारे में सोच रहा हूँ।
सच बताना, हाल ही में एक लड़की की उँगली काट देने के बाद,
- उससे कितने समय के बाद संपर्क करना चाहिए? - मैं कहूँगी, 500 साल बाद।
सच में?
बेहद अफ़सोस की बात है।
- वह शानदार थी। मुझे सच में पसंद आई थी। - हाँ।
वह बेहद मज़ाकिया थी।
बेहद मज़ाकिया, हाँ। बेहद, बेहद मज़ाकिया।
- मुझे याद है। - वह बेहद मज़ाकिया थी।
देखो, दरअसल मैं अभी बातें करती नहीं रह सकती
क्योंकि मुझे सोने की कोशिश करनी है, ठीक है?
हाँ। मुझे भी चलना चाहिए।
अरे, अच्छा? तुम्हें क्या काम है?
मुझे नौकरी के साक्षात्कार की तैयारी करनी है।
- कहाँ? - "रोलिंग स्टोन" मैगज़ीन के साथ।
नहीं। बस करो। हे भगवान। डैनी, यह शानदार है।
तुमने कुछ कहा क्यों नहीं?
क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि नज़र लगे।
यह बस साक्षात्कार है, इसलिए मैं उम्मीदें पालना नहीं चाहता हूँ।
बस साक्षात्कार है? नहीं, यह शानदार है। मेरा विश्वास करो। तुम्हें यह नौकरी ज़रूर मिलेगी।
नहीं। तुमने कर दिया। नहीं, तुमने बोल दिया।
- तुमने नज़र लगा दी। - क्य... नहीं।
शाबाश।
तुम कहाँ चली गई?
लीसा। मैं डॉ. स्टैफ़र्ड हूँ। तुम कैट से मिल चुकी हो।
हैलो।
तो, मैं बस तुम्हें थोड़ा समझा दूँगी कि यहाँ क्या होगा।
- हम तुम्हारी निगरानी करेंगे इन... - पॉलीसॉम्नोग्राफ़िक चुंबक से?
तुमने कुछ शोध किया है।
ये तुम्हारी नींद के पैटर्न और संज्ञानात्मक व्यवहार का आकलन
और अध्ययन करने में हमारी मदद करते हैं। हम परिणामों का इस्तेमाल...
मेरी नींद की बीमारी और रात के नित्य-कर्मों के इलाज के लिए
रणनीति तैयार करने में करेंगे।
लगता है हमारे सामने एक विशेषज्ञ है, कैट।
यह बिल्कुल भी तकलीफ़देह नहीं होगा।
बस "सहमत हूँ" पर दबाइए।
माफ़ करना। मैंने पन्ना खो दिया।
- माफ़ करना। - चिंता मत करो।
मुझे बस ढूँढने की कोशि...
मुझे आपके जूते पसंद आए।
धन्यवाद। कैट को लगता है कि ये थोड़े भड़कीले हैं।
मेरा वह मतलब नहीं था।
ठीक है। जबकि हम कैट का इंतज़ार कर रहे हैं।
क्या तुम्हारे पास कोई प्रेरक पदार्थ है, जैसे कि कैफ़ीन युक्त पेय,
या यंत्र और उपकरण? लैपटॉप, टैबलेट या फ़ोन?
- बढ़िया है। - नहीं।
अब, क्या तुम टॉयलेट गई थी?
हाँ, गई थी पर कुछ नहीं निकला।
क्या इससे मेरे निदान पर असर पड़ेगा?
इससे कोई समस्या नहीं होगी। अगर रात को जाना पड़े, तो जा सकती हो।
बस अपना माइक बंद करना याद रखना। वह वहाँ वह छोटा सा बटन है।
- मिल गया। - प्रेस को सूचित कर दो। महाराज को ख़बर दे दो।
बस यहाँ दबाओ।
तो, साढ़े ग्यारह हो चुके हैं। जल्द ही लाइटें बंद हो जाएँगी।
कृपया सोने की कोशिश करना।
- शुभरात्रि। - शुभरात्रि।
- मुझे आपके जूते सच में पसंद है। - अब देर हो चुकी है, कैट।
बोवी एंड प्रिंस - द हॉलोग्राम सुपरबैंड
मेरी ज़िंदगी इतनी कठिन क्यों बना रही हो? वह बस एक बिल्ली है। ओए।
यहाँ ऊपर बैठो। यहाँ ऊपर बैठो। दोबारा ऊपर बैठो।
वहीं बैठी रहो। देखो।
मुझे बस... और फिर मैं...
ओए। मेरी बात सुनो। रुको। वहीं रुको। मैं श्री पॉपेट को लेकर आ रहा हूँ।
डेज़ी, यह क्या है? देखो मैं क्या...
यह क्या...
नहीं, नहीं। नहीं, तुमने क्या किया?
हे भगवान। तुमने क्या किया? तुम... तुम विशाल... बालदार कमीनी कहीं की।
डेज़ी, वापस आओ। माफ़ कर दो। मैंने ग़लती से बोल दिया। ग़लती से "कमीनी" बोल दिया।
हैलो?
उसने सब तबाह कर दिया।
क्या?
मेरे साक्षात्कार की सारी तैयारी। और चार घंटों में साक्षात्कार है। एलए समय के अनुसार।
- हे भगवान। यह बेहद बुरा हुआ। - अरे, हाँ।
बेहद बुरा। सब डिलीट हो गया। तैयारी, डिलीट हो गई। विचार, डिलीट हो गए।
सब डिलीट हो गया। मैंने "बोवी एंड प्रिंस, द हॉलोग्राम सुपरबैंड" पर
ढेरों पन्ने लिखे थे। मेरे पास "क्रेमेटेड टू क्रीडेन्स" था,
"द अल्टीमेट सेंड-ऑफ़" था। सब मिट गया। उसने सारा डिलीट कर दिया।
और उसने इसे ऐसे डिलीट किया कि उसे वापस हासिल करना असंभव है।
यह कैसे संभव है?
तुम्हें लगता है वह किसी तरह की बदमाश जीनियस है?
- रुको, क्या हम डेज़ी की बात कर रहे हैं? - हाँ, और वह बेवकूफ़ बनने का ढोंग कर रही है।
उसने मेरे लैपटॉप की भाषा को स्पैनिश में बदल दिया।
- क्या? - हाँ।
मैंने स्पैनिश में "विघ्न निवारण" ढूँढा, जो कि ठीक है,
पर अब मुझे ग़लत भाषा में विघ्न निवारण करने के लिए
विघ्न निवारण पन्ना इस्तेमाल करना पड़ रहा है। यह बर्दाश्त के बाहर है।
मैं परेशान हो रहा हूँ।
माफ़ करना। मुझे पता है कि अभी तुम्हें सोना चाहिए,
पर तुम इकलौती इंसान हो जिसे मैं फ़ोन कर सकता हूँ।
नहीं, कोई बात नहीं। सब ठीक है।
देखो, बस साँस लो, ठीक है? बस सुनिश्चित करो कि... तुम साँस ले रहे हो?
दुर्भाग्यवश, हाँ।
ठीक है, मुझे दो सेकंड दो।
हैलो। माफ़ करना, मुझे तुरंत टॉयलेट जाना है।
क्या यह... क्या मैं जा सकती हूँ?
दरवाज़े पर ताला नहीं लगा है, मिस ऑस्गुड।
बढ़िया है।
कैसे हो? तुम ठीक हो?
अरे, हाँ। बहुत बढ़िया।
बढ़िया है। मैं बस टॉयलेट ढूँढने की कोशिश कर रही हूँ।
हाँ।
टॉयलेट - लिफ़्ट - सीढ़ियाँ
No comments yet. Be the first to leave one.