200 ensimmäistä riviä.
स्टिल अप
तुमने चाबियाँ ले लीं न?
हाँ। हाँ, ले लीं।
रात के 11:27 बजे
स्नूज़र्स
ए।
फ़ोन उठा लिया। एक सेकंड के लिए लगा था शायद तुम सोई हुई होगी।
नहीं। हमेशा की तरह, अब भी जगी हूँ।
सोने में मदद करने वाला ऐप, अह, काम कर रहा है?
दरअसल, मैंने कल रात को उसे दोबारा आज़माया था।
उस आदमी को तुम्हें बात करके सुलाना चाहिए, है न? पर उसकी आवाज़ इतनी सेक्सी है
कि मैं कल्पना करने लगी कि वह मुझे जलते हुए तेल के रिग से बचा रहा है।
जो कि बढ़िया है, पर अगर तुम अनिद्रा के रोगी हो, तो बेकार है।
तुमने कभी उन्हें आज़माया?
नहीं।
सम्मोहन, एक्यूपंक्चर, कुछ भी काम नहीं करता है।
मैंने ऑनलाइन एक किताब खरीदी थी
जिसका नाम था "वन थाउज़ेंड एंड वन स्लीप क्योर्स एंड रेमेडीज़।" बकवास थी।
वह बकवास चीज़ों से भरी थी। जैसे, लैवेंडर से भरा हैट पहनें।
किसी और के सोने की रिकॉर्डिंग सुनें।
केवल एक नासिका से साँस लें।
मुलायम गद्दे पर सोएँ। सख़्त गद्दे पर सोएँ।
मुलायम गद्दे को सख़्त गद्दे के ऊपर रखें।
फिर दोनों पर सोएँ।
किसी नॉर्स भगवान से प्रार्थना करें। अपनी आँखों को नज़रअंदाज़ करें।
नहीं। ठीक है, देखो,
शायद मैंने इनमें से कुछ बनाकर बोला, पर, तुम समझ गई होगी।
माफ़ करना, मैंने तुम्हारी एक भी बात नहीं सुनी।
डैनी, तुम अंधेरे में क्यों रेंग रहे हो?
- तुम मेरे पड़ोसी को जानती हो? - जिसे बिल्लियाँ बेहद पसंद हैं?
- कैट मैन। - तुम्हें यह पसंद आ रहा है?
पता नहीं क्यों, पर उसने मुझे उसकी बिल्ली की जन्मदिन की पार्टी में बुलाया है।
उसकी उम्र कितनी है?
सत्रह साल। हम सभी ने मिलकर उसे गाड़ी चलाना सिखाने का इंतज़ाम किया।
ख़ैर,
मुझे पार्टी में न जाने के लिए बहाना देना पड़ा
और बिना अच्छी तरह सोचे, मैंने थोड़ा बचकाना बहाना दे दिया।
क्यों? तुमने उससे क्या कहा?
कि मैं महीने भर के लिए दुनिया के हर डिज़्नीलैंड में रहने जा रहा हूँ।
- तुमने उससे ऐसा क्यों कहा? - वहाँ कभी नहीं गया हूँ। हमेशा से जाना चाहता था।
मैंने सोचा अभी वहाँ जाने के लिए अच्छा समय होगा।
पर तुम कभी घर से निकलते ही नहीं हो।
हाँ, जानता हूँ। मेरे तर्क में ख़ामियाँ हैं।
और अब उसे लगता है कि मैं घर में नहीं हूँ।
वह मेरे आँगन में पार्टी कर रहा है। घंटों से पार्टी चल रही है।
ठीक है, तो पूरे महीने के लिए यही तुम्हारी योजना है?
जब भी वह बाहर रहेगा, तुम बस अंधेरे में रेंगते रहोगे?
हाँ। अब मैं प्रतिबद्ध हूँ।
और अच्छी बात यह है कि सोचो मैं बिजली का कितना खर्च बचाऊँगा।
तुम बस पर्दे क्यों नहीं खींच देते?
मेरे पास पर्दे नहीं हैं।
और अगर मैंने पर्दे खरीदकर टाँग दिए और उसने उन्हें देखा, तो वह सोचेगा,
"ये पर्दे कहाँ से आए?" और उसे पता चल जाएगा कि मैं घर में हूँ।
तो यह पेचीदा समस्या है।
बस एक सवाल है।
तुम खाने का क्या करोगे?
या पड़ोस का एडम अब भी तुम्हारे लिए खरीददारी कर रहा है?
नहीं, मुझे उसे भी विश्वास दिलाना पड़ा कि मैं डिज़्नीलैंड में हूँ।
तुम्हें पता है वह कैसा है।
अगर उसे सच्चाई का पता चल गया, तो वह 30 सेकंड में पूरी इमारत के सामने सच्चाई उगल देगा।
- हाँ। - देखो, सब ठीक है।
मैं ठीक हूँ। अच्छा महसूस कर रहा हूँ। फ़्लैट में जो भी है, मैं उससे गुज़ारा कर लूँगा, यानी...
मेयोनेज़ के एक जार और फ़्रॉस्टीज़ के एक पैकेट पर।
हाँ, मैंने इस योजना पर अच्छी तरह से विचार नहीं किया, है न?
यह ऐसा एक समय है जिसमें बाहर जाने में सक्षम होना
- काफ़ी लाभदायक हो सकता है। - सच में? धन्यवाद।
पर मैं बाहर नहीं जा सकता। और अब मुझे भूख लगी है। मुझे पिज़्ज़ा मँगवाना होगा।
कैट मैन, डिलीवरी वाला।
किसी से छुपना इतना पेचीदा होता है।
मैं यह जोखिम उठाऊँगा।
बस आज़माकर देखूँगा, देखता हूँ यह संभव है या नहीं।
कैट मैन हेमशा के लिए बाहर नहीं रह सकता।
ठीक है। एक एंचोवी और अनानास।
छी, एंचोवी और अनानास?
बिल्कुल। आ रहा है। तुम कहाँ हो?
दवाख़ाने आई हूँ।
पॉपी का चिकन पॉक्स।
वह अब भी छोटी बंदरिया की तरह ख़ुद को खुजा रही है
और हमारे पास पैरीडाइन ख़त्म हो गया था।
और साथ ही, अब उसकी क्लास के ज़्यादातर बच्चों को यह बीमारी हो गई है।
हफ़्ते भर से माता-पिताओं के व्हाट्सएप पर बवाल मचा हुआ है। मुझे बेहद बुरा लग रहा है।
तुम्हें क्यों बुरा लग रहा है?
याद है मैंने कहा था
कि मैं पॉपी को स्कूल के दौरे पर लेकर नहीं गई
- क्योंकि उसे चिकन पॉक्स हुआ है? - क्या हुआ, माँ?
कुछ नहीं।
- हाँ, हम एक मिनट में निकलेंगे। - माँ!
मुझे बस पहले कुछ बनाना होगा।
दरअसल, मैं उसे ले गई थी।
लो। अब तुम सच में भेड़ जैसी दिख रही हो।
- बा! - बा।
मैं वह कभी छोड़ने वाली नहीं थी।
क्या, और ज़ैक की कमीनी माँ को दोबारा मुझसे जीतने देती?
सब ठीक है?
हाँ, ठीक है।
हम बस घर में यही करते हैं।
कल रात को हमने लज़ान्या खाया था। काफ़ी परेशानी हुई थी।
मैं समझ गई थी कि उसे शक़ होने लगा था, पर मैं बच निकली।
काफ़ी चालाक हो। और अनैतिक भी।
अब तुम शुरू मत हो जाओ। ऊह, मैंने स्नूज़र्स नामक नई गोलियों का विज्ञापन देखा था।
अनिद्रा के रोगियों के लिए अतिरिक्त ताक़त।
मुझे देखना चाहिए यहाँ वो गोलियाँ मिलेंगी या नहीं।
नहीं, मत लो। उन्हें लेने से नींद नहीं आती है।
बस हर चीज़ का स्वाद गोभी जैसा लगने लगता है।
गोभी के अलावा, जिसका स्वाद पहले से ही गोभी जैसा होता है।
पर तुम्हें पता है मैं क्या कहने वाली हूँ, है न?
नहीं, क्या हम कृपया एक रात यह बातचीत किए बिना रह सकते हैं?
मैं तुम्हारे साथ स्लीप क्लिनिक नहीं जाऊँगा।
चलो भी।
नहीं। क्लिपबोर्ड लिए लोग मुझे सोते हुए देखें?
मुझे यह पसंद नहीं कि कोई मुझे सोते हुए देखे।
साथ ही, अगर...
अगर मैं नींद में...
ख़ुद को सहलाने लगा तो?
क्या तुम नींद में ख़ुद को सहलाते हो?
पता नहीं, पर यह देखते हुए कि जागते समय ख़ुद को कितना सहलाता हूँ,
इसकी संभावना ज़रूर है।
वैसे भी, अगर तुमने मेरे साथ रात बिताई, तो क्या वैजी को ऐतराज़ नहीं होगा?
शायद नहीं। वह बस तुम्हें मेरी सहेलियों में से एक मानता है। समझे,
मूल रूप से एक महिला मानता है।
सच में? यह जानकर ख़ुशी हुई।
रुको। वैजी फ़ोन कर रहा है। मैं तुम्हें बाद में फ़ोन करूँगी।
हैलो, वैज।
घबराने की ज़रूरत नहीं है। वह सो चुकी है
और मैं सबसे बेहतरीन सौतेला पिता हूँ।
तुमने यह कैसे किया?
मैंने बस उसे कुछ पढ़कर सुनाया।
मैंने भी यह कोशिश की थी। तुमने क्या पढ़कर सुनाया?
अरे, बस "द हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिक्स।"
माफ़ करना, क्या?
"द हिस्ट्री ऑफ़ ब्रिक्स।"
- तुम वह अभी क्यों पढ़ रहे हो? - शनिवार के लिए।
- हाँ, ईंट वाली चीज़। - हाँ, तुम मुझे जानती हो।
तैयार रहना बेहद ज़रूरी है।
साथ ही, दरअसल यह सच में दिलचस्प है।
फ़िलहाल 12वीं शताब्दी के ईंट गॉथिक काल के बारे में सीख रहा हूँ।
ठीक है। अगर तुम ख़ुश हो, तो ठीक है।
कृपया मुझे छोड़ मत देना।
तुम्हें खुजली की दवा मिली?
नहीं। मैं फ़ार्मासिस्ट का इंतज़ार कर रही हूँ।
कोई बात नहीं। मुझे और सात अध्याय पढ़ने हैं।
ठीक है। मुझे बता देना अंत में क्या होता है।
दरअसल, मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा कहानी है जो...
तुम मज़ाक कर रही थी, है न?
थोड़ा सा, हाँ। क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ ले आऊँ?
तुम मुझे सरप्राइज़ दे सकती हो।
ठीक है। चुनौती स्वीकार है। यहाँ से निकलते ही संदेश भेज दूँगी।
- ठीक है। अलविदा। - ठीक है, अलविदा!
ठीक है, हम कहाँ थे?
सब ठीक है?
हाँ, सब ठीक है। नी सपोर्ट। बढ़िया है।
- मैं उसके लिए एक ले जाऊँगी। - अरे, हाँ।
- वह इस सप्ताहांत को एक ब्रिक-एथलॉन में भाग लेगा। - यह ब्रिक-एथलॉन क्या है?
यह एक ट्राइएथलॉन जैसा ही है। वे दौड़ेंगे, तैरेंगे और साइकिल चलाएँगे।
पर अंत में, उन्हें एक छोटी सी दीवार बनानी होगी।
बढ़िया है।
फ़ार्मासिस्ट आ गया?
नहीं। काउंटर पर कोई नहीं है। पक्का पीछे गया होगा।
एक काम करो। उनका ध्यान आकर्षित करो। चिल्लाओ।
नहीं। मुझे इससे नफ़रत है। यह अशिष्टता है।
- क्या हुआ? - चुप रहो।
तुम चुप रहो। मैंने कुछ नहीं कहा। तुम क्या कर रही हो?
ज़ैक की माँ आई है।
- लीसा। हैलो। - केट, हे भगवान। यह बेहद अजीब है।
- क्या तुम मुझसे छुप रही थी? - छुप रही थी? हे भगवान, नहीं।
नहीं, मैं क्यों... तुम्हें ऐसा क्यों लगा... नहीं।
बेशक़ छुप नहीं रही थी, नहीं।
ज़ैक को चिकन पॉक्स हुआ है।
अरे, नहीं।
वैसे, पॉपी कैसी है?
वह अपना मुखौटा उतारना ही नहीं चाहती थी, है न?
नहीं। वह जितना संभव हो सके भेड़ की सही नक़ल करना चाहती थी।
वह आज-कल काफ़ी व्यवस्थित हो गई है।
तो पक्का तुम्हारे हाथ में जो कैलामाइन लोशन है,
वह किसी और चीज़ के लिए है?
हाँ, हाँ। बिल्कुल।
- ख़ैर, मुझे लौटना चाहिए। - ठीक है।
फ़ार्मासिस्ट कहाँ है?
पता नहीं। मैं बस यहीं इंतज़ार कर रही थी।
- क्या तुमने चिल्लाया? - यह अच्छा विचार है।
- नहीं, मैं... - हैलो?
हैलो?
तो, लगता है हमें बस इंतज़ार करना होगा।
एक-साथ।
- मैं तुम्हारे लिए यह खरीद दूँ? - तुम ऐसा क्यों करोगी?
मुझे बस लगता है कि हम माँओं को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। अगली बार तुम खरीदकर देना।
ठीक है। ख़ैर, धन्यवाद।
हाँ।
माफ़ करना, मैं अब बोल सकता हूँ?
मुझे यहाँ से निकलना होगा।
मैंने जिन भी बच्चों को संक्रमित किया होगा, मैं उनके माता-पिता से नहीं मिल सकती।
हैलो? श्री फ़ार्मासिस्ट?
श्रीमती फ़ार्मासिस्ट?
- कोई है? - एक सलाह दूँ?
लोशन ले लो और पैसे छोड़ जाओ।
नहीं कर सकती। मेरे पास केवल कार्ड है।
तुम्हें कार्ड मशीन इस्तेमाल करना आता है?
दरअसल, आता है। पर यह ग़लत लगता है।
- ठीक है, ठीक है। - चलो भी।
ठीक है।
No comments yet. Be the first to leave one.