Still Up

Still Up

Lataa Hindi -tekstitys

Kausi 1

Julkaisutiedot

Still Up S01E03 WEB x264-TORRENTGALAXY
Still Up S01E03 720p ATVP WEB-DL DDP5 1 Atmos H 264-CMRG
Still Up S01E03 1080p WEB H264-NHTFS
Kommentaari sash35

Tunnisteet

web
x264
Web-DL
web-dl
WEB-DL
720p
720
1080
Julkaistu: 2023-09-24
Lataukset: 9
Kuulovammaisille: No

Hindi tekstityksen esikatselu

200 ensimmäistä riviä.

स्टिल अप

रात 08:45 बजे

दिलचस्प है।

मुझे ठोड़ी कहना होगा।

तुम बिना ठोड़ी के रह सकते हो?

आराम से।

पर फिर तुम्हारे दाँतों को चेहरे के नीचे से गिरने से क्या चीज़ रोकेगी?

विश्वास करो। मैं काम चला लूँगा।

ख़ैर, यह तुम्हारी "बिना घुटनों" वाली ज़िंदगी से काफ़ी बेहतर ज़िंदगी होगी।

बस दो अकड़ी हुई टाँगें। यह बेहूदा होगा।

उदहारण के लिए, तुम फ़ॉर्कलिफ़्ट कैसे चलाओगी?

मुझे उसकी परवाह नहीं होगी।

ब्रेक-डांस। तुम ब्रेक-डांस नहीं कर पाओगी।

फिर से, इसका मेरी ज़िंदगी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मैं बिना घुटनों के आसानी से जी लूँगी। ख़ासकर मेरे घुटनों के बिना। मुझे इनसे नफ़रत है।

तुम्हारे घुटनों में कोई ख़राबी नहीं है।

क्या मत...? ये बेहद बड़े हैं।

जब मैं लेगिंग्स पहनती हूँ,

ऐसा लगता है मानो मैं दो गोभी छुपाकर ले जा रही हूँ।

यह दिलचस्प है। मुझे तो वे संतरे जैसे लगते हैं।

धन्यवाद।

वैजी।

क्या मुझे हवाई अड्डे से कुछ चाहिए?

- एक बड़ा सा टोब्लेरॉन चॉकलेट। बेशक़। - बेशक़।

मैं बेहद उत्साहित हूँ कि वैज घर आ रहा है।

- शायद उसके लिए डिनर पकाऊँगी। - क्या, तुम?

हाँ। धन्यवाद, डैनिएल। मैं खाना पका सकती हूँ।

वैसे, आज की रात बेहद महत्वपूर्ण है।

एमी कब पहुँचेगी?

नौ बजे के बाद।

अपने आख़िरी क्लाइंट को निपटाने के बाद।

हाँ। वह क्या करती है?

- वह निजी ट्रेनर है। - निजी ट्रेनर।

मैंने एक निजी ट्रेनर को डेट किया था। पता है क्या?

वह संभोग पूर्व मज़े के दौरान रुककर अपनी फ़िट्नेस घड़ी पहनता था।

सच कहूँ तो, मेरा मूड ख़राब हो जाता था।

सच में? उससे याद आया।

उस डेटिंग साइट का पासवर्ड क्या था?

मैं बस अपने संदेश देखना चाहता हूँ ताकि यह सुनिश्चित कर सकूँ

कि मैं कहानियाँ न दोहराऊँ।

हाँ। पोटेटो123।

पोटेटो... पोटेटो123?

हाँ। पोटेटो123।

- पोटेटो123। पोटेटो123। पोटेटो123। - तो, तुमने उसे अपनी

बाहर-जाने-में-सक्षम-न-होने वाली बात कैसे बताई?

हाँ। तुम्हें यह पसंद आएगा।

मैंने नहीं बताई।

डैनी, बस उसे बता दो। वह समझ जाएगी।

यह पहली डेट है।

मैं उसे तब बताऊँगा जब चीज़ें ज़्यादा गंभीर होंगी।

जब हम वृद्धाश्रम में साथ रहने लगेंगे।

ठीक है। ठीक है। तो तुम क्या पकाओगे?

- यह कहाँ रखूँ, डैनिएल? - काउंटर पर। चियर्स, एडम।

क्या एडम खाना पका रहा है?

नहीं, उसने बस कुछ चीज़ें खरीदीं।

मुझे अपने साथ ले चलो।

- हैलो, एडम। - हैलो, लीस।

अग्निशमन कैसा चल रहा है?

हाँ, बढ़िया। दरअसल, बढ़िया नहीं है। कोई भी आग अच्छी नहीं होती है।

यह हमारा मुख्य नियम है।

ठीक है। तो, मैं तुम्हें समझा देता हूँ।

मैं आज सुबह खाने की खोज में निकला था, इसलिए ये काफ़ी ताज़े हैं।

- डैनी, क्या उसने खाने की खोज में निकलने की बात कही? - शायद, हाँ।

तो इसमें बिछुआ पत्तियाँ हैं। इन्हें खाने का यह साल का बेहतरीन समय है।

मुझे बिछुआ पत्तियाँ पसंद नहीं हैं।

फिर यह रहा जंगली लहसुन और चेस्टनट।

कोई सवाल?

- पता नहीं कहाँ से शुरू करूँ। - ठीक है, तो,

मुझे इन सबको तेल में तलकर जंगली चावलों के साथ खाना पसंद है।

तुम्हारे पास जंगली चावल हैं?

- क्या मेरे पास जंगली चावल हैं? - नहीं। तुम्हारे पास जंगली चावल नहीं हैं।

चिंता मत करो। मैं दे दूँगा। मैं अभी आया। कहीं मत जाना।

डैनी, तुम्हें नहीं लगता एडम तुम्हारे लिए काफ़ी कुछ करता है?

वह तुम्हारे लिए धुलाई, खरीदारी करता है और अब तुमने उसे जंगल में खाना ढूँढने के लिए भेजा।

उसे मदद करना पसंद है। मैं उसे नहीं रोकूँगा।

शायद तुम उसका फ़ायदा उठा रहे हो।

यह लो। जंगली चावल।

बढ़िया है। धन्यवाद। हाँ, एडम। सुनो।

हम बस बातें कर रहे थे।

अगर तुम्हें अपने किसी अंग के बिना रहना पड़े, तो वह कौन सा अंग होगा?

एडम?

एडम?

- एडम? - एडम?

पता नहीं किस अंग के बिना रह पाऊँगा,

पर मैं बेशक़ अपनी नाक के बिना रह नहीं पाऊँगा।

- क्यों नहीं? - मुझे बस इसकी काफ़ी याद आएगी।

क्या मैंने तुम्हें कभी उस समय के बारे में बताया

जब मेरे अंकल, ब्रायन '90 के दशक में निर्माण-कार्य में काम करते थे?

तो वह अपने साथी, ट्रेवर के साथ काम कर रहे थे

जब धातु की यह छह-फ़ुट की शीट ऊपर से टूटकर गिरी,

मेरे अंकल बच गए, पर व्हूश...

उनके दोस्त, ट्रेवर पर गिरी।

उनकी नाक का सिरा कट गया।

किसी तरह से, मेरे अंकल को सिरा मिला गया।

और बिना कुछ सोचे...

- नहीं! उसे मत खाओ! - ...उन्होंने वह अपने मुँह में डाल लिया।

उन्होंने वह अपने मुँह में डाल लिया?

- तुम भी डाल लेते, है न? - नहीं, बिल्कुल नहीं।

- नहीं। तुम ऐसा क्यों करोगे? - नहीं, बिल्कुल नहीं।

उसे ताज़ा रखने के लिए मुँह ही सबसे बेहतरीन जगह है।

नहीं। माफ़ करना। यह सच नहीं हो सकता।

तो रुको। तुम्हारे अंकल ने अपने दोस्त की नाक चूसी?

यह बिल्कुल स्वास्थ्यकर नहीं है। तो फिर क्या हुआ?

वे ट्रेवर और सिरे को सर्जन के पास ले गए

और उसे दोबारा सिलवा दिया।

अब मेरे अंकल ट्रेव की बेटी के धर्म-पिता हैं।

और रही बात उनकी नाक की, कुछ कोणों से, तुम्हें कभी पता ही नहीं चलेगा।

पर अन्य कोणों से, वह बुरी तरह से कटे हुए सॉसेज जैसी लगती है।

हाँ। ख़ैर, मुझे जाना चाहिए।

मुझे ऊपर जाकर श्री शमिम को बाथटब में उतरने में मदद करनी है।

अगर कोई समस्या हुई, तो मैं हॉल के उस तरफ़ ही हूँ, समझे?

- चियर्स, एडम। धन्यवाद। - अलविदा, लीस!

अलविदा।

वह आदमी बेहद अच्छा है। विश्वास नहीं होता कि वह अब भी सिंगल है।

तुम मेरे बारे में कभी ऐसा नहीं कहती हो।

पर, डैनी, मेरे लिए यह समझना कठिन है

- कि कभी कोई तुम्हारे साथ डेट पर गई होगी। - हाँ। यह उचित है।

मैं मज़ाक कर रही हूँ।

बेहतर होगा कि एमी तुम्हारे लिए पर्याप्त अच्छी हो।

और वह तुम्हें तुम्हारे अजीब बर्तावों के लिए न चिढ़ाए।

जैसे तुमने अभी-अभी चिढ़ाया?

हाँ। पर यह अलग है। क्योंकि मुझे अनुमति है।

हाँ। ठीक है। सच कहूँ तो, मैं थोड़ा घबराया हुआ हूँ।

कम से कम 14 वर्ग मील दूर से

उससे बात करना, संदेश भेजना,

वह पहले से ही पर्याप्त डरावना था।

पर उसका यहाँ मेरे फ़्लैट में होना, मेरी अंडरवियर वाली दराज़ से कुछ ही गज की दूरी पर।

मुझसे बातें करने की, दिलचस्प चीज़ें कहने की उम्मीद रखना।

यह डरावना है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग यह कैसे करते हैं, समझी?

मेरे पास बताने के लिए कहानियाँ भी नहीं हैं।

क्योंकि मैं हमेशा से अंदर ही रहा हूँ। इसलिए मेरे पास कोई क़िस्से नहीं हैं।

और मैंने कुछ ज़्यादा ही आफ़्टरशेव लगा लिया क्योंकि अब मेरा चेहरा लाल होने लगा है

और इससे नाक में जलन होने लगी है।

सच-सच बताओ, क्या एमी बिछुआ पत्तियाँ खाना चाहेगी?

वे पत्तियाँ जिन पर पक्का किसी कुत्ते ने पेशाब किया होगा?

यह इतिहास की सबसे बुरी डेट होगी।

नहीं, नहीं होगी। यह बढ़िया होगी।

साथ ही, मैं पहले ही इतिहास की सबसे बुरी डेट पर जा चुकी हूँ।

मुझे उस बारे में बताओ। अगर वह अच्छी हुई, तो मैं उसे अपनी कहानी बोलकर सुनाऊँगा।

तो, उसने जगह चुनी।

हमने कुछ बियर पीं। मज़ेदार बातें कीं।

और फिर उसने कहीं और चलने का सुझाव दिया। मैंने कहा...

हाँ। ज़रूर।

और तभी मुझे एहसास हुआ कि हमारे टेबल बस एक टेबल नहीं थी।

क्या हो रहा है?

लंदन में एक छोटा सा टोस्ट साझा करते हुए

वह एक साइकिल भी थी।

उसने मुझसे सात मील साइकिल चलवाई।

और फिर एक हफ़्ते तक

मैं कार पार्क में खोए हुए काउबॉय की तरह चलती रही।

हाँ। नहीं, यह बेहद बुरा है।

सुनो। मैं पूरे हफ़्ते इस बारे में चिंता करता रहा हूँ।

मैंने कुछ विचार सोचे हैं

जो उसे ज़्यादा सहज महसूस करने में मदद कर सकते हैं।

बेशक़ तुमने सोचे। तो फिर बोलो। चलो वह विचार सुनें।

ठीक है। पहला।

क्या मैं मेरे कबर्ड के सारे दरवाज़े निकाल दूँ

ताकि उसे पता चले कि मैंने कोई हथियार या रिकॉर्ड करने वाले उपकरण

छुपा नहीं रखे हैं?

- नहीं। - ठीक है। तो यह कैसा रहेगा?

क्या मैं दो पैंट पहनूँ?

पता है क्या?

क्यों न तुम बस ज़िप में एक ताला लगा लो?

इससे वह सच में काफ़ी सहज महसूस करेगी।

क्योंकि इससे... क्या मतलब? सच में?

नहीं! मैं बिना दरवाज़े वाले कबर्ड

और दो पैंट पहनने वाले आदमी को देखकर बेहद डर जाऊँगी।

पता है तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो?

- क्या? - तुम अपनी डेट ख़राब करने की कोशिश में हो।

मुझे पता है तुम कैसे हो।

तुम में यह आत्म-विनाशकारी धारणा है

जिसमें तुम सोचते हो कि तुम्हें जीवन भर दुखी और अकेले रहना चाहिए।

मैं ऐसा नहीं हूँ।

मैं ख़ुशहाल आदमी की मिसाल हूँ।

तो फिर, ख़ुशहाल आदमी की मिसाल, बस एक रात के लिए,

तुम मज़े करने की कोशिश क्यों नहीं करते?

मुझे मज़े करने से नफ़रत है। इससे मेरे पेट में दर्द होता है।

- वह आ गई। - हाँ। मुझे पता है वह आ गई। मैं सुन सकता हूँ।

- ठीक है। - बस शांत हो जाओ।

- और... यह ज़्यादा हो जाएगा। - ठीक है।

नहीं, उन्हें छोड़ दो। वे अच्छी थीं।

मैं ठीक हूँ। शां...

- शांत हो जाओ। - मैं शांत ही हूँ।

"शांत हो जाओ" मत कहो क्योंकि फिर मैं शांत नहीं रहूँगा।

घबराओ मत।

तुम ठीक हो। तुम यह कर सकते हो।

- ए। - हैलो।

वह आवाज़ मत निकालो।

जानता हूँ। चुप रहो।

रुको। हाँ।

- दो सेकंड। - ठीक है।

बेहतर है।

वह आ गई। वह पहुँच गई।

- तो, अब मैं... हाँ। - हाँ, वह पहुँच गई।

- मैं तुम्हें सूचना देते रहूँगा। - ठीक है।

तुम ठीक हो। तुम यह कर सकते हो।

बस सामान्य बर्ताव करो, ठीक है?

ऐसा मत कहो।

माफ़ करना, सर। सर?

खोलो।

More Hindi subtitles for Still Up

Kommentit

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left