La unuaj 200 linioj.
विमानन के सभी ज्ञात नियमों के अनुसार,
एक मधुमक्खी हरगिज़ नहीं उड़ सकती।
इसके पंख इतने छोटे होते हैं कि इसके शरीर का भार नहीं उठा सकते।
बहरहाल, मधुमक्खी उड़ा करती है।
क्योंकि मधुमक्खियों को परवाह नहीं कि मनुष्य की सोच के अनुसार क्या असंभव है।
काला, पीला। काला, पीला। काला, पीला। काला, पीला।
अरे वाह, काला और पीला! चलो थोड़ा जलवा दिखाते हैं।
मधु
बैरी! नाश्ता तैयार है!
आ रहा हूँ!
ज़रा रुको तो सही।
हेलो?
-बैरी? -एडम?
-क्या तुम यक़ीन करोगे कि यह हो रहा है? -मुझे यक़ीन नहीं होता। मैं तुम्हें लेने आऊँगा।
बाँके दिख रहे हो।
बैरी सीढ़ियों का इस्तेमाल किया करो। तुम्हारे पिता ने इन पर काफ़ी पैसा खर्च किया है।
माफ़ कीजिए। मैं बहुत खुश हूँ।
लो आ गया स्नातक। बेटा, हमें तुम पर बहुत नाज़ है।
एकदम बढ़िया रिपोर्ट कार्ड, सभी में बी।
बहुत नाज़ है।
माँ! यह मेरा खास केशविन्यास है।
-बालों में धागा लगा हुआ है। -उफ़! दर्द होता है!
-हमें देखकर हाथ हिलाना! हम 118,000 कतार में होंगे। -बाय!
बैरी, तुमसे कितनी बार कहा है, घर के अंदर मत उड़ा करो!
बी मूवी
फ़्रिस्बी छत्ते से जा टकराई! इंटरनेट डाउन
-ऐ, एडम। -ऐ, बैरी।
-यह फ़ज़ जेल लगाया है? -थोड़ा सा। खास दिन है, दीक्षांत।
कभी न सोचा था कि कर पाऊँगा।
तीन दिन का प्राइमरी स्कूल, तीन दि्नन का हाई स्कूल।
वे दिन भी क्या दिन थे।
तीन दिन का कॉलेज। अच्छा किया कि एक दिन की छुट्टी लेकर छत्ते में घूमा।
लौटने पर तुम काफ़ी अलग से थे।
हेलो, बैरी।
आर्टी, मूँछें बढ़ा रहे हो? जँचती हैं।
-फ़्रैंकी के बारे में सुना? -हाँ।
-अंतिम संस्कार के लिए जा रहे हो? -नहीं, मैं नहीं जा रहा।
सब जानते है, किसी को डंक मारने से मर जाते हैं।
एक गिलहरी पर इसे बर्बाद मत करो। इतना गुस्सैल।
मुझे लगता है उसे रास्ते से हट जाना चाहिए था।
हमारी दिनचर्या में मनोरंजन पार्क शामिल करना बहुत बढ़िया है।
इसी लिए हमें छुट्टियों की ज़रूरत नहीं पड़ती।
यार, ऐसे हालात में भी काफ़ी धूमधाम है।
-खैर, एडम, आज हम मर्द बन गए। -हाँ यार!
-मधुकर। -आमीन!
जय हो!
छात्रो, संकायगण, प्रतिष्ठित मधुकर,
कृपया डीन बज़वेल का स्वागत करें।
बधाई शुभकामनाएँ
स्वागत है, न्यू हाइव सिटी की स्नातक कक्षा,
9:15 का।
कक्षा - 09:15।
इसके साथ ही हमारा दीक्षांत समारोह संपन्न होता है।
और होनेस्क इंडस्ट्रीज में तुम्हारा कैरियर शुरू होता है!
हम आज ही अपना काम चुनेंगे?
सुना है यह बस अनुस्थापन है।
सावधान! लो हम चले।
अपने हाथ और ऐंटिना हर समय ट्राम के अंदर रखें।
-न जाने कैसा होगा? -डर लग रहा है।
होनेस्को के प्रभाग और हेक्सागॉन समूह के भाग
होनेक्स में स्वागत है।
लो हो गया श्रीगणेश!
वाह।
वाह।
हम जानते हैं एक मधुकर के रूप में, आपने अपना पूरा जीवन इस लक्ष्य के लिए काम किया है
कि ऐसे मुकाम पर पहुँच सकें जहाँ आप ताउम्र काम कर सकें।
मधु की शुरुआत तब होती है जब हमारे वीर पोलन जॉक्स छत्ते में मकरंद लेकर आते हैं।
हमारा परम-गुप्त फ़ार्मूला
स्वचालित रूप से सही किया हुआ-रंग, समायोजित-गंध और रुपरेखा निर्धारित-बुलबुले को
उसकी विशिष्ट सुनहली दमक वाले
सुखदायक मीठे रस में परिवर्तित करता है जिसे आप जानते हैं...
मधु के रूप में!
-वह लड़की बहुत मस्त थी। -वह मेरी चचेरी बहन है!
-ऐसा है? -हाँ, हम सब चचेरे भाई-बहन हैं।
-सही। तुम ठीक कह रहे हो। -होनेक्स में, हमारा सतत प्रयास होता है
कि मधुकर के जीवन के हर पहलू में सुधार किया जाए।
ये मधुकर एक नई हेल्मेट प्रौद्योगिकी का तनाव-परीक्षण कर रहे हैं ।
-तुम्हारे खयाल से वह कितने कमाता होगा? -कुछ खास नहीं।
यहाँ है हमारी नवीनतम प्रगति, क्रेल्मन।
-यह क्या करता है? -मधु उड़ेलने के बाद लटकते हुए
उस छोटे से कतरे को पकड़ता है। इससे हमें लाखों की बचत होती है।
क्रेल्मन पर कोई भी काम कर सकता है?
बेशक। मधुकर के अधिकांश काम छोटे होते हैं। बहुत छोटे। लेकिन मधुकर जानते हैं
कि अच्छी तरह से किया हुआ हर छोटा काम बहुत मायने रखता है।
लेकिन सावधानी से चुनें
क्योंकि आप जो भी काम चुनेंगे शेष जीवन वही करते रहना होगा।
शेष जीवन वही काम? मुझे नहीं पता था।
क्या फ़र्क पड़ता है?
आपको जानकर खुशी होगी कि 27 मिलियन सालों में
बतौर प्रजाति, मधुकरों ने एक दिन भी छुट्टी नहीं की।
तो तुम काम करवा-करवा कर ही हमें खत्म कर दोगे?
कोशिश तो पूरी करेंगे।
होनेक्स
वाह! मैं तो दंग ही रह गया!
"क्या फ़र्क पड़ता है?" ऐसा कैसे कह सकते हो?
एक ही नौकरी हमेशा के लिए?
बड़ा अजीब चयन है।
मुझे राहत महसूस हुई। जीवन में बस एक ही निर्णय करना होगा।
पर एडम, उन्होंने हमें पहले क्यों नहीं बताया?
किसी बात पर सवाल ही क्यों उठाएँगे? हम मधुकर हैं।
इस पृथ्वी पर हम सबसे अच्छी तरह से काम करने वाला समुदाय हैं।
मधुकर पगलाया : सात को डंसा फिर ख़ुद को डंस लिया
कभी सोचा है कि इधर काम कुछ ज़्यादा ही व्यवस्थित है?
जैसे कि? मुझे एक उदाहरण दो।
मुझे नहीं पता। लेकिन तुम मेरा मतलब समझ रहे हो।
कृपया गेट से दूर हो जाएँ। शाही मकरंद बल पधार रहा है।
एक सेकंड रुको। इसे देखो।
-ऐ, ये पोलन जॉक्स हैं! -वाह।
मैंने इन्हें इतने करीब से कभी नहीं देखा।
इन्हें पता है कि छत्ते के बाहर की दुनिया कैसी है।
हाँ, लेकिन कुछ तो वापस ही नहीं आते।
-ऐ, जॉक्स! -ऐ, जॉक्स!
मकरंद
तुम लोगों ने बहुत बढ़िया काम किया!
तुम राक्षस हो! तुम आकाशीय शैतान हो! मुझे यह अच्छा लगता है! बहुत अच्छा लगता है!
-न जाने ये कहाँ गए थे। -मुझे नहीं पता।
इनके दिन की कोई योजना नहीं होती।
छत्ते से बाहर, कौन जानता है कहाँ उड़ते हैं क्या करते हैं।
यूँ ही अचानक से उठकर पोलन जॉक नहीं बन सकते।
उसके लिए बचपन से ही तालीम दी जाती है।
सही।
उस ओर देखो। इतना अधिक पराग शायद हम दोनों सारे जीवन में न देख सकेंगे।
यह बस प्रतिष्ठा का प्रतीक है। मेरे खयाल से मधुकर इसे कुछ ज़्यादा ही भाव देते हैं।
शायद। अगर तुमने पहना हो और महिलाओं ने तुम्हें इसे पहने देखा हो।
वे महिलाएँ? वे भी हमारी चचेरी बहनें नहीं हैं क्या?
बड़े दूर की। बड़े दूर की।
इन दो को देखो।
-हाइव हैरिज़ का जोड़ा। -चलो उन्हें छेड़ते हैं।
पोलन जॉक बनने में बहुत खतरा होता होगा।
हाँ। एक बार एक भालू ने मुझे एक मशरूम तले दबा दिया था!
उसका एक पंजा मेरे गले पर था और दूसरे के साथ, वह मुझे थप्पड़ मार रहा था!
-हे भगवान! -कभी नहीं सोचा था कि उसे धराशायी कर दूँगा।
ंतुम उस दौरान क्या कर रहे थे?
ज़ाहिर है, मैं अधिकारियों को सचेत करने की कोशिश कर रहा था।
चाहो तो मैं उस पर ऑटोग्राफ़ दे सकता हूँ।
आज थोड़ी हवा तेज़ थी, थी न, साथियो?
हाँ। तेज़ हवा।
कल हम यहाँ से छह मील की दूरी पर स्थित सूरजमुखी के खेत में जाएँगे।
-छह मील, उँह? -बैरी!
हमारे लिए तो हाथ भर की दूरी है, पर शायद तुम्हारे बस का नहीं है।
-शायद मेरे हो। -नहीं है!
हम 0900 को जे-गेट पर जा रहे हैं।
भिनभिन छोरे, तुम्हारा क्या खयाल है? है मधुकर वाला दम?
शायद मुझ में हो। यह निर्भर करता है 0900 के मतलब पर।
-ऐ, होनेेक्स! -पापा, आपने मुझे चौंका दिया था।
कुछ फ़ैसला किया कि किसमें रुचि है?
-खैर, बहुत सारे विकल्प हैं। -पर तुम्हें एक ही सुलभ है।
हर रोज़ एक ही काम करते रहने से आपको कभी ऊब होती है?
बेटे, तुम्हें आलोड़न के बारे में एक बात बताता हूँ।
छड़ी लो, और हिलाते रहो, और घुमाते रहो।
एक लय बन जाती है। बहुत खूबसूरत चीज़ है।
पता है, पापा, जितना मैं इसके बारे में सोचता हूँ,
तो लगता है शायद यह मधु क्षेत्र मेरे लिए सही नहीं है।
तो फिर क्या सोच रहे थे, गुब्बारा जानवर बनाने की?
एक दंश वाले के लिए यह एक बुरा काम है।
जैनेट, तुम्हारे बेटे को पक्का नहीं पता कि वह मधु क्षेत्र में जाना चाहता है या नहीं!
-बैरी, तुम कभी-कभी हँसीवाली बात करते हो। -मैं हँसी की बात नहीं कर रहा।
तुम मज़ाकिया नहीं हो! तुम मधु क्षेत्र में जा रहे हो। हमारा बेटा, आलोड़क!
-तुम आलोड़क बनोगे? -कोई मेरी बात नहीं सुन रहा!
मेरी छड़ियाँ देखने तक रुको।
फ़िलहाल मैं कुछ भी कह सकता हूँ। मैं एक चींटी टैटू बनवा रहा हूँ!
चलो कुछ ताज़ा मधु खोलकर जश्न मनाते हैं!
शायद मैं अपनी छाती छिदवा लूँ। अपना ऐंटिना मूंड़ लूँ।
एक टिड्डे के साथ रहने लगूँ।
सोने का दांत लगवा लूँ और सबको "कुत्ता" कहकर पुकारूँ!
मुझे बहुत नाज़ है।
-यकीन नहीं होता कि हम आज काम शुरू कर रहे हैं! -आज ही है वह दिन।
चलो! सभी अच्छी नौकरियाँ चली जाएँगी।
हाँ, सही।
पराग गिनती, स्टंट मधुकर, उड़ेलना, आलोड़न, फ़्रंट डेस्क, बाल हटाना...
नौकरी प्लेसमेंट बोर्ड
-क्या यह अब भी उपलब्ध है? -डटे रहो। दो बची हैं!
उनमें से एक तुम्हारी हुई!
अपशिष्ट बीनने वाला
बधाई हो! एक ओर हो जाओ।
-तुम्हें कौनसा काम मिला? -अपशिष्ट बीनने का। शानदार!
वाह!
दो नौसिखिए?
जी, जनाब! हमारा पहला दिन है! हम तैयार हैं!
आगे बढ़ो और चुनो।
-तुम पहले चुनना चाहते हो? -नहीं, तुम चुनो।
हे भगवान। क्या उपलब्ध है?
प्रसाधन कक्ष में परिचर की रिक्ति है, जो सोच रहे हो उस कारण से नहीं।
-क्रेल्मन में मिलने की संभावना है? -ज़रूर, देखते हैं।
क्रेल्मन - बंद
माफ़ करना, क्रेल्मन में अभी-अभी बंद हुई।
वैक्स मंकी में है।
क्रेल्मन - खुला
क्रेल्मन में फिर से खुली है।
क्या हुआ?
जब भी कोई मधुकर मरता है, रिक्ति हो जाती है। देखा? वह मर गया। एक और मर गया।
मरा। मर गया। दो और मरे।
गर्दन से मरा। गर्दन से नीचे मृत। यही है ज़िन्दगी!
ओह, यह बहुत मुश्किल है!
तापन, प्रशीतन, स्टंट मधुकर, उड़ेलक, आलोड़क,
गुनगुनाना, निरीक्षक नंबर सात, रोआँ समन्वयक, धारी पर्यवेक्षक,
घुन रैंगलर। बैरी, तुम्हें क्या लगता है मुझे कौनसा... बैरी?
बैरी!
ठीक है, चतुर्थांश नौ में सूरजमुखी का खेत है...
तुम्हें क्या हुआ? तुम कहाँ हो?
No comments yet. Be the first to leave one.