La unuaj 200 linioj.
सेट पर सब चुप रहें। हम लोग रोल कर रहे हैं।
कोडी मैव्रिक का साक्षात्कार, पहला टेक।
तुम लोग यहां मेरा साक्षात्कार क्यों लेने आए हो ?
हम लोग यही करते हैं। हम लोग सच्ची फ़िल्में बनाते हैं।
शुरू करने से पहले क्या मुझे कुछ सवाल पता होने चाहिएं ?
-नहीं। बहुत आसान सवाल हैं। -ठीक है।
-क्या तुम उस बक्से पर खड़े हो सकते हो ? -ओह, हां।
यहां पर ? ये क्या है ?
-ये क्या है ? -आवाज़ के लिए है। ये माईक्रोफ़ोन है।
कैसे हो, यार ? मैं कोडी हूं।
तुम कितने साल के हो, 14, 15 साल के ?
सत्रह साल का।
और सर्फ़िंग के अलावा कोई और गुण ?
जैसे ? जैसे गाना और नाचना ?
हां। हां।
नहीं, वो मैं नहीं हूं, यार। मैं बस सर्फ़िंग करता हूं।
-बकवास। -मैं बस--
बंद करो, ग्लेन। बंद करो, यार।
हम यहां कोडी पर मूवी बनाने आए हैं।
-क्या उसे यहां होने की ज़रूरत है ? -बहुत अच्छा रहेगा।
क्या मैं पंक्ति में खड़ा हो सकता हूं ताकि मैं ना देखूं ?
हम दोबारा से शुरू करते हैं।
अब जबकि हम सर्फ़िंग की बात कर रहे हैं, तुम सर्फ़िंग के बारे में अपने विचार बताओ।
सर्फ़िंग। सर्फ़िंग।
-कहां से शुरू करूं ? -क्यों ना शुरू से बताओ ?
ठीक है, ख़ैर--
तो जैसे ही पहली लहर आती है, है ना ? वहां पहला सर्फ़र था।
उन्हें बस जो चाहिए था, वो था लकड़ा का एक टुकड़ा
या बर्फ़ का ब्लॉक, या कुछ ऐसा और फिर वो निकल पड़े।
और वे इसके आदी हो गए, यार। वे इसके आदी हो गए।
आज तक, तुम्हारे साथ तुम्हारे दोस्त थे। तुम साथ ही चलते थे।
ये पुराने लोग बहुत बड़े, बोर्ड साथ ले के चलते थे।
ये लोग शुरुआत करने वाले थे
पर किसी को तब तक सर्फ़िंग का इतना नहीं पता था
जब तक बिग ज़ी ने करके नहीं दिखाया।
-क्या तुम हमें बताओगे बिग ज़ी कौन था ? -बिग ज़ी कौन था ?
तुम बिल्कुल सही बंदे से पूछ रहे हो। तुम वहां पहुंच गए हो। ज़ी ही सब कुछ है।
बिग ज़ी सर्फ़िंग का दूसरा नाम है। मेरा मतलब, वो--
हो सकता है ज़ी से पहले महासागर ना रहा हो।
उन्होंने महासागर की खोज उसके बाद की है।
वो इतनी मज़बूती से जिया क्योंकि उसे जीने का डर नहीं था।
उसे मरने का डर नहीं था।
वो एंटार्कटिक में तब आया जब मैं बहुत छोटा बच्चा था।
यार, ये वहां होने वाली सबसे बड़ी चीज़ थी।
फिर वो अचानक से वहां था।
पानी पर तैरते हुए। सफ़ाई करते हुए, पता है, वज़नहीन।
वो किसी के पास भी आ सकता था
और वो सीधे मेरे पास आया।
और उसने मुझे बहुत ही सुंदर, एक अपनी तरह का बिग ज़ी नेकलेस दिया।
और फिर वो मुझसे बोला, “पता है, बच्चे, कभी हिम्मत मत हारो।
अपना रास्ता ढूंढ़ो, क्योंकि विजेता ऐसा ही करते हैं।”
वो सबसे महान था।
सब उसकी ओर देखते थे, इज़्ज़त करते थे, प्यार करते थे।
और एक दिन, एक दिन मुझे उसके जैसा बनना है।
और मैं जबसे याद है मुझे सर्फ़िंग करता आ रहा हूं।
याद नहीं कि मैंने सर्फ़िंग कब नहीं की थी।
कोडी मैव्रिक सर्फ़ करने वाला
मैं यहां से बाहर निकलना चाहता था, और ये मेरे बाहर जाने की टिकट थी।
मैं यहां सबसे अच्छा हूं, यार। मैं उस टापू पर सबसे बेहतर हूं।
सुनने में थोड़ा अक्खड़ लगता है, पर, मेरा मतलब, मैं सबसे बेहतर हूं।
एंटार्कटिका
शिवरपूल शहर
मैं यहां शिवरपूल में पैदा और बड़ा हुआ हूं।
गर्मियां
अपनी पूरी ज़िंदगी यहां रहा हूं।
ये वहां पर मछलियां अलग करते हैं। अब तक सबसे बेवक़ूफ़ी वाली बात सुनी है।
पर हां, मैंने यहां मां को ठंडा करने के लिए वहां काम करना शुरू कर दिया।
अपना अच्छा पुराना शिवरपूल।
ये जगह बर्बाद है, भाई।
मैं वहां सारडीन का ढेर, मैक्करेल का ढेर जमा करता था
और अंत में मुझे गेटफ़ल्ते मछली मिली।
-सारा मेहनत का काम। -ऐसा नहीं कि जिसका मैं बखान कर सकूं।
हां, ये मचला हुआ बच्चा और वो अपनी चीज़ के साथ पानी में।
मेरा घर ?
वो वहां है। तुम वहां सर्फ़ बोर्डों के साथ देख रहे हो ?
हां, वहां मैं अपने भाई, ग्लेन, और अपनी मां के साथ रहता हूं।
वो एक बहुत ही छोटा सा अंडा था।
एडना मैव्रिक कोडी की मां
कोई बहुत ज़्यादा प्रभावशाली नहीं था।
ग्लेन बड़ा अंडा था। कोडी छोटा अंडा था।
वो इसमें कुछ नहीं कर सकता। बस कुछ ऐसा ही है।
मतलब, वो बाहर है वहां
ग्लेन कोडी का भाई
अपनी ज़िम्मेदारियों को भूलकर पानी में खिलवाड़ करता हुआ।
पता है, इन अंडों में से बच्चे निकालना बहुत बड़ी ज़िम्मदारी है।
और मेरा भाई, कोडी, वो इस बात को समझता नहीं है।
-उसे आगे बढ़कर मर्द बनने की ज़रूरत है। -अंडों पर बैठना मर्दाना काम है।
-तुम जानते हो। -क्विंसी, पापा के पास आओ।
वो कुछ अलग करना चाहता है। हर समय एक दम अलग।
किस के पास दिन में इतना समय है--
केवल छह महीने में एक दिन।
-बच जाने के लिए शुक्रिया। -माफ़ करना। याद करना बहुत अच्छा था।
-बचने के लिए शुक्रिया। -वहां कैसा था ?
वो बड़ा भाई है। मैं छोटा भाई हूं।
मैं तुम्हें नहीं छू रहा।
-मैं तुम्हें नहीं छुऊंगा। -तुमने देखा ?
-मत करो। प्लीज़ ? -मैं नहीं कर रहा।
वो पक्का करता है कि मुझे भी पता है।
मुझे हर चीज़ के लिए लड़ना पड़ता था। मां के बनाए टूना कैसरोल के लिए भी।
मैं ख़ुशक़िस्मत था कि मैं बच गया।
उसके लिए बड़ा होना कोई बहुत आसान बात नहीं थी।
जैसा कि मैंने पहले कहा
वो अपने पिता को नहीं जानता था।
बॉब मैव्रिक मृतक
मैं पूछने वालों में से नहीं हूं क्योंकि मैं तब बहुत छोटा था।
देखो, इस टापू पर मैं ही बच्चा नहीं हूं
जिसके पिता को खा लिया गया हो।
-फिर भी, ये अभिधातज ज़रूर रहा होगा। -नहीं। मेरे लिए नहीं, भाई। मेरे लिए नहीं।
-तुम्हारा सपना क्या है ? -दूर चला जाऊं।
-दूर चला जाऊं। बहुत बढ़िया। -तुम लोगों को पीने के लिए कुछ चाहिए ?
ज़िम्मेदारियों से भागना है।
कमाल की बात है।
-ये साधारण बात नहीं है। -“मेरे सपने हैं।”
-ऐसा कब नहीं होता ? -शोर मत करो।
-कोडी ! -ये बदतमीज़ी है।
मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा।
तुम अपने मुंह से ऐसा कर नहीं पाओगे।
तुममें और मुझमें यही अंतर है।
पता है क्या ? मैं ये और नहीं कर सकती।
मां। देखो तुमने क्या किया।
ये मेरे लिए है। ये तुम्हारे लिए नहीं है। ये ग्लेन यहां है भी क्यों ?
ओह, अच्छा जी, सही है। मां !
पता नहीं सबको इतना निंदात्मक बनने की क्यों पड़ी है।
मां का निंदात्मक होना तो समझ आता है।
शायद क्योंकि उसे परवाह है थोड़ी सी। शायद इसलिए भी क्योंकि
सब उसकी ओर ऐसे देखते हैं जैसे, “हे, कोडी तो भिखारी है।
कोडी ऐसा है। कोडी वैसा है। कोडी ये है।”
कोडी मैं हूं, मेरे भाई। मुझे अपना वजूद बनाने दो।
ऐसा कब होना शुरू होगा ?
पता है वे मुझे क्या बुलाते हैं ? शेख़चिल्ली। शेख़चिल्ली।
रेजी बैलाफ़ॉन्टे सर्फ़ करने वालों का प्रमोटर
मैं इन बच्चों को ढूंढ़ता हूं, मैं उन्हें यहां लाता हूं
और मैं उन्हें कुछ बनने का मौक़ा देता हूं।
सर्फ़ करने वालों का प्रमोटर होने के नाते मेरी सबसे बड़ी ख़ुशी है ? ज़ी को ढूंढ़ना।
उसे ऊपर तक जाते देखना।
मुझे विश्वास नहीं होता कि वो मर चुका है। वो मेरे बेटे की तरह था, पता है ?
वो दिल की बात थी, पता है ? हम पांच मिनट रुक सकते हैं ?
मेरे बाल कैसे हैं ? ख़राब से ? मेरे पास सारा दिन नहीं है। चुप रहो। ये मुस गए हैं ?
हमने बिग ज़ी के बस थोड़े से सवाल और करने हैं।
पर इस समय हम
रेजी बैलाफ़ॉन्टे की कहानी में रुचिकर हैं, और कौन दोष दे सकता है ?
पर हमारी कहानी का सूत्रपात बिग ज़ी है--
ये नारियल पानी वाले को हम यहां लाते हैं।
और वो रेत पर झाड़ू मारने वाले के बारे में क्या इरादा है ?
क्या हम तुम्हारी उबाऊ, बकवास सी ज़िंदगी की कहानी सुन सकते हैं ?
अपने पंख यहां से हटाओ ! बंद करो !
मेरे पास सारा दिन नहीं है। मेरे पास यहां बहुत बड़ी प्रोडक्शन पड़ी है।
टेप करो, अच्छा ? बस टेप करो !
स्वागत है, प्रशंसको, एस-पी-ई-एन स्पोर्ट्स की एक और कड़ी में।
मैं हूं सैल मैसाकेला
और हम यहां सर्फ़िंग की राजधानी, पेन गू टापू पर हैं
बिग ज़ी की स्मृति में दसवीं वार्षिक सर्फ़िंग प्रतियोगिता में।
पेशेवर लाजवाब सर्फ़र
कैली और रॉब हमें बताएंगे कि सर्फ़र कैसी चुनौतियों का सामना करेंगे।
कैली स्लेटर पेशेवर सर्फ़र
सबसे पहली चीज़, सैल। लहरें। ये बहुत बढ़िया समंजस्य है
ख़तरे और ख़ूबसूरती का। पेशेवर लोग भी इस जगह से घबराते हैं।
हाए, मां।
ये देखो, सैल। मेरे पीछे वाला भाग।
रॉब मैचाडो पेशेवर सर्फ़र
इसे “द बोनयार्ड” कहते हैं। बहुत कम सर्फ़रों ने यहां जाने का साहस किया है
और जीवित वापस आए हैं।
तुम मुझे बताने की कोशिश कर रहे हो कि लोग यहां मारे जा चुके हैं ?
-बिल्कुल सही, सैल। -उनके लिए दो क्षणों का मौन।
और अगर हम चलते रहे क्योंकि अगर बोनयार्ड काफ़ी नहीं है
तो सर्फ़रों को टैंक “द शडर” ऐवंस से मुक़ाबला करना होगा।
टैंक, नौ बार विजेता रह चुका।
एक आदर्श ? नहीं।
टैंक “द श्रेडर” ऐवंस नौ बार रह चुका विजेता
पर मैं ख़ुद को वो मानता हूं जिस पर सबकी नज़रें होनी चाहिएं।
बच्चों को ऐसा नहीं दिखाना चाहिए जैसे कि वो टैंक जैसे हैं।
मेरा मतलब, उन्हें कोशिश करनी चाहिए। शुभकामनाएं, बच्चों।
तुम्हें नहीं लगता कि तुम जाकर बच्चों की मदद करो
और उन्हें सर्फ़ करने के तरीक़े सिखाने के लिए थोड़ा समय बिताओ ?
नहीं, मैं ऐसा नहीं करना चाहता।
-ख़ैर, मेरी लहर आ गई है। -हमेशा आर्दश रहने वाले टैंक ऐवंस।
ब्रेक के बाद देखिए, पेंगुईन डॉज बाल। देखते रहें।
ठीक है, वापस प्रतियोगिता की बात करते हुए, मैं बस ये कहना चाहता हूं:
मैं दुनिया भर में अगली बड़ी चीज़ के लिए चक्कर मार रहा हूं।
पर वो अलग कहानी है।
ग्लोबल भर्ती टूअर 78वां दिन
वो उन्हें नहीं खोजता मैं उन्हें ढूंढ़ता हूं।
माईक एब्रोमोविट्ज़ टैलेंट स्काऊट
मैं इन पैंगुईनों को ढूंढ़ता हूं। मैं गुणवानों को ढूंढ़ता हूं।
क्युगेनूमा, जापान
रैजी ने इस ट्रिप पर मुझे हर जगह भेजा है।
जहां कहीं भी महासागर है
बाहिया, ब्राज़ील
झील में, तालाब में। बकवास बात है।
बेल्ज़ तट, ऑस्ट्रेलिया
मैं इतने ज़्यादा सिरदर्द की दवाएं ले रहा हूं, तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है।
मैं परेशानी से मरे जा रहा हूं। पता नहीं मैं कब तक और ज़िंदा रहूंगा।
मुझे ये बात तुम्हें अभी बतानी होगी।
तुम्हें इस सुराख़ वाली चीज़ के साथ कोशिश करनी होगी, यार।
ये व्हेल मेरा दिमाग़ ठंडा कर रहा है।
मैं शर्त हार गया।
माफ़ करना। माफ़ करना।
तुममें से कोई इस बेकार पड़ी जमी बर्फ़ीली जगह पर सर्फ़ करता है ?
-कोडी मैव्रिक करता है। -बहुत बढ़िया। शुक्रिया।
तुम्हें पता तुम बहुत पतली बर्फ़ पर खड़े हो।
No comments yet. Be the first to leave one.