Die ersten 200 Zeilen.
काइरो, मिस्त्र
पाँच साल पहले
अरबपति विशेष - कला संग्रहकर्ता
आपका नाश्ता, मिस्टर सोलिमन।
मुझे कस्तूरी नहीं चाहिए। इसका स्वाद खरबूजे जैसा है।
ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। मैं वादा करता हूँ।
-अरे, यार, वापस आओ! -मैं सफ़ाई करके आता हूँ।
अभी तुम पर और चिल्लाना है।
दूसरी यूनिट, मुझे कैमरा चार में कुछ नहीं दिख रहा।
हमें ऊपर की छत पर देखना होगा।
मुझे दिख रहा है।
चलो, मिस्टर शार्क, तुम्हारी बारी।
बढ़िया काम किया, नौसिखिये। मैं आ रहा हूँ।
यास्मीन ने मुझ से कहा कि मुझे और ध्यान देना होगा।
क्या?
तुम पहले से ही काफ़ी ध्यान देते हो।
हाँ, वही तो। मैंने उससे यही कहा।
यार, तुमने बाल कटवाए क्या?
हाँ। ध्यान देने के लिए शुक्रिया।
काफ़ी अच्छे लग रहे हो।
छत पर कोई खतरा नहीं है।
समझ गई।
यह मैंने कहा। मैं शार्क ही हूँ।
हाँ, नहीं। मैं समझ गई। धन्यवाद।
ठीक है, मिस्टर पिरान्हा। धूम मचा दो।
मिस्टर स्नेक, तुम्हारी बारी।
उम्मीद करता हूँ कि तुमने सही समय बताया है, बच्ची।
स्नेक, नौसिखिये से अच्छे से बात करो। यह उसकी पहली चोरी है।
मैं अच्छे से ही बात कर रहा था। मेरी आवाज़ ही ऐसी है।
टीम में स्वागत है।
देखा?
ठीक है। बातचीत खत्म हो गई क्या?
चलो यह करते हैं। शुरू करो।
पाँच।
-चार। -तीन।
-दो। -एक।
धूम मचाने का समय!
सिक्योरिटी
हैलो, मिस्टर सोलिमन।
स्नेक - शार्क - वुल्फ़ पिरान्हा - टैरेंट्युला
बुरे बंदे।
ज़रा याद दिलाना कि तुम सामने के दरवाज़े से क्यों नहीं आए?
उसमें मज़ा कहाँ है?
इसे शानदार एंट्री मारना पसंद है।
पीछे रहो! तुम… तुम दरिंदों!
दरिंदों?
-वाह। -क्या इसने अभी-अभी दरिंदा कहा?
-हाँ। -मैं होता तो ऐसा नहीं कहता।
तुम्हें दरिंदे पसंद हैं क्या?
मैं तुम्हें दरिंदा दिखाता हूँ, दोस्त?
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। प्लीज़।
ठीक है। तुम मुझे दिख रही हो।
-ज़रा देखो तो। -नहीं, नहीं। नहीं। प्लीज़। मिस्टर वुल्फ़।
मेरी जान, सारी ज़िंदगी कहाँ छुपकर बैठी थी?
नहीं! नहीं! नहीं, नहीं।
अच्छी है। अच्छी है।
-यह इकलौता प्रोटोटाइप है। -यह गाड़ी वाकई मस्त है। कितनी चमक रही है।
रुको। हमने यह सब एक गाड़ी के लिए किया?
सुनो, बच्ची।
चोरी में कभी भी लूट के माल की अहमियत नहीं होती, समझी?
यह ताकत की नुमाइश है, जान।
चलो।
मुझे कहना होगा… नहीं। नहीं। नहीं, इसे…
इसे आज तक कभी नहीं चलाया गया है!
चिंता मत करो।
जाने से पहले हम तुम्हारे लिए एक तोहफ़ा लाए हैं।
ऐसे हम बड़े सभ्य हैं।
मेरे लिए?
अच्छा है।
तुम बड़ी नटखट बातें कहते हो।
बुरे बंदे 2
नहीं! नहीं! तुम बुरे बंदे कभी नहीं बच पाओगे!
बुरे बंदे…
काम करें गंदे।
उनका पीछा करो!
रास्ते से हट जाओ!
सुनो, दोस्तों। यह देखो।
तेज़ चलाओ!
क्या तुम हमेशा ऐसे ही चलाते हो?
केवल तब ही जब बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो।
और ऐसा करना हमेशा ही बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है।
वहाँ पर! वह पुल! हम वहीं से बाहर निकलेंगे।
समझ गया।
पिरान्हा, पीछे देखो।
मैं देखता हूँ।
रास्ता साफ़ है, मेरे दोस्त।
वे बुरे बंदे हैं!
वुल्फ़, तुम्हारे पास कोई छुपी हुई योजना है या हम बस मरने वाले हैं?
एक मिनट में बताता हूँ।
वह रैंप।
हाँ?
तेज़ चलाओ। मेरे पास एक आइडिया है।
ठीक है, नई बच्ची। देखते हैं तुम में कितना दम है।
पुलिस
-नौसिखिये… -बैम!
हाँ, मेरी जान!
टीम में स्वागत है, बच्ची।
मुझे "वेब्स" कहो।
तीखी हो। ठीक है, ठीक है।
मैं इस गाड़ी के अलावा कभी कोई और गाड़ी नहीं चलाऊँगा!
लॉस एजिलिस वर्तमान दिन
कितना धुआँ उड़ा रहा है, कमीने!
अच्छी बातचीत करते हो।
चलो भी। आराम से। आराम से। आराम से।
चलो, लड़की। तुम चल सकती हो।
अरे। देखो कौन आया है। यहाँ आओ।
तुम आजकल कहाँ व्यस्त हो?
मैं?
मस्त हूँ। ज़बरदस्त हूँ।
मतलब, हर किसी को यकीन नहीं होता, लेकिन बुरे बंदे अब गंदे काम नहीं करते।
विस्तार से नहीं बताऊँगा,
पर सारांश में, हमें अच्छाई करने की "चुल" मची।
हमने कुछ नए दोस्त बनाए…
डाएन?
तुम हो द क्रिमसन पॉ?
हमने मार्मालेड को पकड़ा, वाकई में बहुत बुरा बंदा है।
द क्रिमसन पॉ!
मैं? नहीं, नहीं… वह है द क्रिमसन पॉ।
और आत्मसमर्पण करके सबको हैरान कर दिया।
हाँ, बुरे बंदे बनकर हमने काफ़ी नाम कमाया,
लेकिन कभी-कभी कुछ बेहतर ढूँढने के लिए वह छोड़ना पड़ता है
जो आपको करना आता है।
तो हमें देखो, कानून का पालन करने वाले नागरिक, फिर से नई शुरुआत कर रहे हैं।
और बस इसी का इंतज़ार है कि समाज खुली बाहों से हमारा स्वागत करे।
वुल्फ़ सीखने और काम करने के लिए तैयार!!
और अब तुम एक बैंक में काम करना चाहते हो?
क्यों नहीं? मेरी कुछ बेहतरीन यादें बैंक की ही हैं।
तुमने तीन बार हमें लूटा था।
तो वह यही वाला बैंक था?
इसमें लिखा है कि तुमने शहर को एक बुरे गिनी पिग से बचाया था,
लेकिन तुम तो एक बदनाम अपराधी हो न?
हाँ! नहीं। शायद?
माफ़ करना। माफ़ करना, घबरा गया था।
हम नौकरी दे रहे हैं
सिक्योरिटी
मैं ट्यूना की बढ़िया नकल निकालता हूँ।
जैसे आप ट्यूना से ही बात कर रहे हों, है न?
ख़ैर, मैं यूनिक्स, लिनक्स, विंडोज़, मैक में माहिर हूँ
और 87 कोडिंग भाषाओं में पारंगत हूँ, तो हाँ, मैं योग्य हूँ।
अच्छा। तुमने इतने समय तक कोई नौकरी क्यों नहीं की?
मुझे पगार कितनी चाहिए?
वाह। यह अच्छा सवाल है।
पहले कभी किसी ने खुद से मुझे पैसे नहीं दिए हैं।
सीक्रेट सैंटा में शानदार हो?
हाँ, उससे कैसे…
रुको। मुझे मत बताना।
बाथ बॉम्ब। लैवेंडर।
और अगर तुम किसी सहकर्मी को
कंपनी की नीति का उल्लंघन करते हुए देखो तो तुम्हारी क्या प्रतिक्रिया होगी?
चुगली करने वालों की पिटाई होती है और लाश नदी में फेंक दी जाती है।
पता है क्या? मुझे एक और मौका मिल सकता है?
टेक टीम
मुझे लगता है मैंने सब कुछ सुन लिया है।
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
आने के लिए धन्यवाद।
हमें… हमें तुम्हें ना कहना होगा।
देखो, क्रेग। जो भी कोई बदलना चाहता है उसे कहीं से तो शुरुआत करनी होगी, है न?
तो, मैं बस एक मौका माँग रहा हूँ।
बस एक मौका।
प्लीज़?
पता है क्या, मिस्टर वुल्फ़?
शायद तुम्हारे लिए यहाँ कोई काम हो सकता है।
मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा।
अरे, सच में?
क्रेग, यह बहुत बढ़िया है!
-वहाँ रिज़्यूमे पर मेरा नंबर है। -ठीक है।
-और यह अच्छा रहा। -अब तुम हाथ छोड़ सकते हो।
माफ़ करना। मेरा मतलब यही नहीं…
मुझे नौकरी मिल गई! यह शानदार है, यार।
वैसे, क्रेग, पता है…
हाँ। समझ गया।
नौकरी के साक्षात्कार
बैंक!!
देरी
आख़िरी नोटिस
खाली करने का नोटिस
एक बेहतर भविष्य के नाम।
तीन सप्ताह में, मेरा अगली पीढ़ी का मूनएक्स रॉकेट उड़ान भरेगा
और पावर सेल एक्स3 को तैनात करेगा।
सही सुना।
बाह्य अंतरिक्ष से सीधे आपके फोन पर मुफ़्त वायरलेस चार्जिंग।
सुनो, दोस्तों।
-हैलो। -वुल्फ़ी।
वुल्फ़! तो तुम्हें नौकरी मिल गई?
तो, मतलब, अभी पक्का नहीं हुआ है, पर उसने कहा… उसने कहा वह मुझे फ़ोन करेगा।
ख़ैर, तुमने पिरान्हा से तो बेहतर ही किया।
मुझे लगा मुझे आत्मविश्वास दिखाना था।
हाँ, लेकिन ट्यूना क्यों?
क्या? ट्यूना आत्मविश्वासी होती हैं।
किसी ट्यूना को जानते हो जो आत्मविश्वासी ना हो?
सभी।
-ट्यूना आत्मविश्वासी होती हैं। -है न?
दोस्तों, छोड़ो भी। ज़िंदगी किसी गाड़ी का पीछा करने जैसी ही है। मेरा मतलब समझे?
रास्ते पर अड़चनें आएँगी, लेकिन उससे हम कभी रुके हैं क्या?
कभी नहीं।
बस थोड़ा समय लगेगा।
पर मेरा वादा है, लोग समझ जाएँगे।
भले ही हमें फ़ैंटम बैंडिट के अपराधों की कड़ी के लिए फँसाया जाए?
इतनी सटीक बात कही। कौन है फ़ैंटम…
कौन?
No comments yet. Be the first to leave one.