Silo

Silo

Download Hindi undertekster

Sæson 3

Udgivelsesinfo

Silo S03E01 Who Are You 1080p WEBRip 10Bit DDP5 1 x265-NeoNoir
En kommentar af chargephoton88

Tags

webdl
Udgivet den: 2026-08-21
Downloads: 6
Hørehæmmede: No
FPS: 23.976

Forhåndsvisning af Hindi undertekster

De første 200 linjer.

ये रहे तुम्हारे विटामिन।

- खाने के लिए तुमने क्या मंगवाया है? - सूप।

तुम हमेशा सूप ही मंगवाती हो।

- मैडम मेयर। हैलो। - हैलो, टोनी।

- आज क्या है? - मशरूम।

- मशरूम? क्या मुझे मशरूम पसंद हैं? - मशरूम किसे नहीं पसंद?

मैं बाद में ट्रे लेने आ जाऊँगा, मैम।

ठीक है। धन्यवाद, टोनी।

जानती हूँ तुम मुझसे यह सुन-सुन कर थक गई हो,

- पर तुम्हें पता है मैं फिर भी कहूँगी। - हाँ। मुझे पता है। बोलो।

याद रखो, साइलो में आज शांति है,

- केवल तुम्हारे कारण। - मेरे कारण।

क्योंकि तुम वापस आ गईं।

- हाँ। - सुबह मिलते हैं।

बाय।

गुड नाइट।

आ गईं तुम।

नींद कैसी आई?

- ठीक थी। - हाँ?

- हाँ। - अच्छा है।

हमें कल की परिषद् की मीटिंग के लिए कुछ चीज़ों पर बात करनी है।

- ठीक है। - काफ़ी रोमांचक होगा।

पर वह हम कैफ़ेटेरिया में तुम्हारे साप्ताहिक कार्यक्रम के बाद कर सकते हैं।

मुझे पता है तुम्हें ऐसे दर्शन देना पसंद नहीं है

पर लोगों का तुम्हें देखना ज़रूरी है।

हाँ। लोगों का मुझे देखना ज़रूरी है।

मैडम मेयर! मेयर निकोल्स!

वह रही! जूलिएट!

उनकी चिंता मत करो। तुम्हें कुछ नहीं होगा।

लड़कियों, मेरे पास कुछ है जिसमें शायद तुम्हें दिलचस्पी हो।

शेरिफ़ विभाग

क्या मैं इसे देख सकती हूँ?

तुम्हारा मतलब है क्या तुम इसे छू सकती हो?

नहीं।

कितना लोगी?

मेरी इच्छा लेन-देन करने की है।

- यह क्या है? - एक खिलौना।

हमारा ख़्याल है यह उसका या उसके भाई का है।

मैं किसी को जानती हूँ जो यह उसके पिता के घर से लाया है।

अब मैं जाना चाहती हूँ।

- मैं जाना चाहती हूँ। - ठीक है।

ह्यु हावी की पुस्तक शृंखला साइलो पर आधारित

साइलो

दरवाज़े खुल रहे हैं। पीछे हट कर यात्रियों को बाहर निकलने दें।

ट्रेन में चढ़ते समय, कृपया डिब्बे के मध्य में जाएँ।

पीछे हो जाएँ। दरवाज़े बंद हो रहे हैं।

हैलो?

क्या श्री जोन्स बोल रहे हैं?

- हाँ? - मैं कांग्रेसमैन डैनियल कीन बोल रहा हूँ।

आज कैसे हैं आप?

सुनिए, कांग्रेसमैन,

आप मुझे अपनी "कॉल न करें" की सूची में डाल लें तो अगली बार मैं आपको वोट दे दूँगा।

अगर आपने दोबारा फ़ोन किया,

तो आपके विरुद्ध जो भी खड़ा होगा, मैं उसे वोट दे दूँगा।

जैसा आप चाहें।

कॉल न करें

हैलो।

तुमने वह किया जो मैंने कहा था?

क्या कहा था तुमने?

मैंने कहा था अगर तुमने वह नहीं किया जो मैंने कहा था, तो मैं तुम्हें गले में मुक्का मारूँगी।

ख़ैर, वह तो हम बिल्कुल नहीं चाहते।

हाँ, मैंने दो ट्रेनें लीं, दो टैक्सियाँ लीं, घूमकर पीछे गया और वापस आया…

तुम्हारे लिए मीठी चाय लाया हूँ।

- ढेर सारी बर्फ़ के साथ। - हाँ, यहाँ उसे आइस्ड यानी बर्फ़ वाली चाय कहते हैं।

ख़ैर, मैं यहाँ से नहीं हूँ। और न ही तुम यहाँ से हो।

क्या हो रहा है, चार्ल्स?

तुम अपनी पोस्ट से दूर हो, पर तुम छुट्टी पर नहीं हो।

तुम्हें यूनिफ़ॉर्म में नहीं होना चाहिए?

तुम्हें फ़ोन पर पैसों के लिए लोगों की मिन्नतें करते हुए नहीं होना चाहिए?

क्या बात है।

तुम नौसेना में काफ़ी ज़्यादा समय रह ली हो। अगर मॉम और डैड अभी ज़िंदा होते…

वे बेसब्री से हाथ-पैर मार रहे होते…

कि किसी तरह अपने ताबूतों से बाहर निकल आएँ।

तुम्हें क्यों लगा कि वह डेट थी?

- क्या? हँ? - वह रिपोर्टर।

हेलेन ड्रयू।

- तुम्हें कैसे… - उसने बताया तुमने उसे पैज़ टॉफ़ी दी थी।

- मुझे लगा वह मज़ाकिया था। - अँ-हँ, ऐसा था क्या?

उसने यह भी कहा कि तुम घुमा-फिरा कर बातचीत में न्यू ऑर्लीन्स को ले आए थे।

बड़ी सफ़ाई से काम किया।

वह कॉर्प्स का तिरस्कार कर रही थी। मैंने सोचा उसकी ग़लतफहमी दूर कर दूँ।

न्यू ऑर्लीन्स बहुत बड़ी चीज़ थी। मैं उसका बहुत बड़ा हिस्सा था।

हमने वे चीज़ें कीं जो अकल्पनीय थीं…

ओह, सही है। मैं तो भूल ही गई थी। सैनिकों की क़वायद का आविष्कार तुमने किया था।

तुम्हें कैसे पता हमारी क्या बातचीत हुई थी?

वह एक लेख पर काम कर रही है।

मैं उसकी मदद नहीं कर पाई। तो मैंने कहा वह तुमसे बात करे।

उससे कहा कि शायद तुम पूरी तरह बेकार न निकलो।

अगर तुम थर्मन की ईरान समिति में शामिल हो गए।

उसमें तो हर कोई शामिल होना चाहता है।

- उस पर तुम्हारा एहसान नहीं है? - किस चीज़ का?

तुमने उसके बारे में अच्छी बातें कही थीं।

मैं कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहा था। वह एक सेनेटर है।

हम दोनों आड़ू के राज्य यानी जॉर्जिया के अच्छे लोगों के प्रतिनिधि हैं।

मुझे उसके बारे में अच्छी बातें तो कहनी ही थीं।

पर मुझे हैरानी होगी अगर उसे मेरा नाम भी पता होगा।

क्यों नहीं पता होगा?

दरअसल, अमरीका में एक चीज़ है। उसे पार्टी प्रणाली कहा जाता है।

हम एक ही पार्टी में नहीं हैं।

देखो, तुम्हें सच में कोशिश करके उस समिति में घुसना चाहिए।

क्या हो रहा है?

क्या तुम्हें वह काम सौंप दिया गया है जिसकी हमने योजना बनाई थी?

सौंपा भी गया होगा, तो भी मैं तुम्हें नहीं बता सकती, मूर्ख आम नागरिक।

मैं सेना में था।

तुम एक इंजीनियर थे।

और अब मैं कांग्रेस में हूँ।

मुझे लगता है मुझे जानने की अनुमति है अगर मेरी छोटी बहन ईरान पर बम गिराने वाली है।

मुझे जाना होगा।

मैं टैक्सियाँ, ट्रेनें वगैरह बदल-बदल कर आया, तुम्हारे साथ सिर्फ़ दो मिनट बिताने के लिए?

मुझे अफ़सोस है। मैं फ़ोन पर बात करने का

- ख़तरा नहीं उठा सकती थी। - मुझे बताओ आख़िर चल क्या रहा है।

मैं तुम्हें बता रही हूँ।

उस समिति में शामिल हो जाओ और उस रिपोर्टर को जो बता सकते हो, बता दो।

तुम कुछ भूल गईं।

इतना कुछ करने के बाद, इतने बलिदान देने के बाद,

यह पता चलना कि वह कभी मायने ही नहीं रखता था।

शायद नहीं।

क्या मतलब है तुम्हारा?

- हैलो। - हैलो।

- क्या हुआ? - मुझे…

मुझे एक… एक सपना आया।

- मुझे पता नहीं। हाँ। मैं… - सपना?

मैं एयर लॉक के बाहर हूँ…

बर्नार्ड के साथ और हम…

हम एयर लॉक के बाहर हैं और…

- जूलिएट। - मुझे समझ नहीं आ रहा। मैं…

- अरे। - नहीं। कुछ है…

कुछ है जो मुझे करना है।

- मुझे कुछ करना है। - क्या करना है तुम्हें?

मुझे नहीं पता। मुझे कुछ… मुझे याद नहीं आ रहा। मैं…

मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता, पर वह मेरे बिल्कुल क़रीब था।

ठीक है, रुको। रुक जाओ।

चलो वह अभ्यास करें।

काश मैं बर्नार्ड से बात कर पाती।

- यह संभव नहीं है। - जानती हूँ।

- मेरी तरफ़ देखो। - ठीक है।

मेरे साथ साँस लो। धीरे।

तीन सेकंड के लिए साँस अंदर लो। रोको।

और छोड़ो।

शाबाश। एक बार और।

तीन सेकंड के लिए साँस अंदर लो।

साँस लेती रहो। शाबाश।

शाबाश। एक बार और।

बहुत अच्छे। अब तुम ठीक हो। बस साँस लेती रहो, लेती रहो।

तुम वहाँ तीन मिनट तक थीं।

आग से भरे एक डिब्बे में तीन मिनट तक और फिर उसके बाद वह दरवाज़ा खुला

और तुम्हारे दोस्त तुम्हें बाहर निकाल पाए।

उसके अंदर 30 सेकंड में सारी ऑक्सीजन ख़त्म हो गई थी।

तुम्हारा सूट, वह सामान्य क्लीन करने वाला सूट नहीं था।

वह ताप-रोधी सूट था।

उसने तुम्हारी रक्षा की।

बर्नार्ड इतना ख़ुशक़िस्मत नहीं था।

आग की लपटों ने उसके सूट को जगह-जगह से पिघला कर उसमें छेद कर दिए और ज़हर अंदर चला गया।

हम उसे फ़ार्म में दफ़नाने का ख़तरा नहीं उठा सकते थे।

सारी सीढ़ियाँ खाली करा ली गई थीं।

केंद्रिय शाफ़्ट में जाने से सबको मना कर दिया गया था।

उसे नीचे भट्ठी तक लेकर जाने के लिए छह कुलियों को छह घंटे लगे थे।

बर्नार्ड तुम्हारी मदद नहीं कर सकता।

क्योंकि मैंने उसे जलते हुए देखा था।

मेरी पत्नी कहती है कि तुम्हें उसके बारे में कुछ याद आया है।

कुछ है जो तुम्हें करना है।

नहीं, मुझे याद नहीं है। मुझे कुछ याद नहीं है।

आशा करता हूँ तुम्हारी और याददाश्त वापस आ जाएगी।

सच में आशा करता हूँ।

ख़ास तौर पर मैं आशा करता हूँ कि तुम्हें याद आ जाए तुमने बंदूक की नोक पर मेरी पत्नी और बेटे को

बंधक क्यों बनाया था।

तुम कौन हो?

कौन हो तुम?

मैं रॉबर्ट सिम्स हूँ।

- मैं साइलो का जज… - नहीं, नहीं। जानती हूँ, जानती हूँ।

तुम मुझसे यह कहते हो।

मैं तुम्हें नहीं जानती।

मैं तुम्हें नहीं जानती। मैं किसी को नहीं जानती, सही है ना?

मैं आईने में देखती हूँ और मैं यह भी नहीं जानती कि वापस झांकता हुआ चेहरा किसका है।

और…

मुझे लगा था कि शायद मुझे कुछ याद आ गया है।

पर वह चला गया है।

और, क्या, तुम मुझसे कहोगे कि वह एक सपना है? वह एक सपना है?

मुझे नहीं पता।

ठीक है, और वह पिछली फ़ाइल निकालो।

हाँ, वह।

वह सब हटाना होगा।

ठीक है।

तुमने उससे क्या कहा?

कि बर्नार्ड की मौत ज़हर से हुई थी।

धन्यवाद।

वाह, न्यू ऑर्लीन्स का हीरो आया है।

न्यू ऑर्लीन्स का एक हीरो।

उस परियोजना में सेना के 500 इंजीनियर थे।

पर कांग्रेसमैन कीन सबसे महत्वपूर्ण थे, है ना?

तटबंधों की जगह सुरंगें बनाने का विचार तुम्हारा था,

और तुमने किसी तरह का बरमा बनाया था जिससे ऊपर की मिट्टी न हिले, है ना?

लगता है तुमने मेरे चुनावी अभियान का प्रचार पढ़ लिया है।

तुम्हारे अभियान का प्रचार अच्छा लिखा हुआ था।

हमारे परिवार में ऐना लेखिका है।

ओह, मैं प्रेस विज्ञप्तियाँ नहीं लिखती। विधि निर्माण। मैं विधेयक लिखती हूँ।

यह उन्हें सफ़ाई से लिखती है।

अगर वे क्रेयोन से लिखे विधेयक स्वीकार करना शुरू कर दें, तो इन्हें मेरी ज़रूरत नहीं होगी।

आज मैं आपके लिए क्या कर सकती हूँ, कांग्रेसमैन?

ख़ैर, ईरान के ख़िलाफ़ क्या कोई जवाबी कार्रवाई की जाएगी?

Kommentarer

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left