Mr. Deeds

Mr. Deeds

Stáhnout Hindi titulky

Informace o verzi

Mr Deeds 2002 WEBRip iTunes
Mr Deeds 2002 WEB-DL iTunes
Komentář od ChristopherCavco
Hindi

Tagy

webrip
web
BRip
Web-DL
web-dl
WEB-DL
Zveřejněno: 2023-01-18
Stažení: 40
Pro sluchově postižené: No

Náhled titulků v jazyce Hindi

Prvních 200 řádků.

मि. डीड्स

नमस्कार, मेरे वतनवासियों।

प्रेस्टन ब्लेक - ब्लेक मीडिया के अध्यक्ष

मैं एवरेस्ट से 90 मीटर दूर हूँ।

फिर भी मुझसे इंतजार नहीं होता छुट्टियों के खत्म होने का...

...और वापस काम पर जाने का जहाँ वास्तविक चुनौती है।

आपको अपनी उम्र का ध्यान नहीं रखना चाहिए?

आखिरकार आप 82 वर्ष के हैं।

मैं 82 का हूँ?

इन आंकड़ों का मेरे लिए कोई मायने नहीं। मेरा जीवन तो अभी शुरु हुआ है।

सर! सर!

- तूफान भयानक हो रहा है। - बहुत भयानक।

हमें चढ़ाई रोक कर तुरंत नीचे चलना चाहिए।

हम चोटी के बहुत नजदीक हैं, पफी जैकेट साहब।

मैं नीचे जा रहा हूँ। आपको भी यही सलाह देता हूँ।

ठीक है, जाओ।

सोमवार को मीटिंग में मिलते हैं। मैं क्रिस्पी क्रीम्स लाऊँगा!

तीन घंटे बाद

एक बार फिर, एक दुखद घटना जो हम बार बार देख रहे हैं।

स्वनदृष्टा जिन्होने एक रेडियो स्टेशन को साम्राज्य में तब्दील किया...

...प्रेस्टन ब्लेक, 82वें में नहीं रहे। बाकी इसके बाद।

प्रेस्टन ब्लेक

आप देख रहे हैं ब्लेक ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क।

ब्लेक मीडिया कम्पनी के शेयर आज सुबह...

...ब्लेक की मौत की खबर से गोता खा गए...

...पर फिर उठ गए ब्लेक के उच्चाधिकारी चक सीडार की घोषणा के बाद।

राजा के सभी घोड़े और आदमी...

...बचा न पाए प्रेस्टन ब्लेक को इंसानी आइसक्रीम बनने से।

और सूत्रों के अनुसार, ब्लेक जिनके कोई औलाद नहीं थी, ने कोई वसीयत नहीं छोड़ी।

तो किसे मिलेगा ब्लेक का 49 प्रतिशत का हिस्सा...

...जिसकी कीमत 40 अरब डालर है?

इस बारे में ब्लेक के नजदीकी लोगों से बात करेंगे, उनके नाई से भी...

...कल के इन्साइड एक्सेस में। तब तक के लिए, मैं मैक मैकग्राथ।

इन्साइड एक्सेस

- हो गया? - हो गया!

बेब? बेब कहाँ है?

- मैं आकर तुम्हारा दम घोंट दूँगी। - बेब!

मुझे जाना है।

वो साला नाई! और कोई नहीं मिला था?

लोग अपने नाई को सब कुछ बताते हैं।

वो 20 सालों से भी ज्यादा उसका राजदार रहा है।

मैं इस आदमी को पेश नहीं करूँगा। किसी और को लाओ और जरा जल्दी।

वरना तुम गई समझो।

क्या कोई उतराधिकारी मिला?

ये जानकारी किसी भी क्षण फैक्स से आती होगी।

वकील जो जन्म सूची देख रहे हैं...

...सभी 50 शहरों की, पुर्तोरिको और गवाम।

बल्कि, यहाँ तो शर्तें लगी हैं। गवाम पर 1000 पर 1 दे रहे हैं।

तुम्हे ये मजाक लग रहा है?

कोई भाग्यशाली सगा सम्बंधी अब कम्पनी का भाग्यविधाता होगा।

नहीं, मैं मानता हूँ। ये परेशान कर रहा है।

परेशान? तुम्हारी दाढ़ी परेशान कर रही है।

तुम्हारा पाइप परेशान कर रहा है। तुम्हारे पीले दाँत परेशान कर रहे हैं।

पर अगर कम्पनी से मेरा नियंत्रण गया तो तबाही हो जाएगी।

क्या कोई डॉ. मेंडलसोन को जानता है?

बधाई हो, तुम्हे दस्त लग गए हैं।

इससे बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

लाँगफेलो डीड्स मैंड्रेक फॉल्स - न्यू हैम्पशायर

"लाँगफेलो डीड्स।"

चक, लगता है हम पहुँच गए।

ओह, सब तरफ हरियाली है।

उस चीज को देखो। लड़ाकू पायलट तुम्हारे बाँई ओर।

साला मिल गया!

मैंड्रेक फॉल्स में आपका स्वागत है

मैंड्रेक फॉल्स हवाई अड्डा

आप लोग भटक गए हैं?

हम किसी को ढूँढ रहे हैं: लाँगफैलो डीड्स।

क्या वो डीड का पहला नाम है?

जिस डीड की कह रहे हैं वो लाँगफैलो डीड है...

...तो हाँ, वो डीड का पहला नाम है।

मुझे डीड का सही नाम नहीं पता। शायद ग्रेग है।

- शायद लाँगफैलो है। - शायद।

पर पता नहीं। मैं एक और ग्रेग को जानता हूँ। बुलाऊँ उसे?

नहीं! शुक्रिया। हमें बस ये बता दो डीड कहाँ रहता है।

ठीक है, उत्तेजित मत होइए। मैं सीधे उसके पास ले चलूँगा।

डीड का पीजा

अंदर चलिए, दोस्तों।

- वो यहाँ रहता है? - पीजाघर में कोई नहीं रह सकता।

वो ऊपर रहता है। वो इसका मालिक है।

माफ करना। क्या मि. डीड यहाँ हैं?

नहीं, वे माल देने गए हैं। रोज जाने वाला लड़का बीमार है।

- पर तुम बीमार तो नहीं लगते, मर्फ। - भूल गया कि मैं आज बीमार था।

- तुम दोनों ने धोखे से मुझे बुला लिया। - मर्फ, एप्रन बाँध मेरी मदद करो।

तुम दोनों ने मुझे मूर्ख बना दिया।

मिसेज डीड्स होंगी?

मिसेज डीड्स? याद नहीं बेचारे की कभी कोई दोस्त रही।

- वो कब तक वापस आएँगे? - दोपहर तक। आज कार्ड का दिन है।

- कार्ड दिन? - डीड ग्रीटिंग कार्ड लिखता है।

हर सोमवार वो कुछ सुनाता है फिर एक को चुनकर...

...किसी बड़ी कार्ड कम्पनी को भेज देता है।

अभी तक उसका कोई नहीं बिका पर...

...बिकेगा।

आप लोगों को और कुछ चाहिए?

"मेरी प्रियतम के नाम

"मैं तुम्हे आत्मा की गहराइयों से चाहता हूँ

"तुम्हारे बिना मैं, बस मक्खनविहीन रोल हूँ"

बहुत अच्छे।

पसंद आया, सज्जनों?

हॉलमार्क ने कहा है कि इसमें दम है, ये काफी है।

- लाँगफैलो डीड्स? - बस डीड्स कहो, यार।

लाँगफैलो को भूल जाओ।

चक सीडार, सीईओ।

सेसिल एंडरसन, ब्लेक मीडिया का मुख्य अधिवक्ता।

हाथ तो अजनबी मिलाते हैं। हम तो गले मिलते हैं।

क्या बात है? शहर में स्वागत है।

चलो भी, शर्माओ मत।

मुझे ये दाढ़ी अच्छी लगी। एब लिंकन के जैसी। बैठिए।

- मर्फ! - डीड्स?

- मुझे लगा तुम आज बीमार हो। - वो झूठ था, यार।

तुमने मुझे मूर्ख बनाया।

- मैंने? - हाँ।

- मि. डीड्स? - केवल डीड्स?

फोन पर तो बड़े बीमार लग रहे थे। फिर से वो आवाज निकालना।

डीड्स, मैं आज काम पर नहीं आ सकता। मेरा गला खराब है।

ये तो अविश्वसनीय है। तुम रेडियो कलाकार बन सकते हो।

- शुक्रिया, दोस्त। - जरूर।

अरे, डीड्स। कार्ड पढ़ो। मुझे काम पर जाना है।

मुझे वहाँ जाना है। आपसे मिल कर अच्छा लगा।

क्या प्रेसटन ब्लेक नाम का आपसे कोई सम्बंध है?

शादी से पहले माँ का नाम ब्लेक था।

इस हफ्ते बस एक, पर लगता है इस बार हालमार्क से निराशा की कहानी खत्म होगी।

प्रेसटन ब्लेक आपकी माँ के अंकल थे।

मजाक कर रहे हैं, मेरे कोई अंकल हैं? कैसे हैं वे?

वे गुजर गए।

अरे, नहीं। अगर मैं कुछ कर सकता हूँ....

डीड्स! डीड्स!

मैं आप के पास अभी आया।

मि. ब्लेक अपने पीछे विशाल सम्पत्ति छोड़ गए हैं।

40 अरब डालर। वे ये सब छोड़ गए हैं...

...तुम्हारे लिए, डीड्स।

जरा ठहरिए।

क्या कह रहे हैं, आप को वापस काम पर जाना है? आप पुलिसिए नहीं हैं।

सही कहा। मुझे ये कपड़ों की दुकान पर मिली।

पर भेष भरने से कोई नुकसान नहीं।

कितनी होशियारी है!

तो, दोस्तों, समय हो गया।

मैं इसे "50वी सालगिरह का कार्ड" कहता हूँ।

जो कि आजकल बहुत कम होती है।

"पचास साल गुजर गए हँसते और रोते

"याद है जब हम चिड़ियाघर गए थे

"और वो जब हमने सारी बीयर पी ली थी?"

बीयर्स!

"मैं तुम्हे पचास साल और चाहने का वादा करता हूँ

"तब भी जब तुम्हारी छाती लटक कर जमीन छूने लगे"

ये भयानक था! वो ये कैसे करता है?

पीजा

लगता है अब तुम्हे पीजा बाँटने नहीं जाना पड़ेगा, डीड्स।

तुम एक अमीर इंसान हो।

इसका पीजा बाँटने के क्या लेना देना?

देवियों! ऊपर वाला आपका है।

- शुक्रिया, डीड्स। - कोई नहीं।

- स्वादिष्ट! - तो डीड्स, कोई नई खबर?

पता चला कि मेरे एक अंकल हैं पर वे मर गए।

बहुत बुरा हुआ।

- पर, उन्होने मुझे 40 अरब डालर दिए। - ये तो बढ़िया है।

ओह, हाँ!

वो सारा किसी रिकार्ड प्लेयर पर मत उड़ा देना।

नहीं उड़ाऊँगा।

तुम्हारे साथ कौन हैं, डीड्स?

माफ करना। चक, सेसिल, ये हैं जेन, किटी और सू।

- तुमसे मिल कर खुशी हुई सेसिल। - सारी खुशी मेरी, केटी।

या कि मैं कहूँ, "म्याऊँ"?

अपने पजामे में ही रहो, एंडरसन।

- मुझे ये दौलत क्यों मिल रही है? - आप मि. ब्लेक के सबसे नजदीकी रिश्तेदार हैं।

- वाकई? उनका और कोई नहीं? - नहीं।

मैं तो उनसे कभी मिला तक नहीं।

जरा इसे पकड़ेंगे?

मि. वेदर्ली। कैसे हैं?

बहुत अच्छा, डीड्स। जरा दवाई दुकान जा रहा हूँ।

मैं आपको वहाँ पहुँचा देता हूँ।

- आपकी पत्नी कैसी हैं? - ठीक है।

- बहुत अच्छे। मेरी नमस्ते कहना। - कह दूँगा।

ये हम चले।

- सवारी कराने का शुक्रिया। - सौभाग्य मेरा।

आपको हमारे साथ न्यूयॉर्क चलना होगा। कुछ दिनों के लिए।

कुछ कागजात पर आपको हस्ताक्षर करने हैं।

कैसे कागजात?

आपको ब्लेक मीडिया के 30 करोड़ शेयर विरासत में मिले हैं।

चक, मैं और कुछ साथी मिल कर उस स्टाक को खरीद लेंगे...

...40 अरब डालर में, जो कि हमें उधार लेने होंगे--

आर्थिक भाषा की परवाह किसे है?

हमें इस सब से सुलटने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए।

और इस दौरान हम चाहते हैं आप प्रेस से दूर रहें।

मीडिया का बुखार कुछ हफ्तों में उतर जाएगा पर तब तक....

आप नहीं चाहेंगे पत्रकार इस प्यारे से शहर के चक्कर काटें, है न?

अरे, नहीं।

- अजीब आँखें! - क्या?

कैसे हो दोस्त? पीजा लाया हूँ, वैसा ही जैसा तुम्हे पसंद है।

अरे वाह!

आलू चिप्स और बिस्कुट। तुम मुझे बाखूबी जानते हो, डीड्स।

तुम अंदर कैसे?

डाकिए को काटने के कारण एक रात को अंदर हूँ।

वो किसी जादूगर की तरह मुझ पर टोना टोटका करना चाह रहा था।

- तुम्हे यकीन है? - पता नहीं। शायद वो बस हाथ हिला रहा था।

- तुम्हारे साथ कौन हैं? - ये चक और सैसिल हैं न्यूयॉर्क से।

मुझे ये अच्छे नहीं लगे।

तुमसे मिल कर खुशी हुई।

मैं पहले कभी न्यूयॉर्क नहीं गया। मैं नजारे तो देख पाऊँगा।

- तैयारी के लिए एक घंटा दोगे? - दिया।

मैकनैली के डिजनी जाने के बाद से यहाँ से जाने वाला मैं पहला हूँगा।

Komentáře

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left