প্রথম 200টি লাইন।
कौन हूं मैं? पक्का जानना चाहते हो?
मेरे जीवन की कहानी आसानी से डर जाने वालों के लिए नहीं है।
अगर किसी ने ये कहा हो कि ये ख़ुशी भरी कहानी है
अगर किसी ने कहा कि मैं मामूली सा बंदा हूं, जीवन में कोई चिंता नहीं
तो किसी ने झूठ बोला।
पर आपको आश्वस्त कर दूं, ये कहानी, सुनाने लायक़ किसी भी कहानी की तरह
एक लड़की के बारे में है।
इस लड़की के बारे में। मेरी पड़ोसी। मॅरी जेन वाट्सन।
लड़कियां पसंद होने से पहले से जिससे मुझे प्यार है।
मैं आपको बताना चाहूंगा कि उसके बग़ल में ये मैं हूं।
अरे, मुझे तो ये बंदा होना भी मंज़ूर है।
अरे! बस रोको!
ये हूं मैं।
उसे रोकने को बोलो! प्लीज़!
रोको!
अरे! बस रोको!
बस रोको! ये वुडहेवन सड़क से हमारा पीछा कर रहा है।
टैक्सी पकड़ ले, पार्कर!
शुक्रिया। देरी के लिए माफ़ी चाहता हूं।
क्या भोंदू है!
-सोचना भी मत। -तू घसीटाराम है, पार्कर।
तुम इसके साथ बाहर जाओगी?
मिडटाऊन हाई के छात्रों।
कोई इधर-उधर नहीं। सीधे-- ये बंद करो।
याद रखो, यहां होना बहुत सौभाग्य की बात है।
हम कॉलमबीया विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के मेहमान हैं।
ये याद रखते हुए पेश आना।
मैं प्लैनेटेरियम यात्रा की दोहराई नहीं चाहता हूं।
चलो, सब साथ रहो।
सीढ़ियां लेकर इमारत में चलो।
-तुम कहां थीं? -लाइब्रेरी देख रही थी।
-किताबें देख रही थी। -हां, ज़रूर।
-क्या हम कोने पर उतर सकते हैं? -क्यों?
प्रवेश तो यहां है।
डैड, ये पब्लिक स्कूल है। मैं यहां एक रोल्ज़ में नहीं आ सकता।
तो मैं अपनी गाड़ी के बदले एक जेट्टा ले लूं
क्योंकि तुम भेजे गए सभी प्राइवेट स्कूलों में फ़ेल हो गए?
-वो मेरे लिए नहीं था। -बिलकुल था।
-जो हो, उसे लेकर कभी लज्जित मत होना। -मुझे कोई लज्जा नहीं है।
बस--
बस क्या, हैरी?
कुछ नहीं।
पीट!
-हाइ, हैरी। -क्या हाल है?
-तुम्हें इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्या? -शुक्रिया, डैड।
-ये मेरे पिता, नॉर्मन ऑसबॉर्न हैं। -मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सुना है।
-ये मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, सर। -हैरी कह रहा था तुम विज्ञान में बहुत तेज़ हो।
मैं ख़ुद भी थोड़ा-बहुत वैज्ञानिक हूं।
मैंने आपका नैनोटेकनॉलजी पर शोध पढ़ा। बहुत ही प्रतिभापूर्ण।
-तुम्हें सब समझ आ गया? -हां, मैंने उस पर एक पर्चा लिखा।
बहुत ख़ूब। तुम्हारे माता-पिता को तो तुम पर बहुत गर्व होगा।
मैं अपनी आंटी और अंकल के साथ रहता हूं। वे गर्व करते हैं।
अरे, तुम दोनों! चलो!
-आपसे मिल कर अच्छा लगा। -आशा है हम फिर मिलेंगे।
-ऐसे तो कोई ख़राब नहीं लगे। -प्रतिभाशाली हो तो ऐसे ही लगता है।
मुझे लगता है वो तुम्हें गोद लेना चाहते हैं।
संसार में मकड़ियों की 32,000 से ऊपर ज्ञात जातियां हैं।
उनका वर्ग अरानिए कहलाता है, जो कि तीन उप-वर्गों में बंटा हुआ है।
क्या ग़ज़ब का है!
ये पूर्वीय तट पर सबसे विकसित एलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप है।
अद्भुत है।
तीनों उपवर्गों की मकड़ियों में
खाना तलाशने के लिए अलग-अलग योग्यताएं हैं।
उदाहरण के लिए, स्पारासिडे परिवार की डेलेना मकड़ी
अपने शिकार को कूद कर पकड़ सकती है।
स्कूल के अख़बार के लिए?
और अगली नेट वेब मकड़ी, परिवार फ़िलिस्टाडिडे
जाति कुकुलकेनिया।
कुप्पी की शक्ल का ऐसा जाल बुनती है जिसके धागों में
अनुपात में, इतनी शक्ति होती है जितनी कि पुल तानने की तारों में।
-इसे तंग मत करो। -नहीं तो क्या?
नहीं तो इसका बाप तेरे बाप को नौकरी से निकाल देगा।
तेरा बाप क्या कर लेगा? मुक़द्दमा दायर करेगा?
क्या हो रहा है?
अगला जो बोलेगा वो फ़ेल हो जाएगा। मैं मज़ाक़ नहीं कर रहा।
-इस मकड़ी की शिकार में -चलो।
स्नायविक गति इतनी तेज़ होती है कि
कुछ शोधार्थी मानते हैं कि ये पूर्वज्ञान के समान है।
-जैसे ख़तरे की घंटी। -बेवक़ूफ़ कहीं के।
एक मकड़ी संवेदना।
अरे, देखो उस मकड़ी को।
कुछ मकड़ियां अपने वातावरण में मिल जाने के लिए रंग बदलती हैं।
ये बचाव का हथियार है।
पीटर, तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि मुझे इसमें ज़रा भी दिलचस्पी है?
किसे नहीं होगी?
पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद, कोलमबीया की शोध सुविधाओं ने
-तू उससे बात करेगा अभी? -अबे नहीं। छोड़ भी। तू उससे बात कर ले।
डी.एन.ए. के इस ख़ाके के साथ हमने अब वो शुरू
कर दिया है जो कभी नामुमकिन माना जाता था।
-वीभत्स। -हां, घृणित हैं ना।
मुझे बहुत प्यारे लगते हैं!
हां, मुझे भी।
तुम्हें पता है, मकड़ियां अपना रंग बदल सकती हैं
-अपने वातावरण में छुपने के लिए। -सच?
-हां, ये बचाव की तकनीक है। -बहुत ख़ूब।
--रचित आर.एन.ए. से एक नया जीनोम बना कर
तीनों उपवर्गों की जेनेटिक जानकारी को मिला कर
ये 15 जेनेटिकली रचित महा-मकड़ियां हैं।
यहां तो 14 हैं।
माफ़ करना?
-एक ग़ायब है। -हां।
शायद उस पर काम हो रहा है।
तुम्हें पता है पूर्वी तट पर ये सबसे बड़ा एलेक्ट्रौन माइक्रोस्कोप है?
उस औरत की पूरी बात-चीत के दौरान तुम बतिया रहे थे।
ज़रा सुनने के बारे में बात करते हैं।
मुझे नहीं पता उन महंगे प्राइवेट स्कूलों में क्या हाल है
पर मिडटाऊन हाई में
क्या मैं तुम्हारी तस्वीर खींच सकता हूं? मुझे एक किसी छात्र के साथ चाहिए।
-ज़रूर। -बहुत बढ़िया।
कहां खड़ी होऊं? यहां?
हां, बहुत अच्छे।
मुझे भद्दा मत लगाना।
वो तो असंभव है।
बहुत अच्छा।
-ठीक था? -एकदम।
बहुत अच्छा।
एम.जे., चल!
रुको। शुक्रिया!
पार्कर, चल।
नई जाति
ऑसकॉर्प
हमने हॉराइज़न ग्लाइड और संतुलन के मुद्दे हल कर लिए हैं।
मैं ग्लाइर पहले ही देख चुका हूं।
मैं उसके लिए यहां नहीं आया हूं।
जेनरल स्लोकम, आप को फिर देख कर अच्छा लगा।
मि. बाल्कान, मि. फ़ारगास।
-नॉर्मन। -मि. ऑसबॉर्न।
कंपनी के डाएरेक्टर्स से मिल कर तो हमेशा ख़ुशी होती है।
मुझे मानवीय निष्पादनवर्धकों की रपट चाहिए।
हमने चूहों को भाप सुंघा कर देखा। उनकी शक्ति 800 प्रतिशत बढ़ गई।
-लाजवाब। -कोई बुरे असर?
एक परिक्षण में, हां।
एक भूल। तबसे सब परिक्षण कामयाब रहे हैं।
जो परिक्षण गड़बड़ा गया, उसमें बुरे असर क्या थे?
हिंसा, आक्रामकता
और पागलपन।
-आपकी क्या राय है? -वो केवल एक प्रयोग था।
डॉक्टर स्ट्रौम को छोड़कर हमारे बाक़ी स्टाफ़ के हिसाब से उत्पाद
-मानवीय प्रयोग के लिए तैयार है। -डॉक्टर स्ट्रौम?
हमें सब कुछ फिर शुरुआत के फ़ॉर्मूले से जांचना होगा।
-फ़ॉर्मूले से? -डॉक्टर ऑस्बॉर्न।
मैं आपसे साफ़ कह देता हूं।
आपके प्रोग्राम का मैंने कभी समर्थन नहीं किया। उसका श्रेय तो मेरे पूर्वाधिकारी का है।
क्वेस्ट ऐरोस्पेस के ऐक्सोस्केलिटन का आदिप्ररूप
बनाने के लिए जनरल ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
-उनका प्रयोग दो हफ़्तों में है। -अगर तुम्हारे निष्पादनवर्धकों का
उस तारीख़ तक कामयाब मानवीय प्रयोग नहीं हुआ
तो मैं तुम्हें मिल रहा पैसा बंद कर दूंगा। और उन्हें दे दूंगा।
सज्जनों, देवियों।
और भगवान ने कहा, "उजाला होने दो।" और लो! उजाला हो गया।
पूरे चालीस वाट का उजाला।
शाबाश। भगवान बहुत ख़ुश होंगे। बस अपने चूतड़ के बल मत गिर जाना।
अपने चूतड़ पर तो पहले से ही पड़ा हुआ हूं, मे।
जब कारख़ाने के सीनियर एलेक्ट्रिशियन की नौकरी 35 साल के बाद चली जाए
तो उसे क्या कहोगी? अपने चूतड़ पर तो हूं ही।
मुझे वो बर्तन दे दो। हरा वाला।
कंपनी लोग कम कर रही है
और अपना मुनाफ़ा बढ़ा रही है।
अरे, बैन, तुम्हें कहीं और दूसरी नौकरी मिल जाएगी।
ज़रा अख़बार में देखते हैं कुछ है कि नहीं।
ये रहे काम के विज्ञापन। देखें क्या है?
कंप्यूटर
कंप्यूटर सेल्समैन, कंप्यूटर इंजिनियर, कंप्यूटर एनालिस्ट।
हे भगवान, आजकल कंप्यूटरों को भी एनालिस्ट की ज़रूरत होती है।
मैं 68 का हूं। कंप्यूटरों के लिए मैं बहुत बूढ़ा हूं और मुझे अपने परिवार की देखभाल करनी है।
मैं तुम्हें प्यार करती हूं। और पीटर तुम्हें प्यार करता है।
तुमसे ज़्यादा ज़िम्मेदार आदमी मैंने कभी नहीं जाना।
हम पहले भी मुश्किलें झेल चुके हैं। पर किसी तरह हम बच कर निकल ही आते हैं।
हाइ, बेटा। तुम एकदम-- खाने के लिए एकदम ठीक समय पर पहुंचे हो।
कैसे हो? भ्रमण कैसा रहा?
मुझे तबियत ठीक नहीं लग रही। मैं सोने जा रहा हूं।
-खाओगे नहीं? -खा लिया।
कुछ तस्वीरें खींचीं, पीटर?
मुझे सोना है। सब ठीक है।
ये क्या था?
इस मिश्रण प्रयोगशाला में
हमने रचित आर.एन.ए. से एक एकदम नए तरह का जीनोम बनाया है
तीनों वर्गों की जेनेटिक जानकारी मिला कर
जो कि अब इन 15 महा-मकड़ियों में है।
डॉक्टर ऑसबॉर्न, प्लीज़। निष्पादनवर्धक अभी तैयार नहीं हैं।
हमारी जानकारी के हिसाब से ये प्रयोग उचित नहीं है।
मैं आपसे आख़िरी बार कह रहा हूं। हम ये नहीं कर सकते।
कायर मत बनो।
ख़तरा मोल लेना तो प्रयोगशाला विज्ञान का हिस्सा है।
मुझे एक मेडिकल स्टाफ़ और वालंटियर का इंतज़ाम कर के ये प्रयोग निर्धारित करने दीजिए।
-मुझे बस दो हफ़्ते दीजिए। -दो हफ़्ते?
दो हफ़्तों में तो ठेका क्वेस्ट को मिल जाएगा और ऑसकॉर्प का अंत हो चुकेगा।
कभी-कभी कुछ चीज़ें ख़ुद ही करनी होती हैं।
-मुझे प्रोमाक्लोरापैराज़ीन ला दो। -किस लिए?
भाप के ख़ून से मिलने पर वो उत्प्रेरण शुरू कर देगा।
40,000 साल का विकास
और हमने मानवीय क्षमता की परत तक नहीं खरोंची है।
अरे, ठंडा है।
नॉर्मन?
नॉर्मन!
हे भगवान।
हे भगवान!
हे भगवान! नॉर्मन?
वापस फ़ॉर्मूला को?
अजीब बात है।
No comments yet. Be the first to leave one.